ग्लोबल टेंशन के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक, इंडस्ट्रीज को दे रहा 2.5 लाख करोड़ की संजीवनी!

भारत सरकार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के असर को कम करने के लिए उद्योगों के लिए नई क्रेडिट गारंटी योजना तैयार कर रही है. इसका मकसद कंपनियों को आसानी से लोन मिल सके, खासकर उन कंपनियों को जो कच्चे माल और ट्रांसपोर्ट की बढ़ती लागत से परेशान हैं. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026, 02:07 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ग्लोबल टेंशन के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक, इंडस्ट्रीज को दे रहा 2.5 लाख करोड़ की संजीवनी!
Photo: UB India News Archive

भारत सरकार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के असर को कम करने के लिए उद्योगों के लिए नई क्रेडिट गारंटी योजना तैयार कर रही है. इसका मकसद कंपनियों को आसानी से लोन मिल सके, खासकर उन कंपनियों को जो कच्चे माल और ट्रांसपोर्ट की बढ़ती लागत से परेशान हैं. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत सरकार करीब 2 से 2.5 लाख करोड़ रुपये तक की गारंटी दे सकती है. इसे अगले दो हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है. सरकार पहले से ही युद्ध के आर्थिक असर का आकलन कर रही है.

एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, इस योजना का मकसद कंपनियों को भरोसा देना है ताकि वे अनिश्चित माहौल में भी काम जारी रख सकें. अभी हालात ज्यादा खराब नहीं हैं, लेकिन सरकार पहले से तैयारी कर रही है ताकि अर्थव्यवस्था पर दबाव कम रहे. अधिकारियों ने कंपनियों से संपर्क कर यह जानने की कोशिश की है कि उनके प्रोडक्शन पर कितना असर पड़ रहा है. साथ ही कंपनियों से कहा गया है कि अगर कोई बड़ी समस्या है तो तुरंत सरकार को बताएं.

ECLGS जैसी स्कीम पर आधारित होगा प्लान

यह नई योजना कोविड-19 के समय की ECLGS स्कीम जैसी हो सकती है. इसमें MSME समेत कई बिजनेस को बिना गारंटी लोन मिल सकता है, ताकि वे नकदी की कमी से उबर सकें. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी लोन डिफॉल्ट के मामले ज्यादा नहीं बढ़े हैं, लेकिन कुछ सेक्टर खासकर निर्यात से जुड़े उद्योग दबाव में दिख रहे हैं. यह कदम सही समय पर लिया जा रहा है क्योंकि हालात सामान्य होने में समय लग सकता है.

कोविड के समय भी बनाया था प्लान

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोविड के दौरान शुरू की गई ECLGS योजना के तहत सरकार ने कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये की गारंटी दी थी, जिससे करीब 1.19 करोड़ लोगों और कंपनियों को सीधा फायदा मिला. औसतन हर खाते को लगभग 3 लाख रुपये तक का गारंटी कवर मिला, जिससे छोटे और मझोले कारोबारों को मुश्किल समय में बड़ी राहत मिली.

वहीं, इस योजना का असर MSME सेक्टर पर भी साफ दिखाई दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब ₹1.8 लाख करोड़ के लोन NPA यानी डूबने से बच गए, जिससे बैंकिंग सिस्टम पर दबाव कम हुआ. इसके साथ ही 13.5 लाख से ज्यादा MSME इकाइयां बंद होने से बचीं, जो इस योजना की बड़ी सफलता मानी जाती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰