बिहार में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार दोपहर पटना समेत 8 जिलों का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया है। गर्म हवाओं के चलते भोजपुर, बक्सर, कैमूर, नालंदा, छपरा में लू जैसे हालात बन गए हैं। खगड़िया में गर्म पछुआ हवा चल रही है।
भीषण गर्मी के बीच गयाजी समेत बिहार के 3 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। पटना में 5वीं तक के सभी स्कूल 12:30 बजे तक चलेंगे। वहीं बक्सर में क्लास 1 से 8वीं तक की पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक होगी।
मौसम विभाग ने आज अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं, 24 और 25 अप्रैल को उत्तर और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
गर्मी की वजह से बेहोश हुए 10 स्टूडेंट्स
बीते दिन यानी सोमवार को 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। पटना में भी पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए गयाजी समेत बिहार के 3 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। पटना में 5वीं तक के सभी स्कूल दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगे। वहीं बक्सर में भी क्लास 1 से 8वीं तक की पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक होगी।
बक्सर में भीषण गर्मी के कारण 10 स्टूडेंट बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को बक्सर का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा।
राज्य के पांच जिलों में लू जैसे हालात बने हुए थे। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के 11 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान रोहतास जिले के डेहरी में 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कैमूर में 43.0 डिग्री।








