ओडिशा में बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट हुआ बैन……………

22 जनवरी 2026 को ओडिशा सरकार ने तंबाकू और पान मसाला को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब ओडिशा में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा समेत सभी पदार्थों पर बैन लगा दिया गया है. इनके प्रोडक्शन, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर भी राज्य में प्रतिबंध लगा दिया गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 22 जनवरी 2026, 08:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ओडिशा में बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट हुआ बैन……………
Photo: UB India News Archive

22 जनवरी 2026 को ओडिशा सरकार ने तंबाकू और पान मसाला को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब ओडिशा में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा समेत सभी पदार्थों पर बैन लगा दिया गया है. इनके प्रोडक्शन, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर भी राज्य में प्रतिबंध लगा दिया गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर के नए नियमों को लागू किया है.

तंबाकू वाले बैन प्रोडक्ट्स की लिस्ट क्या है?

  • गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी.
  • सभी तरह के फ्लेवर्ड, सेंटेड या एडिटिव्स मिले चबाने वाले प्रोडक्ट्स.
  • पैकेज्ड या अनपैकेज्ड दोनों तरह के तंबाकू प्रोडक्ट्स.
  • अलग-अलग पैकेट में बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स जो मिलाकर इस्तेमाल किए जाते हैं.
  • कोई भी फूड प्रोडक्ट जिसमें तंबाकू या निकोटीन मिला हो, चाहे कोई भी नाम हो.

यह बैन सभी ओरल (मुंह से इस्तेमाल होने वाले) तंबाकू प्रोडक्ट्स पर लागू है. चाहे वे किसी भी रूप में बनाए, बेचे, स्टॉक किए या इस्तेमाल किए जा रहे हों.

इन प्रोडक्ट्स को बैन क्यों किया गया है?

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि जर्दा, खैनी, गुटखा और तंबाकू उत्पादों का सेवन कैंसर की सबसे बड़ी वजह है. इसके अलावा पान मसाला, पान, सुपारी, धुआं पत्ता आदि जैसे उत्पाद भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं.

  • ये प्रोडक्ट्स सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं.
  • इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर और WHO ने इन्हें कैंसर पैदा करने वाला बताया है.
  • मुंह, गले, पेट, किडनी, फेफड़े आदि के कैंसर का खतरा बहुत बढ़ जाता है.
  • ओडिशा में 42% से ज्यादा वयस्क लोग स्मोकलेस तंबाकू इस्तेमाल करते हैं, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुना है.
  • खासकर बच्चे और युवा इससे बहुत प्रभावित होते हैं. ये आदत डाल देते हैं और ओरल हेल्थ खराब करते हैं.

तंबाकू मुक्त ओडिशा बनाने का संकल्प

यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के नियमों के अनुसार लिया गया है. हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट ने प्रतिबंधों का नोटिफिकेशन जारी किया है. एक अधिकारी ने कहा, ‘यह बैन सभी ओरल तंबाकू प्रोडक्ट्स को कवर करता है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से मजबूत है, जिससे कानूनी रूप से और सख्ती आएगी.’

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस नियम का पालन करें और एक तंबाकू-मुक्त ओडिशा बनाने में मदद करें. यह कदम राज्य में कैंसर और दूसरी बीमारियों को रोकने की दिशा में बहुत बड़ा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………
पटना

बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल […]

UB India News15 अग॰
बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज
पटना

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट और कार्ययोजना के तहत बिहार में 164 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और 434 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) के संचालन को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य […]

UB India News12 अग॰
मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.
खास खबर

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. संभव है कि जिस अस्पताल में आप अपना कार्ड लेकर जाने की सोच रहे हों, वह अब इस सरकारी योजना का हिस्सा ही न हो. दरअसल, केंद्र सरकार […]

UB India News10 अग॰
पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………
पटना

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिनों में करीब 3600 टन से अधिक कचरा शहर की सड़कों में जमा हो चुका है। लगातार बारिश के […]

UB India News5 अग॰
पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर
पटना

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पटना की सड़कों पर कचरे की ढेर लगी हुई है। पटना में बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच हालात को संभालने […]

UB India News3 अग॰
बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..
पटना

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल में करीब 42 हजार सफाई कर्मचारी और ड्राईवर्स शामिल हैं। हड़ताल की वजह से गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा हुआ है। बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। कचरा फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी […]

UB India News1 अग॰
बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….
पटना

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है और अब दरंभगा-बेगूसराय जिला के लिए यह परियोजना आगे बढ़ रही है। बिहार में ऐसे और 10 अस्पतालों का निर्माण होना है। मधुबनी जिला में दो आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे। उनमें से […]

UB India News31 जुल॰
मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन
पटना

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कॉपरेटिव की व्यवस्था विकसित होनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था सुलभ हो सके। इसके अंतर्गत जो समाज के समर्थवान लोग हैं वह मेडिकल उपकरण व दवा की व्यवस्था करें और शहर से सप्ताह में एक […]

UB India News19 जुल॰