ओसामा यानी शेर सिंह, इस बार दहाड़ेंगे’, सीवान के हुसैनगंज में अखिलेश की जनसभा; भाजपा पर बरसे

सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज ब्लॉक मैदान में सोमवार को महागठबंधन प्रत्याशी और स्वर्गीय शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। हुसैनगंज शहाबुद्दीन का गृह प्रखंड है, जिसे उनका गढ़ माना जाता है। भारी बारिश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 नवंबर 2025, 12:41 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज ब्लॉक मैदान में सोमवार को महागठबंधन प्रत्याशी और स्वर्गीय शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। हुसैनगंज शहाबुद्दीन का गृह प्रखंड है, जिसे उनका गढ़ माना जाता है। भारी बारिश से मैदान पानी से लबालब था, बावजूद इसके विशाल जनसमूह उमड़ा और मैदान खचाखच भरा दिखाई दिया।
करीब 30 मिनट तक चले भाषण में अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने पूरे संबोधन में भाजपा का नाम 28 बार लिया, जबकि किसी अन्य NDA घटक दल का नाम उन्होंने उल्लेख तक नहीं किया। अखिलेश ने कहा कि बिहार महापुरुषों, संतों और विचारकों की धरती रही है, जिसने संकट के समय देश को दिशा दिखाई है। महावीर और बुद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार ने हमेशा राष्ट्र को मार्गदर्शन दिया है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उपलब्धियों का हिसाब नहीं दे सकती। जनता अब 20 साल पुरानी बातें नहीं, वर्तमान सरकार और 11 साल की केंद्र सरकार से जवाब मांग रही है। किसानों की आय दोगुनी हुई या नहीं, नौकरी मिली या नहीं, धान का दाम बढ़ा या नहीं। किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक तक उपलब्ध नहीं है। ये सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है।
तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि जब उन्होंने नौकरियां देना शुरू किया तो भाजपा घबरा गई और सरकार गिरा दी। लोगों को अब तय करना है नौकरी की सरकार चाहिए या झूठ की टोकरी वाली सरकार। महंगाई और GST को मुद्दा बनाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस व रोजमर्रा की चीजों की कीमतें आसमान पर हैं, और भाजपा जश्न मना रही है।
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विश्वगुरु को अब अमेरिका धमका रहा है, टैरिफ लगा रहा है। भाजपा पीछे से समझौता कर ली है कि अमेरिका का दूध व दूध से बना प्रोडक्ट भारत में आएगा। यह देश को मांसाहारी दूध पिलाने की योजना है। अब गोरखधंधा चलाने वाले लोग बताए उनका गोरखधंधा कैसे चलेगा। योगी आदित्यनाथ पर बिना नाम लिए कई बार प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि एक रंगी लोगों को बहुरंगी लोग पसंद नहीं है। उन्हें सिर्फ नाम बदलना आता है। उन्होंने प्रदेश बदला, पार्टी बदली, चुनाव चिह्न बदला, भेष बदला और अब गांव-शहरों के नाम बदल रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में सपा सरकार ने ऐसा एक्सप्रेस-वे बनाया जिस पर हवाई जहाज उतर सकता है, जबकि एकरंगी के द्वारा गोरखपुर में एक सड़क बनाई गई है उस पर चलने से पेट और पीठ दर्द हो जाता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों का भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि वे हेलिकॉप्टर खरीद रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार का चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।
पीएम के पटना रोड शो पर कटाक्ष
प्रधानमंत्री के रोड शो पर कटाक्ष करते हुए बोले कि कल पटना में एक शो दिखाया गया जिसमें दूल्हा ही गायब था, इसका मतलब है कि दूल्हा आगे बदला जाएगा। छपरा से RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का जिक्र करते हुए बोले, जब से बिहार आ रहा हूँ और भोजपुरी गाना सुनने के लिए “गूगल पर भोजपुरी गाने सर्च कर रहा हूं तो हर जगह सिर्फ खेसारी ही हैं।” कोई दूसरा दूर दूर तक नही है।
बुलडोजर राजनीति पर भी हमला
अखिलेश ने बुलडोजर राजनीति पर भी हमला बोला और कहा कि 400 दिन बचे हैं, बुलडोजर को दिमाग नही होता ड्राइवर व चाबी चलता है, चाबी और ड्राइवर बदलते ही बुलडोजर भी दिशा बदल देगा। अंत में उन्होंने कहा कि एक रँगी को अगर ओसामा का नाम बदलना ही था तो शेर सिंह कर देते। चैटजीपीटी पर खोजेंगे तो ओसामा का दूसरा मतलब शेर सिंह आता है। इस बार शेर दहाड़ेगा और बिहार का शेर सबको करेगा ढेर।
उन्होंने कहा कि एक रंगी को न लैपटॉप चलाना आता है, न चैटजीपीटी। फेसबुक, इंस्टाग्राम कोई और चलाता है, गूगल कोई और सर्च कर के देता है। सभा के अंत में अखिलेश ने तेजस्वी यादव पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार चलाने का अनुभव मैं रखता हूं और इसे तेजस्वी को देने का काम करूंगा। सभा के दौरान माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा और लोगों का जोश साफ दिखा कि हुसैनगंज में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?
अपराध

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

“25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों छात्रों की भीड़ पहुंची। जान-माल के खतरे को देखते हुए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मेरे साथ प्रतिनियुक्त सिपाही अभिषेक ने चार राउंड हवाई फायरिंग की।” सीवान में AK-47 से छात्रों पर हुई फायरिंग […]

UB India News1 अग॰
सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट
अपराध

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। 11 जिलों से पथराव और लाठीचार्ज की खबर आई। सबसे ज्यादा हंगामा सीवान में हुआ। जहां प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की गई। अब इस मामले में कार्रवाई हुई है, सीवान […]

UB India News27 जुल॰
बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर…..
सिवान

बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर…..

बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मारा गया अपराधी 25 हजार का इनामी था और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हत्या में शामिल था. सीवान में लगातार हो रही […]

UB India News4 मई
बिहार में 24 घंटे में दो एनकाउंटर, बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर फायरिंग के बाद पुलिस का एक्शन
अपराध

बिहार में 24 घंटे में दो एनकाउंटर, बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर फायरिंग के बाद पुलिस का एक्शन

बिहार के सीवान में बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के रिश्तेदारों पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है. घायल बदमाश छोटू कुमार को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. बता दें कि […]

UB India News30 अप्रैल
CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..
सिवान

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 6वें दिन सीवान पहुंची है। मुख्यमंत्री ने यहां 200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 40 नई योजनाओं का शिलान्यास और 31 पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों पूछ, कितनी योजनाएं हैं। इसके बाद वे खुद […]

UB India News22 जन॰
हमारा देश राम और कृष्ण का, ओसामा बिन लादेन का नहीं सकता: हिमंत बिस्वा सरमा ने शहाबुद्दीन के बेटे पर कसा तंज
सिवान

हमारा देश राम और कृष्ण का, ओसामा बिन लादेन का नहीं सकता: हिमंत बिस्वा सरमा ने शहाबुद्दीन के बेटे पर कसा तंज

सीवान. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है. प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी आज चुनावी मैदान में उतरे और सीवान में एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगे. उन्होंने सीवान में एक चुनावी […]

UB India News4 नव॰
बिहार में बेमतलब की यात्रा, अब जनता बदलाव चाहती है…………..
सिवान

बिहार में बेमतलब की यात्रा, अब जनता बदलाव चाहती है…………..

प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा को लेकर रविवार को सिवान पहुंचे, जहां काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा. उनको सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जमकर हमला बोला. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में बेमतलब की यात्रा […]

UB India News25 अग॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरौंदा सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सिवान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरौंदा सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

सिवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और सिवान संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। रौंदा विधानसभा चुनाव 2025 बिहार के सीवान जिले की एक महत्वपूर्ण और […]

UB India News8 अग॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रघुनाथपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सिवान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रघुनाथपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

सिवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है।रघुनाथपुर विधानसभा चुनाव 2025 बिहार के सिवान जिले की महत्वपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक विधानसभा सीट है। यह सीट 1951 में स्थापित हुई थी और राजनीतिक रूप से समय-समय पर कई बदलाव देखे गए हैं। […]

UB India News8 अग॰