भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौते आज होंगे साइन ,भारत को मिलेगा 100% टैक्स फ्री एक्सेस…….

भारत और न्यूज़ीलैंड के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर करेंगे. इस अवसर पर भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूज़ीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले मौजूद रहेंगे. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 27 अप्रैल 2026, 05:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौते आज होंगे साइन ,भारत को मिलेगा 100% टैक्स फ्री एक्सेस…….
Photo: UB India News Archive
भारत और न्यूज़ीलैंड के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर करेंगे. इस अवसर पर भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूज़ीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले मौजूद रहेंगे. यह समझौता मात्र नौ महीनों की बातचीत के बाद अस्तित्व में आया है, जो भारत के अब तक के सबसे तेज़ व्यापार समझौतों में से एक है. घरेलू अनुमोदन की प्रक्रियाओं के बाद यह समझौता 2026 के अंत तक पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा.
इस समझौते की सबसे बड़ी बात यह है कि न्यूज़ीलैंड ने भारतीय उत्पादों के लिए 100% ड्यूटी-फ्री एक्सेस का रास्ता खोल देगा. समझौते के बाद भारत में न्यूज़ीलैंड की वाइन, कीवी और एवोकाडो जैसे उत्पाद सस्ते हो जाएंगे. न्‍यूजीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा और भारतीयों को भारतीयों के लिए हर साल 5,000 वीज़ा का कोटा देगा.

भारत के लिए क्या है खास

भारत-न्‍यूजीलैंड समझौता लागू होने के बाद भारत के 8,284 उत्पादों को न्यूज़ीलैंड के बाज़ार में बिना किसी सीमा शुल्क (Zero Duty) के प्रवेश मिलेगा. अब तक भारत को औसतन 2.2% और कुछ प्रमुख श्रेणियों में 10% तक का शुल्क चुकाना पड़ता था, जिससे भारतीय सामान वहां महंगा हो जाता था.

फार्मा सेक्‍टर को भी फायदा

भारत के फार्मास्यूटिकल उत्पादों को अब न्यूज़ीलैंड में लंबी जांच प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा. न्यूज़ीलैंड अब अमेरिकी FDA और यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी की रिपोर्ट को मान्यता देगा, जिससे भारतीय दवाओं की पहुंच आसान और सस्ती हो जाएगी. पहली बार किसी पश्चिमी देश के साथ समझौते में आयुर्वेद, योग और यूनानी चिकित्सा (AYUSH) के लिए विशेष अध्याय शामिल किया गया है.

न्यूज़ीलैंड को क्या मिलेगा

न्यूज़ीलैंड को भारत के विशाल बाज़ार तक व्यापक पहुंच मिलेगी. भारत ने अपनी 70.03% टैरिफ लाइनों को न्यूज़ीलैंड के लिए खोल देगा. न्यूज़ीलैंड से आने वाली वाइन, ऊन, लकड़ी, और ताजे फल जैसे कीवी, एवोकाडो और ब्लूबेरी पर शुल्क कम होने से भारतीय बाजारों में इनकी कीमतें कम होंगे. मध्यम वर्ग के लिए अब ये प्रीमियम फल और वाइन अधिक किफायती हो जाएंगे. ‘न्यूज़ीलैंड एग्री-टेक्नोलॉजी एक्शन प्लान’ के तहत न्यूज़ीलैंड के विशेषज्ञ भारतीय किसानों को कीवी और सेब की बेहतर पैदावार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण देंगे.

वीजा और निवेश

भारत-न्‍यूजीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौता भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए न्‍यूजीलैंड के अस्थायी रोजगार वीज़ा का रास्ता खोल रहा है. समझौते के तहत, न्यूज़ीलैंड में किसी भी समय अधिकतम 5,000 भारतीय वीज़ा धारक रह सकेंगे. साथ ही, हर साल 1,667 नए वीज़ा जारी करने का प्रावधान किया गया है. इससे भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स, शिक्षकों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए विदेश में काम करने के अवसर बढ़ेंगे. अगले 15 वर्षों में न्यूज़ीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करेगा. यह पैसा मुख्य रूप से सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में लगाया जाएगा, जिससे भारत में लाखों नए रोजगार पैदा होंगे.

कृषि और डेयरी उद्योग रहेगा सुरक्षित

भारत ने अपने कृषि और डेयरी सेक्‍टर को इस समझौते से दूर रखा है. भारत ने लगभग 30% उत्पादों को समझौते से बाहर (Negative List) रखा है. न्यूज़ीलैंड एक प्रमुख डेयरी निर्यातक है, लेकिन भारतीय किसानों के हितों की रक्षा के लिए दूध, पनीर, मक्खन और दही जैसे उत्पादों को इस समझौते में शामिल नहीं किया गया है. प्याज, मक्का, दालें, चीनी और खाद्य तेलों के साथ-साथ रत्न-आभूषण और एल्युमिनियम जैसे क्षेत्रों को भी ड्यूटी-फ्री एक्सेस से बाहर रखा गया है, ताकि घरेलू विनिर्माण पर कोई बुरा असर न पड़े.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰