समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक और जनसंवाद करेंगे.वहीं, नीट छात्रा मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी से मिलकर जांच की जानकारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 28 जनवरी 2026, 05:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Photo: UB India News Archive
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक और जनसंवाद करेंगे.वहीं, नीट छात्रा मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी से मिलकर जांच की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई की मांग की. दूसरी ओर, यूजीसी विनियमन 2026 के विरोध में पटना में छात्र प्रदर्शन करेंगे. साथ ही राजधानी के सभी 75 वार्डों में फिर मोहल्ला सभा लगाने की तैयारी है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज दरभंगा में है. इस दौरान वे 105 करोड़ रुपये की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 33 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम सबसे पहले दिल्ली मोड़ पहुंचकर निर्माणाधीन अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड की प्रगति का निरीक्षण करेंगे और प्रगति यात्रा से जुड़ी अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके बाद वे सिविल एनक्लेव का निरीक्षण करेंगे. आमस-दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय में सड़क, लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लेंगे. बाद में नागेंद्र झा स्टेडियम में योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, समीक्षा बैठक और जनसंवाद करेंगे.

88.78 करोड़ की लागत से बने इंटर स्टेट बस स्टैंड का लोकार्पण भी करेंगे

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ स्थित अंतरराज्यीय बस पड़ाव का भी लोकार्पण करेंगे, जिसकी लागत 88.78 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट का काम 15 दिसंबर 2018 से शुरू हुआ था और इसकी डेडलाइन 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। फिलहाल मशीनें और निर्माण सामग्री जुटाने का कार्य जारी है। बस स्टैंड परिसर में प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित विभिन्न योजनाओं के 11 मॉडल प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री दरभंगा में 10426.492 लाख रुपए की कुल 50 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री दरभंगा में 10426.492 लाख रुपए की कुल 50 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

बन रहे दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण भी करेंगे

मुख्यमंत्री निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का भी निरीक्षण करेंगे। बताया गया है कि टर्मिनल भवन का ढांचा लगभग एक महीने में पूरा हो जाएगा।

वहीं एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा सीएम भारत माला परियोजना के तहत आमस-दरभंगा पथ के कैंप कार्यालय और निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेंगे। साथ ही हवाई अड्डा के समीप प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री के आने को लेकर जीविका दीदियों में उत्साह

मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन को लेकर जिले की जीविका दीदियों में उत्साह का माहौल है। नागेन्द्र झा स्टेडियम कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में जिले की हजारों जीविका दीदियां शामिल होंगी। कार्यक्रम स्थल पर जीविका दीदियों की ओर से आजीविका गतिविधियों से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां उनकी ओर से बनाए गए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया जाएगा।

मिथिला पेंटिंग से जुड़ी सुनीता देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें 10 हजार रुपए की सहायता राशि मिली, जिससे उन्होंने स्वरोजगार शुरू किया और आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

वहीं बेनीपुर प्रखंड की विजय लक्ष्मी देवी ने बताया कि जीविका से जुड़ने से पहले उनका जीवन अत्यंत कठिन था, लेकिन आज वे ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर लगातार आगे बढ़ रही हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰