नंबरों से समझिए ‘महाशक्ति’ से महा-डील: $500 अरब की एनर्जी डील और $30 ट्रिलियन का बाजार

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का उद्देश्य संतुलित व्यापार, सप्लाई चेन में मजबूती और टेक को बढ़ावा देना है. ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को देखें और समझने की कोशिश करें तो भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के एनर्जी और टेक प्रोडक्ट, विमान एवं पुर्जे, बहुमूल्य धातुएं, और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 फरवरी 2026, 03:21 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नंबरों से समझिए ‘महाशक्ति’ से महा-डील: $500 अरब की एनर्जी डील और $30 ट्रिलियन का बाजार
Photo: UB India News Archive

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का उद्देश्य संतुलित व्यापार, सप्लाई चेन में मजबूती और टेक को बढ़ावा देना है. ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को देखें और समझने की कोशिश करें तो भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के एनर्जी और टेक प्रोडक्ट, विमान एवं पुर्जे, बहुमूल्य धातुएं, और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा है.

नंबरों से समझने की कोशिश करते हैं कि अमेरिका और भारत ट्रेड डील

मदर ऑफ डील से ज्यादा फादर ऑफ ऑल डील की चर्चा हो रही है. हो भी क्यों ना. ये डील दुनिया के सबसे बड़े मार्केट और दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी के बीच हो रही है. जिसका एक खाका तैयार कर लिया गया है. जिसपर दोनों देशों की आम सहमति भी बन चुकी है. इस खाके से जो बातें निकलकर सामने आई हैं. उन बातों पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. खासकर उन नंबर्स पर जो पूरी दुनिया को चौका सकते हैं. भारत और अमेरिका के बी हुई ट्रेड डील कोई आम ट्रेड नहीं है.

इसके लिए तैयार किए गए फ्रेमवर्क से दोनों देशों के बीच की मार्केट रीच में इजाफा होगा. टैरिफ कम होंगे. एक बड़े और व्यापक बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट की नींव रखी जाएगी. खास बात तो ये है कि दोनों देश पूरी दुनिया के सामने एक संतुलित ट्रेड का उदाहरण पेश करते हुए दिखाई देंगे. सप्लाई चेन में मजबूती मिलेगी. साथ ही तेजी के बदलते टेक माहौल में दोनों देश एक दूसरे का सहयोग करते हुए दिखाई देंगे. आइए कुछ नंबर्स के हिसाब से समझने की कोशिश करते हैं कि दुनिया की ‘महाशक्ति’ से महा-डील करने के क्या मायने हैं…

इस महा-डील से भारत को होने वाले फायदे

अमेरिका द्वारा निर्धारित 18 फीसदी टैरिफ, जो प्रमुख प्रतिस्पर्धियों से कम है

भारत के 44 अरब डॉलर के निर्यात को अमेरिका में टैरिफ फ्री एंट्री मिलेगी.

महत्वपूर्ण तकनीकी इनपुट, चिप्स, सेमीकंडक्टर, विमान और मशीनरी पर टैरिफ कम होगा.

मसालों, चाय, कॉफी, एवोकैडो, जौ, कैनरी सीड्स, बेकरी प्रोडक्ट्स, कोको और उसके उत्पाद, तिल, खसखस, फलों के जैम और पेस्ट पर जीरो टैरिफ.

धारा 232 के तहत आने वाली वस्तुओं, विमान और मशीनरी के पुर्जों, जेनेरिक दवाओं, फार्मा सामग्री और प्राथमिक ऑटो पुर्जों पर कोई एक्स्ट्रा टैरिफ नहीं.

क्लोथ और अपैरल सेक्टर को फायदा

रेशम पर 0 फीसदी शुल्क; 13 अरब डॉलर की मार्केट रीच.

अन्य देशों से बढ़त: चीन (35 फीसदी शुल्क), बांग्लादेश (20 फीसदी), वियतनाम (20 फीसदी%), इंडोनेशिया (19 फीसदी)

जेम्स एंड ज्वेलरी

61 अरब डॉलर के बाज़ार तक पहुंच

हीरे, प्लैटिनम, सिक्के आदि पर 29 अरब डॉलर के बाज़ार तक 0 फीसदी टैरिफ

टैरिफ बेनिफिट: दक्षिण अफ्रीका (30 फीसदी), थाईलैंड (19 फीसदी), चीन (35 फीसदी)

चमड़ा एवं जूते

42 अरब डॉलर के बाज़ार तक पहुंच

चीन (35 फीसदी), इंडोनेशिया (19 फीसदी), कंबोडिया (19 फीसदी) से बढ़त

खिलौने

18 अरब डॉलर का बाजार अवसर

प्रतिस्पर्धी पहुंच: चीन (35 फीसदी), इंडोनेशिया (19 फीसदी), वियतनाम (20 फीसदी)

मशीनरी और पुर्जे

477 अरब डॉलर के बाज़ार तक पहुंच, वर्तमान में भारत का निर्यात 2.35 अरब डॉलर है मलेशिया (19 फीसदी), थाईलैंड (19 फीसदी), वियतनाम (20 फीसदी) पर बढ़त

घर की सजावट

देश को 52 अरब डॉलर के ट्रेड के अवसर हासिल होंगे.

सीटें, लैंप के पुर्जे, झूमर आदि जैसे उत्पादों के लिए 13 अरब डॉलर के बाज़ार में 0 फीसदी टैरिफ के साथ मार्केट रीच.

चीन (35 फीसदी), वियतनाम (20 फीसदी), मलेशिया (19 फीसदी) पर बढ़त

नॉन-टैरिफ उपाय

भारत चिकित्सा उपकरणों, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आयात लाइसेंसिंग और खाद्य/कृषि उत्पादों पर अमेरिका की चिंताओं का समाधान करेगा

नई दिल्ली चयनित क्षेत्रों में छह महीने के भीतर अमेरिकी/वैश्विक मानकों और परीक्षण मानदंडों की समीक्षा भी करेगी

सेफगार्ड क्लॉज

दोनों देशों ने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष द्वारा सहमत शुल्कों में कोई भी परिवर्तन दूसरे पक्ष को अपनी प्रतिबद्धताओं में संशोधन करने की अनुमति देता है. डिजिटल ट्रेड रूल्य बीटीए का हिस्सा होंगे.

ग्रोथ को बढ़ावा

भारत के एक्सपोर्ट में इजाफा होने से वित्त वर्ष 2027 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 20-30 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि हो सकती है. इसका मतलब है कि देश की ग्रोथ रेट 8 फीसदी के पार जाने की संंभावना है.

भारत ने क्या किया ऑफर

सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं पर कम या शून्य टैरिफ

पशु आहार, मेवे, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट सहित चुनिंदा कृषि और खाद्य उत्पादों पर शुल्क में कटौती

सेब, बादाम, कपास को कोटा पर अनुमति दी गई

संवेदनशील आवश्यक वस्तुएं अंतरिम समझौते के दायरे से बाहर हैं

800-1,600 सीसी बाइकों पर शून्य शुल्क, 2,500 सीसी से ऊपर की डीजल कारों और 3,000 सीसी से ऊपर की पेट्रोल कारों पर शुल्क में कटौती

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰