बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट….

बिहार में मौसम के बदलता रंग 23 मई 2026 को भी जारी रहने के आसार हैं। एक तरफ राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिले लू के थपेड़ों और उमस वाली चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उत्तर बिहार के लोग बारिश और बिजली के कहर से हलकान हैं। पटना समेत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 23 मई 2026, 06:05 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट….
Photo: UB India News Archive

बिहार में मौसम के बदलता रंग 23 मई 2026 को भी जारी रहने के आसार हैं। एक तरफ राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिले लू के थपेड़ों और उमस वाली चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उत्तर बिहार के लोग बारिश और बिजली के कहर से हलकान हैं। पटना समेत कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं बढ़ी हुई गर्मी के चलते लोग दोपहर में घर से निकलने में परहेज ही कर रहे हैं।

 मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के 14 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।इन जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में लू का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा।लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लू लगने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

गर्मी में वंदे भारत एक्सप्रेस, उपासना, विभूति और फरक्का एक्सप्रेस जैसी करीब 20 प्रमुख ट्रेनें 30 मिनट से 4 घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को परेशानी हो रही है।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए

देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं?

पिछले 24 घंटे का मौसम
24 घंटों के दौरान मधुबनी जिले के एक या दो स्थानों मे भारी वर्षा दर्ज की गई। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों एवं दक्षिण-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों मे दर्ज की गई जबकि शेष भाग का मौसम शुष्क बना रहा। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

पटना में पारा चढ़ कर 34 डिग्री के पार
पटना में पारा चढ़ कर 34 डिग्री के पार, भीषण गर्मी के चलते पांचवी क्लास तक के लिए स्कूल पहले ही बंद। लोग घरों में रहने को मजबूर। आज भी राजधानी पटना को राहत मिलने के कोई आसार नहीं।

औरंगाबाद में भीषण गर्मी से त्राहिमाम
औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी ने पूरे जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर डाला है। औरंगाबाद जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के मद्देनजर 21 मई से लेकर 2 जून तक पूरे जिले में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन दिनों औरंगाबाद जिला के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस जानलेवा हीट वेव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

सुपौल में पारा 33 डिग्री सेल्सियस

सुपौल में पारा 33 डिग्री सेल्सियस। हालांकि ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत। पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम हल्का सुहावना, लेकिन उमस भी है।

बिहार का दार्जिलिंग कूल-कूल है
किशनगंज: जहां देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं, वहीं बिहार का ‘दार्जिलिंग’ कहे जाने वाले किशनगंज में लोग सुहाने मौसम का आनंद ले रहे है। यहां लगभग रोजाना या एक दिन छोड़कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान नियंत्रित बना हुआ है और लोगों को गर्मी का अहसास तक नहीं हो रहा। लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने पूरे जिले के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। सुबह-शाम का मौसम किसी पहाड़ी इलाके जैसा महसूस हो रहा है। यही वजह है कि किशनगंज को बिहार का दार्जिलिंग कहा जाता है।

गोपालगंज में ठंडी हवाओं ने दी राहत

गोपालगंज में ठंडी हवाओं ने दी राहत। जिले में मौसम में बड़ा बदलाव। ठंडी हवा ने भीषण गर्मी से दी राहत। 33 डिग्री पर आया अधिकतम तापमान। लोगों को ठंडी हवाओं ने दी उमस वाली गर्मी से राहत।

मोतिहारी में भी चरम पर गर्मी
मोतिहारी में भी सुबह 9 बजे से ही गर्मी चरम पर। 32 डिग्री से शुरू हुआ दिन। दोपहर तक 40 डिग्री होने का अनुमान। जिले में तेज गर्मी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर। शाम तक राहत मिलने की उम्मीद।

मुजफ्फरपुर में भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार
उत्तर बिहार का मुजफ्फरपुर जिला भी गर्मी से तप रहा है। यहां भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। हाल ये है कि कुछ जिलों में बारिश के बाद यहां की गर्मी में भी उमस बढ़ गई है। हालांकि यहां थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
आपके पसंद की स्टोरी

गयाजी जिले में सुबह 9.30 बजे पारा 35 पार
गयाजी जिले में तो गर्मी ने और हाल खराब कर रखा है। यहां सुबह के 9.25 बजे पारा 35 डिग्री के पार चला गया। जिले में पहाड़ों की संख्या और खासकर चट्टानों वाले पहाड़ के चलते उमसभरी और चिलचिलाती गर्मी से लोग हलकान हैं। अभी तक बारिश के भी कोई आसार नहीं दिख रहे।
पटना में भीषण गर्मी
पटना में शुक्रवार की सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह 9.20 में ही पारा 30 डिग्री के पार चला गया है। इसके अलावा तेज उमस से भी लोग परेशान हैं। वहीं गर्मी के चलते एसी-कूलर की वजह से बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………
पटना

बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल […]

UB India News15 अग॰
बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज
पटना

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट और कार्ययोजना के तहत बिहार में 164 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और 434 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) के संचालन को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य […]

UB India News12 अग॰
मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.
खास खबर

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. संभव है कि जिस अस्पताल में आप अपना कार्ड लेकर जाने की सोच रहे हों, वह अब इस सरकारी योजना का हिस्सा ही न हो. दरअसल, केंद्र सरकार […]

UB India News10 अग॰
पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………
पटना

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिनों में करीब 3600 टन से अधिक कचरा शहर की सड़कों में जमा हो चुका है। लगातार बारिश के […]

UB India News5 अग॰
पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर
पटना

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पटना की सड़कों पर कचरे की ढेर लगी हुई है। पटना में बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच हालात को संभालने […]

UB India News3 अग॰
बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..
पटना

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल में करीब 42 हजार सफाई कर्मचारी और ड्राईवर्स शामिल हैं। हड़ताल की वजह से गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा हुआ है। बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। कचरा फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी […]

UB India News1 अग॰
बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….
पटना

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है और अब दरंभगा-बेगूसराय जिला के लिए यह परियोजना आगे बढ़ रही है। बिहार में ऐसे और 10 अस्पतालों का निर्माण होना है। मधुबनी जिला में दो आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे। उनमें से […]

UB India News31 जुल॰
मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन
पटना

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कॉपरेटिव की व्यवस्था विकसित होनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था सुलभ हो सके। इसके अंतर्गत जो समाज के समर्थवान लोग हैं वह मेडिकल उपकरण व दवा की व्यवस्था करें और शहर से सप्ताह में एक […]

UB India News19 जुल॰