सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 जनवरी 2026, 06:56 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। उन्हें पहले से ही पुरानी खांसी की शिकायत रही है, जिसके कारण वे नियमित अंतराल पर अस्पताल आकर अपनी जांच करवाती हैं। गांधी दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गई।

दिल्ली के प्रदूषण का सोनिया की सेहत पर बुरा असर

सोनिया गांधी 9 दिसंबर 2025 में 79 साल की हो चुकी हैं. वह लंबे समय से खांसी की समस्या से परेशान हैं, जिस वजह से वह समय-समय पर चेकअप के लिए आती रहती हैं. खासकर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण उनकी दिक्कतें बढ़ जाती है.

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं. वे समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं. फिलहाल वे अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उनकी सेहत में सुधार होने पर ही आगे की जानकारी मिल सकेगी. पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

शिमला में छुट्टियों के दौरान सेहत बिगड़ी थी

इससे पहले 15 जून 2025 को सोनिया को पेट में परेशानी के चलते सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था. वह 3 से 4 दिनों तक भर्ती थीं. सोनिया की 7 जून को भी अचानक तबीयत खराब हो गई थी. तब वह प्रियंका गांधी के साथ शिमला स्थित घर में छुट्टियां बिताने गई थीं. लेकिन तबीयत खराब होने के चलते अगले दिन दिल्ली लौट आई थीं. उन्होंने 9 जून को सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………
पटना

बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल […]

UB India News15 अग॰
बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज
पटना

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट और कार्ययोजना के तहत बिहार में 164 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और 434 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) के संचालन को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य […]

UB India News12 अग॰
मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.
खास खबर

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. संभव है कि जिस अस्पताल में आप अपना कार्ड लेकर जाने की सोच रहे हों, वह अब इस सरकारी योजना का हिस्सा ही न हो. दरअसल, केंद्र सरकार […]

UB India News10 अग॰
पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………
पटना

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिनों में करीब 3600 टन से अधिक कचरा शहर की सड़कों में जमा हो चुका है। लगातार बारिश के […]

UB India News5 अग॰
पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर
पटना

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पटना की सड़कों पर कचरे की ढेर लगी हुई है। पटना में बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच हालात को संभालने […]

UB India News3 अग॰
बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..
पटना

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल में करीब 42 हजार सफाई कर्मचारी और ड्राईवर्स शामिल हैं। हड़ताल की वजह से गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा हुआ है। बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। कचरा फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी […]

UB India News1 अग॰
बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….
पटना

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है और अब दरंभगा-बेगूसराय जिला के लिए यह परियोजना आगे बढ़ रही है। बिहार में ऐसे और 10 अस्पतालों का निर्माण होना है। मधुबनी जिला में दो आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे। उनमें से […]

UB India News31 जुल॰
मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन
पटना

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कॉपरेटिव की व्यवस्था विकसित होनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था सुलभ हो सके। इसके अंतर्गत जो समाज के समर्थवान लोग हैं वह मेडिकल उपकरण व दवा की व्यवस्था करें और शहर से सप्ताह में एक […]

UB India News19 जुल॰