भारत पर क्‍या लगने जा रहा 500 फीसदी टैरिफ ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए बिल को हरी झंडी दी है। यह बिल वॉशिंगटन को उन देशों पर भारी टैरिफ लगाने की अनुमति देता है, जो रूसी पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करते हैं। इससे रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत के ऊपर 500% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप का यह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 जनवरी 2026, 07:08 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत पर क्‍या लगने जा रहा 500 फीसदी टैरिफ ?
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए बिल को हरी झंडी दी है। यह बिल वॉशिंगटन को उन देशों पर भारी टैरिफ लगाने की अनुमति देता है, जो रूसी पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करते हैं। इससे रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत के ऊपर 500% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप का यह कदम पहले से ही भारत और अमेरिका के तनावपूर्ण व्यापारिक संबंधों को निचले स्तर पर ला सकता है। रूस प्रतिबंध बिल 2025 ( Sanctioning Russia Act of 2025 ) के नाम का यह प्रस्तावित कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को उन देशों पर भारी शुल्क लगाने का अधिकार देता है, जो जानबूझकर रूसी पेट्रोलियम और यूरेनियम उत्पाद के आदान-प्रदान में शामिल हैं।

500 फीसदी टैरिफ लगाने का अधिकार

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के बाद अब यह बिल दोनों पार्टियों की मंजूरी के लिए आगे बढ़ रहा है। अगले सप्ताह की शुरुआत में इस पर वोटिंग हो सकती है। अमेरिकी कांग्रेस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बिल के मंजूर होने पर ‘राष्ट्रपति को उन देशों से अमेरिका में आयात किए जाने वाले सभी सामानों और सेवाओं पर ड्यूटी की 500 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा, जो जानबूझकर रूसी मूल के यूरेनियम और पेट्रोलियम उत्पादों के आदान-प्रदान में शामिल हैं।’

भारत क्यों होगा निशाने पर?

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रियायती दर पर रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों में भारत प्रमुख है। ऐसे में अगर यह बिल कानून बन जाता है तो भारत पर इसका बड़ा असर हो सकता है। इसके अलावा यह बिल चीन और ब्राजील के लिए भी खतरा बन सकता है, जो रूसी तेल के बड़े खरीदार हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए पहले ही 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे भारत के खिलाफ कुल टैरिफ 50% पहुंच गया है।

भारत के खिलाफ ट्रंप को मिलेगी बढ़त

सीनेटर ग्राहम ने एक्स पर पोस्ट में सीधे तौर पर भारत, चीन और ब्राजील का नाम लिया है। उन्होंने लिखा, यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप को चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों के खिलाफ बहुत ज्यादा बढ़त देगा, ताकि उन्हें सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए मजबूर किया जा सके। उन्होंने इस तेल खरीद को पुतिन के लिए यूक्रेन में युद्ध जारी रखने की फंडिंग का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि रूसी सस्ता तेल खरीदने से पुतिन की युद्ध मशीन को बढ़ावा मिल रहा है।

इसके साथ ही बिल में कहा गया है कि रूस या उसकी ओर से काम करने वाले लोग यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर बातचीत से इनकार करते हैं, तो कम से कम 500% टैरिफ लगाए जाएगा। रूस यूक्रेन में शांति समझौता होने पर प्रतिबंध हट जाएंगे। लेकिन अगर शांति समझौते का उल्लंघन होता है और रूस नई सैन्य कार्रवाई करता है या यूक्रेनी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जाती है तो प्रतिबंध फिर से लगाए जा सकते हैं।

क्या है बिल की मुख्य शर्तें

अगर रूस 50 दिनों के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो ये कड़े प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। इस विधेयक पर अगले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस में मतदान होने की संभावना है। इसे डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों का भारी समर्थन प्राप्त है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां अमेरिका ने भारत पर सीधे टैरिफ लगाए हैं, वहीं चीन के खिलाफ वह फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है ताकि वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित न हो।

भारत पर बढ़ता दबाव

भारत पहले ही अमेरिका के व्यापारिक और कूटनीतिक दबाव का सामना कर रहा है। अगस्त 2025 से अमेरिका ने चुनिंदा भारतीय सामानों पर पहले ही 50% तक टैरिफ लगा रखा है, जिसमें से 25% सीधा रूसी तेल खरीद से जुड़ा है। अमेरिकी दबाव और अक्टूबर 2025 में रूसी तेल कंपनियों (रोसनेफ्ट, लुकोइल) पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारत का रूसी तेल आयात दिसंबर में 3 साल के निचले स्तर 1.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन पर पहुंच गया है।

ट्रंप ने हाल ही में कहा कि पीएम मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वे इन शुल्कों से खुश नहीं हैं। वहीं, भारत ने स्पष्ट किया है कि उसकी ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों पर आधारित है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰