आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की कर रहे खरीदारी …..

आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने रविवार को कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है. यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 अप्रैल 2026, 08:48 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की कर रहे खरीदारी …..
Photo: UB India News Archive

आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने रविवार को कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है. यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ रुपये के अनुमानित कारोबार से उल्लेखनीय वृद्धि है. भारत में अक्षय तृतीया को पारंपरिक रूप से सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक माना जाता है. यह मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश स्थायी समृद्धि लाता है.

कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

कैट (CAIT) के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “सोना बाजार में अभी भी हावी है, लेकिन कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण खरीदारी के तरीके में बड़ा बदलाव आया है.” पिछले साल सोना जहां ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास था, वहीं इस साल यह ₹1.58 लाख के करीब पहुंच गया है. इसी तरह चांदी ₹85,000 प्रति किलो से उछलकर ₹2.55 लाख प्रति किलो के अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है.

वॉल्यूम में गिरावट, वैल्यू में बढ़ोतरी

कैट से जुड़े संगठन ‘ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन’ (AIJGF) के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कारोबार की कुल वैल्यू तो बढ़ी है लेकिन बेची गई धातु की वास्तविक मात्रा कम हुई है.

  1. अनुमानित ₹16,000 करोड़ के सोने के व्यापार का मतलब वर्तमान कीमतों पर लगभग 10,000 किलोग्राम (10 टन) सोना है.
  2. देशभर के 2 से 4 लाख जौहरियों में बांटने पर यह प्रति जौहरी औसतन केवल 25 से 50 ग्राम बैठता है, जो मात्रा में भारी गिरावट का संकेत है.
  3. वहीं 4,000 करोड़ के चांदी के व्यापार का मतलब 1.57 लाख किलो चांदी है, जो प्रति जौहरी औसतन मात्र 400 से 800 ग्राम की बिक्री दर्शाता है.

बदल रहा है ग्राहकों का मिजाज

CAIT के अनुसार, कीमतों में इस तेज उछाल ने ग्राहकों के व्यवहार को बदल दिया है. मांग कम होने के बजाय, ऊंची कीमतें खरीदारों को अधिक ‘कैलकुलेटेड’ और ‘वैल्यू-ड्रिवन’ खरीदारी की ओर धकेल रही हैं. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने बताया कि देशभर के जौहरियों ने भी अपनी रणनीतियां बदल दी हैं. उन्होंने कहा, ‘अब ग्राहकों का झुकाव हल्के वजन (Lightweight) और पहनने योग्य ज्वेलरी के साथ-साथ चांदी और हीरे के उत्पादों की ओर बढ़ा है. मेकिंग चार्जेस में कटौती और मुफ्त सोने के सिक्के जैसे आकर्षक ऑफर भी ग्राहकों की दिलचस्पी बनाए रखने में मदद कर रहे हैं.’

डिजिटल गोल्ड की ओर रुझान

प्रवीण खंडेलवाल ने निष्कर्ष निकाला कि ये आंकड़े एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करते हैं- कीमतें बढ़ने से व्यापार की ‘वैल्यू’ तो बढ़ रही है, लेकिन वास्तविक खपत (Consumption) घट रही है. यही कारण है कि बाजार में हल्के गहनों और छोटे सिक्कों की लोकप्रियता बढ़ी है. इसके अलावा, कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोग डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और ईटीएफ (ETF) जैसे निवेश विकल्पों की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰