कल रात ऐसा क्या हुआ कि 21% तक गिर गए सोना और चांदी के ईटीएफ?

कुछ दिन पहले तक सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे, हर तरफ तेजी की चर्चा थी और लोग सुरक्षित निवेश मानकर ईटीएफ (ETF) में पैसा लगा रहे थे. लेकिन 22 जनवरी को स्थिति अचानक बदल गई. जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान आए, बाजार की दिशा पलट गई और गोल्ड तथा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 22 जनवरी 2026, 07:10 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल रात ऐसा क्या हुआ कि 21% तक गिर गए सोना और चांदी के ईटीएफ?
Photo: UB India News Archive
कुछ दिन पहले तक सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे, हर तरफ तेजी की चर्चा थी और लोग सुरक्षित निवेश मानकर ईटीएफ (ETF) में पैसा लगा रहे थे. लेकिन 22 जनवरी को स्थिति अचानक बदल गई. जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान आए, बाजार की दिशा पलट गई और गोल्ड तथा सिल्वर ईटीएफ में भारी गिरावट देखने को मिली. कई ईटीएफ तो एक ही दिन में 15 से 21 प्रतिशत तक टूट गए.
असल में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी खबरों की वजह से आई. इससे पहले ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर सख्त रुख अपनाया था और कुछ देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. इस बयान से अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव बढ़ने लगा था. ऐसे माहौल में निवेशक डर के कारण सुरक्षित माने जाने वाले निवेश, यानी सोना और चांदी की ओर भागते हैं. इसी वजह से इनके दाम तेजी से बढ़े और ईटीएफ ने भी नई ऊंचाई छू ली.
आसमान छू रही कीमतों के बीच गुरुवार, 22 जनवरी को सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price Crash) में अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी  ताश के पत्तों की तरह ढह गए. महज कुछ ही घंटों के कारोबार में सोना ₹3,000 से ज्यादा टूट गया, वहीं चांदी में भी ₹7,000 से अधिक की जोरदार गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट ने न केवल निवेशकों को चौंका दिया है, बल्कि उन आम खरीदारों को भी राहत दी है जो बजट बिगड़ने के डर से खरीदारी टाल रहे थे.

आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोने-चांदी की चमक अचानक फीकी पड़ गई. यानी कीमतों में गिरावट की वजह क्या है. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आज देश के बड़े शहरों में क्या रेट चल रहा है और आपके शहर में ताजा भाव क्या है.

MCX पर गोल्ड  3000 रुपये से ज्यादा टूटा (Gold Price Today)

22 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजकर 36 मिनट पर MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. फरवरी एक्सपायरी वाला सोना करीब 3072 रुपये टूटकर 149790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. कारोबार की शुरुआत 151557 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हुई थी, जबकि पिछला बंद भाव 152862 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी एक ही दिन में सोने में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

MCX पर चांदी में भी जोरदार गिरावट (Silver Price Today)

सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई. मार्च एक्सपायरी वाली चांदी करीब 7492 रुपये टूटकर 311000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी. सुबह चांदी का ओपन करीब 319843 रुपये प्रति किलो था, जबकि पिछला बंद भाव 318492 रुपये प्रति किलो के आसपास था. यानी चांदी में करीब 2.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

देशभर में सोने चांदी के ताजा भाव (Gold Today Rate)

इंडिया बुलियन की वेबसाइट के मुताबिक, आज देश में औसतन सोना करीब 153810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी का औसत भाव 317230 रुपये प्रति किलो के आसपास है. MCX पर गिरावट के बाद भी रिटेल मार्केट में भाव अभी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

देश के बड़े शहरों में आज सोने का रेट (Gold Price Today on 22 Jan)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना करीब 153530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. कोलकाता में भाव लगभग 153330 रुपये है, जबकि दिल्ली में सोना करीब 153270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चेन्नई में आज सोना करीब 153980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. हैदराबाद में भाव 153780 रुपये और बेंगलुरु में करीब 153660 रुपये के आसपास चल रहा है.

शहरों के हिसाब से चांदी का रेट  (Today Silver Rate)

आज चांदी का औसत भाव देशभर में करीब 317230 रुपये प्रति किलो है. मुंबई में चांदी करीब 316660 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. दिल्ली में चांदी का रेट करीब 316110 रुपये प्रति किलो है. वहीं चेन्नई में रेट 317580 रुपये और हैदराबाद में रेट 317160 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में दबाव

सोना और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर दिखा है. ग्लोबल मार्केट में गुरुवार को सोने में गिरावट देखी गई, क्योंकि अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली है. इसके अलावा ग्रीनलैंड को लेकर भी सख्त बयान से पीछे हटने की खबर आई, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई और सोने पर दबाव बना.

डॉलर मजबूत होने से भी टूटी कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से भी सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ा. स्पॉट गोल्ड करीब 1 फीसदी गिरकर 4793 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था. यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी करीब 1 फीसदी टूटकर 4790 डॉलर प्रति औंस के पास आ गए.

अगर आप शादी या निवेश के लिए सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों में आई यह गिरावट आपके लिए खरीदारी का शानदार मौका बन सकती है. हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने बजट और जरूरत को जरूर देखें. आने वाले दिनों में ग्लोबल खबरों के चलते सोने चांदी के भाव में और बदलाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰