आज से 3 मई तक बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार-झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। दिल्ली से लेकर बिहार तक लू की मार झेल रहे लोगों के लिए अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं। क्षोभमंडल (Troposphere) में बन रहे चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 अप्रैल 2026, 06:22 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज से 3 मई तक बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट
Photo: UB India News Archive

बिहार-झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। दिल्ली से लेकर बिहार तक लू की मार झेल रहे लोगों के लिए अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं। क्षोभमंडल (Troposphere) में बन रहे चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण उत्तर और पूर्वी भारत के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 29 अप्रैल को बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मूसलाधार बारिश और 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विशेष रूप से किसानों और पूर्वी भारत के निवासियों को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर सावधान किया गया है।

मौसम का बदला मिजाज, आंधी-तूफान का खतरा

पटना सहित पूरे बिहार में बुधवार से प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हाेंगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तीन मई तक आंधी-पानी की वजह से लू से राहत रहेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 19 जिलों में ऑरेंज और 19 में यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन जिलों में आकाशीय बिजली, आंधी और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में भी 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात का अनुमान है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज

  • चक्रवातीय सिस्टम : पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।
  • ट्रफ लाइन : बिहार के पास से होकर एक ट्रफलाइन दक्षिण भारत की ओर जा रही है।
  • नमी : अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमीयुक्त हवाएं बिहार पहुंच रही हैं।

पटना में मौसम सुहावना, तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा

राजधानी में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है। तेज हवा और बादलों की आवाजाही से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि पटना समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में 29 अप्रैल को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार शामिल है। मूसलाधार बारिश के साथ ही तेज आंधी से फसलों को नुकसान हो सकता है। बिहार में 28 अप्रैल को सबसे अधिक रोहतास जिले के डिहरी में 41 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि तेज आंधी-तूफान की स्थिति भी बनेगी। असम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बिजली गिरने और तेज हवाओं से जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

बदलते मौसम को देखते सतर्कता की सलाह

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आमलोगों के साथ-साथ किसाननों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ताकि, ज्यादा नुकसान से बचा जा सके।

  • खेतों में कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।
  • आंधी और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
  • तेज हवाओं की स्थिति में घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
  • यात्रा के दौरान जलभराव और कम दृश्यता (Visibility) के प्रति सचेत रहें।
  • आकाशीय बिजली (वज्रपात) के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करें।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
पटना

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 19 जिलों में ऑरेंज तो बाकी 19 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल […]

UB India News17 अग॰
बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे
पटना

बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया […]

UB India News15 अग॰
पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती […]

UB India News14 अग॰
बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….
पटना

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर भी वर्षा के आसार हैं. वहीं, कैमूर, […]

UB India News9 अग॰
बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी
पटना

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित […]

UB India News7 अग॰
पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..
जिलावार

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

UB India News5 अग॰
पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट
पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने भी आज यहां बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मुजफ्फरपुर, सुपौल में भी बारिश हुई है। बगहा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया […]

UB India News3 अग॰
बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..
पटना

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और उमस भरी गर्मी […]

UB India News25 जुल॰
पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट
पटना

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा और सहरसा में तेज बारिश हो रही है। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री […]

UB India News22 जुल॰