गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी, आरजेडी से निकाले गए बागी उम्मीदवार अफजल अली को दिया समर्थन

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने के बीच, दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर महागठबंधन में असमंजस दिखा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी संतोष सहनी को हटाकर, राजद से निष्कासित अफजल अली खां का समर्थन करने की घोषणा की। मुकेश सहनी ने कहा कि बड़ा दिल दिखाते हुए ये निर्णय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 5 नवंबर 2025, 07:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने के बीच, दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर महागठबंधन में असमंजस दिखा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी संतोष सहनी को हटाकर, राजद से निष्कासित अफजल अली खां का समर्थन करने की घोषणा की। मुकेश सहनी ने कहा कि बड़ा दिल दिखाते हुए ये निर्णय बड़ी लड़ाई के लिए लिया गया है।
दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण की सभी सीटों पर मतदाता छह नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बीच, दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा सीट को लेकर महागठबंधन में असमंजस की स्थिति बन आई है। राजद से निष्कासित प्रत्याशी अफजल खान को वीआईपी ने समर्थन दे दिया। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने गौड़ाबौराम सीट से अपने प्रत्याशी संतोष सहनी को राजद प्रत्याशी मोहम्मद अफजल अली खान के समर्थन देने की घोषणा करते हुए खुद को लड़ाई से अलग कर लिया। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में इस विधानसभा क्षेत्र से राजद और वीआईपी के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। कई बार राजद प्रत्याशी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। अंततः आज वीआईपी के प्रत्याशी संतोष सहनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए राजद प्रत्याशी के समर्थन में लड़ाई से वापस हो गए।
गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी
मुकेश सहनी ने कहा कि अगर दोनों चुनाव मैदान में रहते तो इसका लाभ एनडीए को मिलता। उन्होंने कहा कि यह बड़ी लड़ाई है। यह किसी एक विधायक को विजयी बनाने की नहीं, महागठबंधन की सरकार बनाने की लड़ाई है। इससे पहले सोमवार को राजद ने गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मोहम्मद अफजल अली को नामांकन वापस नहीं लेने पर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
अफजल अली के सामने मुकेश लाचार
राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने सोमवार को आदेश में अफजल अली को पार्टी से निष्कासित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला के 79, गौड़ाबौराम विधानसभा सीट महागठबंधन के द्वारा आपसी समन्वय के आधार पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को देने का निर्णय लिया गया है। गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से महागठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में संतोष सहनी, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को समर्थन प्राप्त है।
निकाले जाने पर भी नहीं माने अफजल
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मोहम्मद अफजल अली खां से भी महागठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान रखने की अपेक्षा की गई थी, लेकिन पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय की अवहेलना करते हुए वे एनडीए गठबंधन को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद पार्टी की ओर से अफजल अली खां को हठधर्मिता एवं नेतृत्व के निर्णय के विरुद्ध आचरण को देखते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….
दरभंगा

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरा दुख जताया। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जानें क्या […]

UB India News12 फ़र॰
गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………
दरभंगा

गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………

बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है. यहां पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद में शुरू हुई अदावत एक अजीबोगरीब मुकाम पर पहुंच गई. इस पूरी घटना में एक गांव के […]

UB India News5 फ़र॰
समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
खास खबर

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक और जनसंवाद करेंगे.वहीं, नीट छात्रा मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी से मिलकर जांच की जानकारी […]

UB India News28 जन॰
दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम
दरभंगा

दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम

दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी की तेरहवीं पर आज गुरुवार को महाभोज हो रहा है। इसमें 1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। बाल्टियों में दही, टब में गुलाब जामुन भरकर तैयार हैं। करीब 5 लाख मिठाइयां बनाई गई हैं। इस भोज में देश के कई राजघरानों के लोग […]

UB India News22 जन॰
दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दुर्घटना

दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा राज की आखिरी महारानी और स्वर्गीय महाराज कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी कामसुंदरी का निधन हो गया है। आज सुबह अपने दरभंगा निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले भी वह अपने घर पर फर्श पर गिरने से घायल हुई थीं, हालांकि तब […]

UB India News12 जन॰
तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज
उत्तर बिहार

तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं. दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में जनसभा […]

UB India News4 नव॰
बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर
दरभंगा

बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर

दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, नेताओं के हमले भी और धारदार होते जा रहे हैं. दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया. योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते […]

UB India News3 नव॰
यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी
अपराध

यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी

दरभंगा में रविवार को जाले विधायक और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया। अब इस मामले पर मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़ित यूट्यूबर दिवाकर को साथ लेकर तेजस्वी यादव खुद दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचे और मंत्री पर केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा, […]

UB India News15 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जाले सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
दरभंगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जाले सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

जाले विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है और यह मधुबनी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 18 बार चुनाव हो चुके हैं, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक दलों ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा, राजद, जनता पार्टी, भाकपा और जदयू सहित कई दलों ने सफलता […]

UB India News12 सित॰