सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट ,सोने की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार की धारणा कमजोर बनी रही, जिसका असर कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और घरेलू स्तर पर किसी बड़े सकारात्मक संकेत की कमी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025, 06:51 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट ,सोने की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड.
Photo: UB India News Archive

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार की धारणा कमजोर बनी रही, जिसका असर कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और घरेलू स्तर पर किसी बड़े सकारात्मक संकेत की कमी के रूप में दिखा।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक गिरकर 26,095.65 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 89.93 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इटरनल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

निफ्टी के शेयरों का हाल

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक नीचे दर्ज किया गया। क्रिसमस के उपलक्ष्य में गुरुवार को घेरलू बाजार और अमेरिकी बाजार बंद रहे।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते जैसे नए उत्प्रेरकों के अभाव में, बाजार के मौजूदा स्तरों के आसपास स्थिर रहने की संभावना है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा कि कम अवकाशकालीन बिक्री, एफआईआई द्वारा 1,721 करोड़ रुपये की बिकवाली और मजबूत घरेलू संकेतों के अभाव के कारण बाजार सीमित दायरे में और अस्थिर बने हुए हैं, जिससे बाजार का माहौल नाजुक बना हुआ है।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 62.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 62.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,721.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,381.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 पर बंद हुआ। निफ्टी 35.05 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 26,142.10 पर आ गया।

सोने की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड

साल 2025 का अंत होने जा रहा है, लेकिन सोना-चांदी की चमक फीकी पड़ने का नाम नहीं ले रही है। साल के आखिरी दिनों में सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। 26 दिसंबर की सुबह देशभर के सराफा बाजारों में सोने की कीमत ने नया इतिहास रच दिया, जबकि चांदी की कीमत में एक झटके में भारी उछाल देखने को मिला। निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए यह खबर बेहद अहम मानी जा रही है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली में इसका रेट 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही भाव देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने सोने को एक बार फिर मजबूत इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के तौर पर स्थापित कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार का बड़ा योगदान है। ग्लोबर मार्केट में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है। जानकारों के मुताबिक, इस साल अब तक सोने में करीब 73.7 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है। दिग्गज निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगले साल दिसंबर तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। बैंक का कहना है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में भी कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।

चांदी में भी जबरदस्त उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी निवेशकों को चौंका दिया है। 26 दिसंबर को चांदी की कीमत 8460 बढ़कर 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इस साल अब तक विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में करीब 153 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰