बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 मई 2026, 05:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार
Photo: UB India News Archive

मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान आंधी-बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

बिहार में इस बार मई की गर्मी ने नया इतिहार लिख दिया है। शनिवार को रोहतास के डेहरी 45.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा है। ये केवल इस साल का ही नहीं बल्कि 14 साल में मई महीने में सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 22 मई को बिहार का अधिकतम तामपान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

शनिवार को दिन के 12 से 4 बजे के बीच 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम में सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंतज, पूर्णिया और अररिया में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।

सुपौल में बारिश के दौरान ओले भी गिरे। अररिया में तेज आंधी-बारिश के दौरान सदर रोड स्थित पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। पूर्णिया में भी तेज आंधी और बारिश की वजह से कई बिजली के खंभे गिए गए। पूर्णिया-कस्बा सड़क मार्ग और NH-27 पर कई पेड़ गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे आधी रात तक कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे।

दक्षिण बिहार और पटना में गर्मी से राहत नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके कारण कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि दक्षिण बिहार और पटना क्षेत्र में अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

पटना में 38 डिग्री तक रहेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में 23 से 27 मई तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज और कल दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं।

26-27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि फिलहाल पटना में बारिश के आसार कम बताए गए हैं।

राज्य में 108 प्रतिशत अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे के मौसम आंकड़ों के अनुसार बिहार में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में अब तक 130.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य 62.7 मिमी से करीब 108 प्रतिशत अधिक है।

वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतास के डेहरी में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अररिया के फारबिसगंज में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………
पटना

बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल […]

UB India News15 अग॰
बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज
पटना

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट और कार्ययोजना के तहत बिहार में 164 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और 434 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) के संचालन को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य […]

UB India News12 अग॰
मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.
खास खबर

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. संभव है कि जिस अस्पताल में आप अपना कार्ड लेकर जाने की सोच रहे हों, वह अब इस सरकारी योजना का हिस्सा ही न हो. दरअसल, केंद्र सरकार […]

UB India News10 अग॰
पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………
पटना

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिनों में करीब 3600 टन से अधिक कचरा शहर की सड़कों में जमा हो चुका है। लगातार बारिश के […]

UB India News5 अग॰
पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर
पटना

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पटना की सड़कों पर कचरे की ढेर लगी हुई है। पटना में बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच हालात को संभालने […]

UB India News3 अग॰
बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..
पटना

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल में करीब 42 हजार सफाई कर्मचारी और ड्राईवर्स शामिल हैं। हड़ताल की वजह से गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा हुआ है। बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। कचरा फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी […]

UB India News1 अग॰
बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….
पटना

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है और अब दरंभगा-बेगूसराय जिला के लिए यह परियोजना आगे बढ़ रही है। बिहार में ऐसे और 10 अस्पतालों का निर्माण होना है। मधुबनी जिला में दो आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे। उनमें से […]

UB India News31 जुल॰
मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन
पटना

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कॉपरेटिव की व्यवस्था विकसित होनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था सुलभ हो सके। इसके अंतर्गत जो समाज के समर्थवान लोग हैं वह मेडिकल उपकरण व दवा की व्यवस्था करें और शहर से सप्ताह में एक […]

UB India News19 जुल॰