समृद्धि यात्रा : बांका में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम , कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास………..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 17 मार्च मंगलवार को “समृद्धि यात्रा” के तहत कटोरिया प्रखंड का दौरा करेंगे।मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बांका जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समृद्धि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 मार्च 2026, 06:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
समृद्धि यात्रा : बांका में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम , कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास………..
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 17 मार्च मंगलवार को “समृद्धि यात्रा” के तहत कटोरिया प्रखंड का दौरा करेंगे।मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बांका जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।सुरक्षा के दृष्टिकोण से कटोरिया प्रखंड अंतर्गत हेलीपैड,नवनिर्मित डिग्री कॉलेज,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया तथा नगर पंचायत कटोरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों को 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक टेम्परेरी रेड जोन / नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है।इस अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन या यूएवी उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।कार्यक्रम स्थल,सुरक्षा व्यवस्था,मंच,पंडाल और यातायात नियंत्रण की व्यापक तैयारी की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मंगलवार दोपहर 1:35 बजे कटोरिया हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।1:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे तथा कुछ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

1:55 बजे मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे

इसके बाद 1:55 बजे मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:00 बजे विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।निरीक्षण के बाद वे अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे और सभा स्थल से आम जनता को संबोधित करते हुए जनसंवाद करेंगे।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर लगभग 18 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाएगा,जबकि कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हाल ही में बने कटोरिया के डिग्री कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं।इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

2 Articles loaded
गिरिधारी यादव की लोकसभा सदस्यता खतरे में ……….
पटना

गिरिधारी यादव की लोकसभा सदस्यता खतरे में ……….

बांका के JDU सांसद गिरिधारी यादव की लोकसभा सदस्यता खतरे में है। पार्टी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को नोटिस देकर उनकी अयोग्यता की मांग कर दी। हजारी-चौधरी के बेटा-बेटी के दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने पर चुप्पी साध लेने वाले नीतीश कुमार की पार्टी ने गिरिधारी यादव की कुर्सी पर तलवार लटका […]

UB India News26 मार्च
बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान जमुई और बांका सबसे ठंडा दिन रहा…
जमुई

बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान जमुई और बांका सबसे ठंडा दिन रहा…

बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान […]

UB India News16 दिस॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)