ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच देश के कई राज्यों में गैस सिलिंडर की होड़, सरकार ने बनाई आपात समिति

ईरान युद्ध से गैस सप्लाई में अड़चन आने के बाद बुधवार को देश के कई शहरों में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई जगहों पर लोगों को घंटों इंतजार करना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 मार्च 2026, 08:51 AM 14 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच देश के कई राज्यों में गैस सिलिंडर की होड़, सरकार ने बनाई आपात समिति
Photo: UB India News Archive

ईरान युद्ध से गैस सप्लाई में अड़चन आने के बाद बुधवार को देश के कई शहरों में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई जगहों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ इलाकों में सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं के मन में सवाल है कि यह संकट कब तक जारी रहेगा और रसोई गैस की आपूर्ति कब सामान्य होगी।

हार के कई जिलों में गैस सिलिंडर को लेकर अचानक मांग बढ़ गई है. पटना समेत कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. लोग सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. हालांकि प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं. इसके बावजूद लोगों में एक तरह की जल्दबाजी और घबराहट दिखाई दे रही है.

पटना जिला प्रशासन ने किया स्पष्ट

पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन ने इस स्थिति पर बयान जारी करते हुए कहा कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है. सभी गैस कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी है. बुकिंग मिस्ड कॉल, एसएमएस, आईवीआरएस, व्हाट्सएप और ओटीपी के जरिए की जा सकती है. इसके अलावा एलपीजी बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल तय है और यह नियम अभी भी लागू है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में गैस की अतिरिक्त बुकिंग न करें.

एजेंसियों का दावा, गैस की कमी नहीं

गैस एजेंसियों के संचालकों का भी कहना है कि गैस की वास्तविक कमी नहीं है. एक एजेंसी के मैनेजर के अनुसार होली तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन कुछ खबरों के बाद अचानक सिलिंडर लेने वालों की संख्या कई गुना बढ़ गई. उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो एक दिन पहले ही गैस ले गए थे और अगले दिन फिर से सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं. यही कारण है कि एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है और फोन बुकिंग की संख्या भी सामान्य से आठ से दस गुना तक बढ़ गई है.

उपभोक्ताओं की परेशानी भी सामने आई

हालांकि कई उपभोक्ता अपनी परेशानी भी बता रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि उनके घर में गैस खत्म हो गई है लेकिन 25 दिन के नियम के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है. कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि 40 से 45 दिन बीत जाने के बाद भी उनका नंबर नहीं लग पा रहा है. ऐसे में कई लोग खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी पहुंचे, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पाई और उन्हें वापस लौटना पड़ा.

आपूर्ति और वितरण को लेकर सवाल

दूसरी ओर कुछ गैस वितरण कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से एजेंसी में नई खेप नहीं आई है. उनका कहना है कि इसी वजह से डिलीवरी का काम प्रभावित हुआ है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की ब्लैक मार्केटिंग या होर्डिंग को सख्ती से रोका जाएगा. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को गैस एजेंसियों की नियमित जांच करने और जरूरत पड़ने पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है.

अफवाहों से बचने की प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलिंडर की बुकिंग करें. अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है. जानकारों का मानना है कि अक्सर किसी संकट या युद्ध जैसी खबरों के बाद बाजार में पैनिक बाइंग की स्थिति बन जाती है. ऐसे समय में अफवाहों से बचना और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना जरूरी होता है.
देश के तमाम शहरों और इलाकों में लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए वह घंटों कतार में खड़े हैं। लोग एजेंसी की लगातार शिकायत कर रहे हैं। 

लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में जबरदस्त लाइन

लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में कोई सुबह 7:00 बजे से लाइन में लगा है। कोई 9:00 बजे से लगा है। किसी ने गैस 10 दिन पहले बुक की थी। किसी ने 5 दिन पहले बुक की थी। किसी ने एक महीने पहले बुक की थी, लेकिन लोगों के हाथों में अभी तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा है, सिलेंडर मिलेगा या नहीं,  मिलेगा तो कब मिलेगा इसका किसी के पास फिलहाल माकुल जवाब नहीं है। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि उनके घरों में सिलेंडर खत्म हो चुका है खाना बनाने के लिए पड़ोसी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कोई कह रहा है इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, कोई कह रहा है भट्टी पर खाना बना रहे हैं, लेकिन घर में सिलेंडर न होने की वजह से परेशानी बहुत बढ़ गई है।

सिलेंडर बुक करने के लिए कॉल नहीं लग रहा

मोहाली के जीरकपुर में गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो लगातार सिलेंडर बुक करने के लिए कॉल कर रहे हैं लेकिन नंबर बंद आ रहे हैं। महिलाएं बुज़ुर्ग तमाम लोग सिलेंडर को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो सुबह से यहां पर खड़े हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा, वहीं एजेंसी का कहना है कि पहले ही कम लॉग ऑन करके सिलेंडर बुक कराते थे इसलिए कोई दिक्कत नहीं होती थी लेकिन अब लोगों के अंदर काफी ज्यादा पैनिक है एक साथ काफी लोग सिलेंडर बुक करवा रहे हैं जिससे सर्वर डाउन हो रहा है।

नोएडा में एलपीजी सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार!

नोएडा के सेक्टर 54 और सेक्टर 63 स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन है। गैस सिलेंडर की चाहत में उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो कल भी आए थे लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया था। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी कमर्शियल सिलेंडर की है। कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक न के बराबर है जिस वजह से होटल रेस्टोरेंट में सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं जिसकी वजह से कई होटल बंद भी है।

कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा-सहयोग करना होगा

कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के एच मुनियप्पा ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर को लेकर दिक्कत है, हम अभी उनकी मदद कर पाने की स्थिति में नहीं हैं उन्हें सहयोग करना होगा। कमर्शियल सिलेंडर को लेकर पहली प्राथमिकता हॉस्पिटल और शिक्षण संस्थानों को दी जाएगी। घरेलू एलपीजी को लेकर अभी दिक्कत नहीं है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर महीना कम से कम एक सिलेंडर देने का आश्वासन दिया है, ग्राहकों से अपील है कि वो इन हालातों में गैस का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें। ब्लैक मार्केट करने वाले के खिलाफ एसेंशियल कोमोडिटी एक्ट लगाने का फैसला किया गया है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुंबई में वक्त पर नहीं हो रही डिलीवरी

मुंबई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं हो पा रही। एचपी के ग्राहक हो या भारत पेट्रोलियम के, चार से पांच दिनों क़ी बुकिंग होने के बाद भी डिलीवरी नहीं हो पा रही। जिसके चलते लोग खुद ही गोदाम पहुंचकर बाइक से सिलेंडर घर ले जा रहे हैं। लोगों कहना है कि पहले बुकिंग के दूसरे दिन ही सिलेंडर घर पहुंचा दिया जाता था लेकिन फिलहाल गैस एजेंसी की ओर से भी यह कहा जा रहा है कि गैस सिलेंडर की डिलवरी में देर हो सकती है।

भोपाल में सिलेंडर के लिए जुट रही भीड़

भोपाल के जवाहर चौक इलाके में इंडेन गैस की एजेंसी पर भी जमा भारी भीड़ देखी जा रही है। सिलेंडर बुक करने के लिए जो नंबर दिया जा रहा वह बंद आ रहा। इस वजह से लोगों में नाराजगी है। एजेंसी संचालक आरके डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक आरके गुप्ता के मुताबिक 2200 ग्राहक हैं सभी एक साथ कॉल कर रहे। सर्वर ट्रैफिक डाउन हो रहा है।

देशभर से एलपीजी सिलेंडर सप्‍लाई में द‍िक्‍कत

पश्चिम एशिया में जारी इस युद्ध के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर तेलंगाना और तमिलनाडु तक लाखों लोग एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं. एलपीजी सप्लाई बंद होने जयपुर स्थित बोरोसिल के कारखाने में काम बंद करना पड़ा और कंपनी प्रबंधन ने करीब तीन हजार श्रमिकों को बुधवार से काम पर नहीं आने के लिए कह दिया है. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल मुख्य भोजन (मेन कोर्स) तैयार और परोसा नहीं जा रहा है.
बिहार सहित कई राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है. वहीं पटना से लेकर अयोध्या तक कई लोग सुबह ही गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं. कई लोगों की शिकायत है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाने के बावजूद 4-5 दिनों तक एलपीजी सिलेंडर उन्हें नहीं मिल पाई है.
रसोई गैस की सप्लाई में दिक्कत की खबरों के सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पूरे देश में केंद्र सरकार ने ईसीए यानी एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू कर दिया है. केंद्र सरकार ने एलपीजी और सीएनजी की आपूर्ति तय करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार के मुताबिक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और कुछ उद्योगों को सीमित गैस आपूर्ति मिलेगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने भी कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों को साफ निर्देश दिए कि पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर आम आदमी पर बिल्कुल नहीं पड़ना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वैश्विक उथल-पुथल के समय जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे ज़रूरी है. प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि तेल की क़ीमतें स्थिर हैं, ये बात लोगों तक पहुंचाएं और ये भी बताएं कि देश में तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि भारत ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट सिस्टम इस संकट को ध्यान में रखकर तैयार किया है, इसे भी जनता तक पहुंचाया जाए.
भारत सरकार ने दावा किया है कि इस जंग का तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और देश में घरेलू उपभोक्ता के लिए गैस की कोई कमी नहीं है. सरकार की तरफ से बताया गया कि भारत में फ़िलहाल पेट्रोल और डीज़ल के दाम स्थिर ही रहेंगे वो नहीं बढ़ेंगे. वहीं गैस क़ीमतों में हुआ 60 रुपये का इजाफा मौजूदा हालत की वजह से नहीं, बल्कि पिछले साल की अंडरकवरी की वजह से बढ़े हैं.
दरअसल इजरायल और अमेरिका के खिलाफ ईरान की जंग के चलते मिडिल ईस्ट के प्रमुख ऊर्जा परिवहन मार्गों में आई बाधाओं के चलते पिछले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार को ही इजाफा किया गया था. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई.

न रसोई गैस की बुकिंग हो रही, न एलपीजी सिलेंडर मिल रहा… ब्लैक मार्केट में 300 रुपये किलो पहुंचा दाम

एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से देशभर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा के रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले 5-6 दिनों से ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है. जब लोग गैस एजेंसी से संपर्क करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी है. वहीं एजेंसी पर जाकर पूछने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है. गैस बुक कराने के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी सिलेंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है.

गैस बुकिंग में दिक्कत के चलते लोगों को ब्लैक में गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक किलो गैस के लिए 300 से 400 रुपये तक देने पड़ रहे हैं. गैस बुकिंग कराने आई महिलाओं ने बताया कि एजेंसी वाले उनका नंबर लिखकर बाद में फोन करने की बात कहते हैं, लेकिन कई दिनों बाद भी न तो फोन आता है और न ही गैस मिलती है. लोगों का कहना है कि एजेंसी के बाहर कहा जा रहा है कि गैस उपलब्ध नहीं है, जबकि इलाके में ब्लैक में गैस बेची जा रही है.

एक महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे दिल्ली-नोएडा कमाने आए हैं, भूखे रहने के लिए नहीं. अगर सारी कमाई गैस खरीदने में ही खर्च हो जाएगी तो परिवार का गुजारा कैसे होगा. गैस की कमी के कारण कई परिवारों को मजबूरन बाहर से खाना खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है.

रसोई गैस हुई खत्म तो इंडक्शन खरीदने भागे लोग, दुकानों पर भीड़

रसोई गैस संकट की खबरों के बीच अब इलेक्ट्रिकल शॉप्स पर इंडक्शन की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है. दिल्ली के दरियागंज की एक इलेक्ट्रिकल शॉप्स के मालिक विकास ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से इंडक्शन की मांग और इंक्वायरी बढ़ गई है. इंडक्शन खरीदने आए एक ग्राहक मोहम्मद शफी ने बताया कि गैस की दिक्कत है इसलिए खरीद रहे हैं. गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है. फिलहाल के लिए गैस है, लेकिन सेफ साइड के लिए ले रहे हैं, अगर नहीं मिली तो इंडक्शन रहे.

एलपीजी सप्लाई बंद होने जयपुर का बोरोसिल प्लांट ठप, 3000 मजदूरों की कर दी गई छुट्टी

अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान की जंग का असर अब भारत के उद्योगों पर भी दिखने लगा है. जयपुर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में स्थित बोरोसिल लिमिटेड की फैक्ट्री में एलपीजी गैस की आपूर्ति बंद होने से उत्पादन प्रभावित हो गया है. इसके चलते कंपनी प्रबंधन ने करीब तीन हजार श्रमिकों को बुधवार से काम पर नहीं आने के लिए कह दिया है.

मंगलवार को गैस सप्लाई बाधित होने के कारण फैक्ट्री का कामकाज ठप पड़ने लगा. कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को जब इसकी जानकारी मिली तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में महिला श्रमिक फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हो गईं और रोजगार को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध करने लगीं. महिला श्रमिकों का कहना है कि कंपनी में मिलने वाली मजदूरी से ही उनके परिवार का खर्च चलता है और बैंक की किश्तें भी उसी आय से चुकाई जाती हैं. ऐसे में अचानक काम बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. श्रमिकों ने मांग की कि उन्हें रोजाना काम पर बुलाया जाए और उनके रोजगार को प्रभावित न किया जाए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰