पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 1 मई 2026, 10:01 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त
Photo: UB India News Archive

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही है. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं कि ये फिल्में शुक्रवार को कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1( Raja Shivaji Box Office Day 1 Live)
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है. उन्होंने इस फिल्म को निर्देशित भी किया है. छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड ये फिल्म एक मई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसे हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया डिसूजा सहिक कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में हैं. राजा शिवाजी के बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की उम्मीद है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक राजा शिवाजी ने दोपहर 3.30 बजे तक 4.82 करोड़ की कमाई कर डाली है.
  • इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 30.2% दर्ज की जा रही है.

नोट:-  राजा शिवाजी की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1( EK Din Box Office Day 1 Live)
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक दिन भी 1 मई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है. इस फिल्म को लेकर खास चर्चा नहीं है ऐसे में इसके ओपनिंग डे पर कोई कमाल करने की उम्मीद नहीं है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक एक दिन ने दोपहर 3.30 बजे तक 0.35  करोड़ की कमाई की है
  • इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 14.0% दर्ज की जा रही है.

नोट:-  एक दिन की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.

पैट्रियट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1( Patriot Box Office Day 1 Live)
मोहनलाल और ममूटी की इस फिलम को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. फिल्म में नयनतारा और फहल फासिल ने भी अहम रोल प्ले किया है. बता दें कि पैट्रियट ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर डाली थी जिसके बाद इससे  वर्ल्डवाइड 25 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.

  • वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक पैट्रियट ने दोपहर 3.30 बजे तक 3.73 करोड़ की कमाई की है
  • इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 65% दर्ज की जा रही है.

नोट:-  पैट्रियट की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44 ( Dhurandhar 2 Box Office Day 44 Live)
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 44 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है. यहां तक कि तमाम नई फिल्में रिलीज होने के बाद भी ये टिकट खिड़की पर जमी हुई है और अच्छी कमाई भी कर रही है. फिल्म के 7वें शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 ने दोपहर 2 बजे तक 0.57 करोड़ की कमाई की है
  • इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 30.0% दर्ज की जा रही है.

नोट:-  धुरंधर 2 की 44 दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..
खास खबर

केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..

23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो […]

UB India News24 अग॰
Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….
मनोरंजन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने […]

UB India News19 जुल॰
क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?
मनोरंजन

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी से घर पर ही शादी रचाई. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए. आमिर और गौरी की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनपर लोग तमाम तरह के […]

UB India News6 जुल॰
बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………
पटना

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने ऐसे गीतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष के गाने […]

UB India News17 जून
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..
खास खबर

‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..

कोई भी राष्ट्र, जो खुद को अपनी ही वीरता की कहानियां सुनाने से कतराता है, वह इससे ज्यादा ईमानदार नहीं बन जाता, बल्कि वह और भी ज्यादा कमजोर हो जाता है-दूसरों के गढ़े हुए मिथकों, लगातार खुद पर संदेह करने की जड़ता, और इस खोखले विश्वास के सामने कि अपनी नियति खुद तय करने की […]

UB India News28 मार्च
धुरंधर 2 के 9 दिनों में 9 रिकॉर्ड, 1100 करोड़ पार………….
मनोरंजन

धुरंधर 2 के 9 दिनों में 9 रिकॉर्ड, 1100 करोड़ पार………….

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है. जहां फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है और फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. वहीं इस एक हफ्ते में ही ‘पठान’ […]

UB India News28 मार्च