शेयर बाजार में भरा जोश, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई. शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन 3 परसेंट बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे पर रहा. इसके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 फरवरी 2026, 05:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेयर बाजार में भरा जोश, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
Photo: UB India News Archive

भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई. शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन 3 परसेंट बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे पर रहा. इसके बाद टाटा स्टील और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन दोनों में 1-1 परसेंट की तेजी देखी गई. इसके विपरीत, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे बैंकिंग स्टॉक में कुछ गिरावट नजर आई. ब्रॉडर मार्केट में BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने क्रमशः 0.1 परसेंट और 0.2 परसेंट की बढ़त हासिल की.

एशियाई बाजारों में भी दिखी तेजी

बुधवार सुबह एशियाई बाजार में भी तेजी देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 परसेंट चढ़ा, स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.33 परसेंट ऊपर उठकर कारोबार करता दिखा,  हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 27260 पर था, जो पिछले बंद 27183.15 से ज्यादा है. वहीं, जापान में बाजार पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद हैं. आज नेशनल फाउंडेशन डे के मौके पर जापान में सार्वजनिक अवकाश है. यह दिन जापान के पहले सम्राट जिम्मू के राज्याभिषेक और देश की स्थापना होने की याद में मनाया जाता है.

वॉल स्ट्रीट में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इसके पीछे अमेरिका में रिटेल सेल्स के कमजोर डेटा को जिम्मेदार माना जा रहा है.  S&P 500 इंडेक्स 0.33 परसेंट गिरकर 6941.81 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.59 परसेंट फिसलकर 23102.47 पर बंद हुआ.  52.27 पॉइंट्स या 0.10 परसेंट की बढ़त हासिल करते हुए डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 50188.14 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ.

MSCI फरवरी 2026 रिव्यू

फरवरी 2026 के MSCI (Morgan Stanley Capital International) के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में आदित्य बिड़ला कैपिटल और L&T फाइनेंस को जगह मिली है.  जबकि IRCTC अकेला ऐसा भारतीय स्टॉक है, जिसे इंडेक्स से बाहर रखा गया है. इसी के इंडेक्स में अब भारतीय कंपनियों की संख्या 164 से बढ़कर 165 हो जाएगी.

इंडेक्स में शामिल होना किसी भी कंपनी के लिए पॉजिटिव होता है. इससे इसके शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ता है, विदेशी निवेश आता है और लिक्विडिटी बढ़ती है. हर तीन महीने में इस इंडेक्स को अपडेट किया जाता है, जिसके तहत शेयर हटाए या जोड़े जाते हैं. यह किसी भी कंपनी के मार्केट कैप, ट्रेडिंग वॉल्यूम और फ्री-फ्लोट यानी कि पब्लिक के लिए शेयरों की उपलब्धता के आधार पर रिव्यू करती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰