होर्मुज पर अमेरिका की पहरेदारी! ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी से बढ़ा तनाव………

अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि नाकेबंदी का मकसद ईरान की तेल बिक्री रोकना है। ट्रम्प के मुताबिक, कई अन्य देश भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 13 अप्रैल 2026, 05:56 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
होर्मुज पर अमेरिका की पहरेदारी! ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी से बढ़ा तनाव………
Photo: UB India News Archive

अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि नाकेबंदी का मकसद ईरान की तेल बिक्री रोकना है। ट्रम्प के मुताबिक, कई अन्य देश भी इस प्रयास में अमेरिका का साथ दे रहे हैं। ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 158 जहाज तबाह किए जा चुके हैं। नाकेबंदी के ऐलान के बाद वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 104 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इस बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में हुई वार्ता के विफल होने के बाद अमेरिका ईरान पर दोबारा सैन्य हमले करने पर भी विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि सभी विकल्प खुले हैं और हालात के हिसाब से आगे का फैसला लिया जाएगा।

ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में बातचीत फेल हो जाने के बाद अब एक बार फिर पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका ने ईरान के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की पहरेदारी का फैसला लिया है। अमेरिकी सेना ईरान पर समुद्री नाकेबंदी लागू करेगी। यूनाइटेड स्टेस्ट सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की है कि 13 अप्रैल से ईरान के बंदरगाहों के के पास समुद्री नाकाबंदी (Maritime Blockade) लागू की जाएगी।  यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर उठाया जा रहा है। CENTCOM के मुताबिक समुद्री नाकाबंदी  ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में तथा उनके आसपास काम करने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगा।

CENTCOM ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-“राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार, 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे ET (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात की नाकेबंदी लागू करना शुरू कर देंगे।”

किन जहाजों की आवाजाही पर लगेगी रोक?

CENTCOM ने आगे कहा, “यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी, जिसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं। हमारी सेनाएं उन जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता में कोई बाधा नहीं डालेंगी जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर गैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर या वहां से वापस आ-जा रहे हैं।”

सभी समुद्री जहाजों को दिए निर्देश

अमेरिकी सेना ने सभी समुद्री जहाजों को निर्देश दिया है कि वे ‘Notice to Mariners’ प्रसारण पर नजर रखें और खाड़ी क्षेत्र में संचालन के दौरान अमेरिकी नौसेना से संपर्क बनाए रखें। ओमान की खाड़ी तथा Strait of Hormuz के प्रवेश मार्गों में काम करते समय ‘ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16’ पर अमेरिकी नौसेना बलों के साथ संपर्क बनाए रखें।

ईरान को झुकाने के लिए दबाव बना रहा अमेरिका?

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक रिपोर्ट शेयर की, जिसमें सुझाव दिया गया है कि पाकिस्तान में हालिया कूटनीतिक गतिरोध के बाद, समुद्री दबाव बनाना एक व्यावहारिक रणनीतिक विकल्प हो सकता है। इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का हवाला दिया गया है, जिन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरान पर पूरी तरह से नाकेबंदी कर सकती है। उन्होंने फारस की खाड़ी में USS Gerald Ford और USS Abraham Lincoln की मौजूदगी का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये ऐसे संसाधन हैं जो इस जलमार्ग पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने में सक्षम हैं।

होर्मुज के जानलेवा भंवर में फंस जाओगे-IRGC

इसके जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक कड़ी चेतावनी जारी की। IRGC ने चेतावनी दी कि इस समुद्री गलियारे में किसी भी तरह की आक्रामकता का जवाब ज़बरदस्त सैन्य बल के साथ दिया जाएगा। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि “कोई भी गलत कदम दुश्मन को होर्मुजके जानलेवा भंवरों में फंसा देगा।” IRGC ने कहा कि ईरानी सुरक्षा बलों का होर्मुज़ पर पूरी तरह से नियंत्रण है।

अब आगे क्या होगा?

अमेरिका आज ने समुद्री नाकाबंदी के जरिए ईरान के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेगा कि वो घुटने टेक दे और उसकी शर्तें मान ले। लेकिन ईरान इतनी आसानी से अमेरिका के आगे घुटने टेकने वाला नहीं है। उसने सख्त चेतावनी भी दे दी है कि जो भी होर्मुज में आएगा वह उसकी भंवरों में को जाएगा। इससे हालात और बिगड़ सकते हैं। इस पूरे इलाके में भीषण युद्ध भड़क सकता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. चीन को धमकी- ट्रम्प ने चीन को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा।
  2. होर्मुज की नाकाबंदी- ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेगी और ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रास्ते में रोक लिया जाएगा।
  3. इजराइली मंत्री का मस्जिद दौरा- इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा।
  4. ईरान ने टोल मांगा- ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।
  5. 50 लोग गिरफ्तार- ईरान में करीब 50 लोगों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

ईरान बोला- खाड़ी के बंदरगाह या तो सबके लिए या किसी के लिए नहीं

ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान सागर के बंदरगाहों को लेकर सख्त चेतावनी दी है। ईरानी सेना ने कहा है कि ये बंदरगाह “या तो सभी के लिए होंगे या किसी के लिए नहीं।”

सेना ने चेतावनी दी कि अगर उसके बंदरगाहों की सुरक्षा को खतरा हुआ, तो खाड़ी क्षेत्र का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।

ईरान ने कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा और दुश्मन से जुड़े जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि अन्य जहाजों को ईरान के नियमों के तहत आवाजाही की इजाजत दी जाएगी।

ईरान ने यह भी कहा कि वह युद्ध खत्म होने के बाद भी होर्मुज स्ट्रेट पर स्थायी नियंत्रण तंत्र लागू करेगा। साथ ही अमेरिका पर आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाना अवैध है और इसे समुद्री डकैती बताया।

ईरान में तेहरान-तबरीज-मशहद रूट पर रेल सेवा बहाल

ईरान में हमलों के कारण बाधित हुई रेल सेवाएं अब बहाल कर दी गई हैं। तेहरान, तबरीज और मशहद के बीच ट्रेन सेवाएं 4-5 दिन बाद फिर से शुरू हो गई हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, क्षतिग्रस्त रेल लाइनों की मरम्मत के बाद इन रूट्स पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल की गई है।

इससे पहले 7 अप्रैल के आसपास सुरक्षा कारणों और हमलों के चलते कई प्रमुख रेल मार्गों पर सेवाएं रोक दी गई थीं। तेहरान-तबरीज-वान (तुर्किये) रूट की ट्रेन भी फिर से शुरू हो गई है, जो बहाल ट्रैक से होकर गुजर रही है।

हमलों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद मरम्मत का काम तेजी से किया गया और अब सेवाएं सामान्य होने लगी हैं।

US-इजराइल हमलों में तेहरान के 77 ऐतिहासिक स्मारक क्षतिग्रस्त

ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका और इजराइल के हमलों से 77 ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान पहुंचा है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में महल, संग्रहालय और कई सांस्कृतिक धरोहर प्रभावित हुई हैं।

कुल नुकसान में करीब 90% क्षति मामूली है, जबकि 10% स्मारकों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इनमें 38 राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत स्मारक शामिल हैं, जबकि बाकी भी सांस्कृतिक और वास्तु महत्व की इमारतें हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 27 स्मारक काजार काल के हैं।

हमलों में फर्रोखाबाद पैलेस, इश्रताबाद पैलेस, कहाक मिल, कसर जेल, मार्बल पैलेस का स्टोन गेट, अहमद रजा पहलवी पैलेस और रफी निया सिनेगॉग हाउस जैसे प्रमुख स्थल भी प्रभावित हुए हैं।

होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप

अमेरिका की होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी के ऐलान का असर तुरंत दिखने लगा है। इस समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

समुद्री खुफिया फर्म लॉयड्स लिस्ट के मुताबिक, नाकेबंदी की घोषणा के बाद ट्रैफिक तुरंत रुक गया और कई जहाजों ने रास्ता बदल लिया या वापस लौट गए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰