हंतावायरस :भारत की चुनौती हर नए संक्रमण से डरना नहीं, बल्कि ऐसा सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा बनाना है………

करीब तीन वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने औपचारिक रूप से कोविड-19 महामारी की समाप्ति की घोषणा की थी। कोविड ने कुछ ऐसा असर छोड़ा है कि अब दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई नया संक्रमण सामने आते ही महामारी फैलने की आशंका होती है। मई के पहले सप्ताह में कुछ ऐसा ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 25 मई 2026, 05:41 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हंतावायरस :भारत की चुनौती हर नए संक्रमण से डरना नहीं, बल्कि ऐसा सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा बनाना है………
Photo: UB India News Archive

करीब तीन वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने औपचारिक रूप से कोविड-19 महामारी की समाप्ति की घोषणा की थी। कोविड ने कुछ ऐसा असर छोड़ा है कि अब दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई नया संक्रमण सामने आते ही महामारी फैलने की आशंका होती है। मई के पहले सप्ताह में कुछ ऐसा ही हुआ, जब डब्ल्यूएचओ ने हंतावायरस संक्रमण की जानकारी दी। हंतावायरस परिवार के एंडीज वायरस के संक्रमण में तीन लोगों की मृत्यु, कई प्रयोगशाला-पुष्ट मामलों और कुछ संभावित संक्रमित यात्रियों व कर्मचारियों की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी।

क्या हंतावायरस बड़ा खतरा है? याद रखना होगा कि नई संक्रामक बीमारियों का उभरना कोई असामान्य घटना नहीं है। लेकिन हर संक्रमण महामारी का प्रारंभ नहीं होता। यह कोई नया वायरस नहीं है। वैज्ञानिक लगभग सात दशकों से इसके बारे में जानते हैं। यह दुनिया के अनेक हिस्सों में पाया जाता है और चूहे जैसे कृंतक जीव इसके प्रमुख वाहक माने जाते हैं। मनुष्य सामान्यतः संक्रमित चूहों के मूत्र, लार या मल के संपर्क में आने से संक्रमित होते हैं, विशेषकर बंद या कम हवादार स्थानों में।

वर्तमान प्रकोप के केंद्र में एंडीज वायरस है, जो मुख्यतः दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है और हंतावायरस परिवार का एकमात्र ज्ञात प्रकार है, जिसमें सीमित (व्यक्ति-से-व्यक्ति) संक्रमण संभव है। यह संक्रमण कोविड की तरह सहज रूप से नहीं फैलता। इसके लिए लंबे और निकट संपर्क की आवश्यकता होती है। किसी वायरस की गंभीरता सिर्फ उसकी मृत्यु दर से निर्धारित नहीं होती, बल्कि प्रसार से भी होती है। हंतावायरस संक्रमण कुछ परिस्थितियों में 30-50 प्रतिशत तक मृत्यु दर दिखा सकता है, लेकिन यह सीमित रूप से फैलता है।

कोविड-19 वैश्विक संकट इसलिए बना, क्योंकि उसमें दो खतरनाक विशेषताएं एक साथ थीं- तेजी से फैलने की क्षमता और ऐसी वैश्विक आबादी, जिसमें पूर्व प्रतिरक्षा लगभग नहीं थी। हंतावायरस के सामुदायिक प्रसार की संभावना बहुत कम है। हंतावायरस और कोविड-19 के बीच तीन महत्वपूर्ण अंतर हैं। पहला, कोविड का वायरस बिल्कुल नया था, जबकि हंतावायरस लंबे समय से ज्ञात है, जिसकी महामारी विज्ञान संबंधी समझ स्पष्ट है। दूसरा, कोविड मुख्यतः सांस के जरिये फैलता था, जबकि हंतावायरस कृंतकों के संपर्क से जुड़ा संक्रमण है। तीसरा, इसमें कोविड जैसी विस्फोटक फैलाव क्षमता कभी नहीं देखी गई। इसलिए वर्तमान प्रकोप पर वैज्ञानिक निगरानी आवश्यक है, पर घबराने की जरूरत नहीं है। फिर डब्ल्यूएचओ ने भी हंतावायरस के वैश्विक जोखिम को निम्न स्तर का माना है।

यद्यपि समाचारों में दो भारतीय कर्मचारियों के जहाज पर मौजूद होने की चर्चा हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय निगरानी और क्वारंटीन व्यवस्थाएं पहले से सक्रिय हैं। इसके अलावा, जहाज संक्रमण अपेक्षाकृत नियंत्रित वातावरण होते हैं। वहां संपर्क में आए लोगों की पहचान, निगरानी और पृथक्करण अपेक्षाकृत व्यवस्थित ढंग से किया गया है। भारत अब संक्रामक रोग निगरानी के मामले में पहले से कहीं अधिक तैयार है। महामारी के बाद प्रयोगशालाओं की क्षमता बढ़ी है, रोग निगरानी प्रणाली मजबूत हुई है और जीनोमिक सर्विलांस नेटवर्क बेहतर बने हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम जैसी संस्थाओं का अनुभव अब पहले से अधिक व्यापक है। लेकिन कोविड ने समाज में एक प्रकार का सामूहिक महामारी-आघात छोड़ दिया है। अब कई बार रोगों से ज्यादा तेजी से अफवाहें और भय फैलते हैं। डब्ल्यूएचओ की चेतावनियां आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि सरकारों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, अस्पतालों और निगरानी संस्थाओं की तैयारी व समन्वय के लिए होती हैं।

अब बात आती है कि ऐसे में भारत को क्या करना चाहिए? भारत को रोग निगरानी प्रणाली, प्रयोगशाला नेटवर्क, फील्ड महामारी विज्ञान क्षमता और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यबल में निवेश जारी रखना चाहिए। राज्यों के बीच तैयारियों में अब भी असमानता है। साथ ही स्वास्थ्य और बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता और संवाद भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कोविड का सबसे बड़ा सबक यही था कि रोग प्रबंधन के साथ भय प्रबंधन भी आवश्यक है। हंतावायरस प्रसार फिलहाल घबराहट का नहीं, बल्कि सावधानी और वैज्ञानिक तैयारी का विषय है। भारत की चुनौती हर नए संक्रमण से डरना नहीं, बल्कि ऐसा सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा बनाना है, जो हर खतरे का सामना शांत, वैज्ञानिक और संतुलित तरीके से कर सके।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………
पटना

बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल […]

UB India News15 अग॰
बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज
पटना

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट और कार्ययोजना के तहत बिहार में 164 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और 434 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) के संचालन को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य […]

UB India News12 अग॰
मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.
खास खबर

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. संभव है कि जिस अस्पताल में आप अपना कार्ड लेकर जाने की सोच रहे हों, वह अब इस सरकारी योजना का हिस्सा ही न हो. दरअसल, केंद्र सरकार […]

UB India News10 अग॰
पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………
पटना

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिनों में करीब 3600 टन से अधिक कचरा शहर की सड़कों में जमा हो चुका है। लगातार बारिश के […]

UB India News5 अग॰
पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर
पटना

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पटना की सड़कों पर कचरे की ढेर लगी हुई है। पटना में बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच हालात को संभालने […]

UB India News3 अग॰
बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..
पटना

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल में करीब 42 हजार सफाई कर्मचारी और ड्राईवर्स शामिल हैं। हड़ताल की वजह से गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा हुआ है। बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। कचरा फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी […]

UB India News1 अग॰
बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….
पटना

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है और अब दरंभगा-बेगूसराय जिला के लिए यह परियोजना आगे बढ़ रही है। बिहार में ऐसे और 10 अस्पतालों का निर्माण होना है। मधुबनी जिला में दो आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे। उनमें से […]

UB India News31 जुल॰
मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन
पटना

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कॉपरेटिव की व्यवस्था विकसित होनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था सुलभ हो सके। इसके अंतर्गत जो समाज के समर्थवान लोग हैं वह मेडिकल उपकरण व दवा की व्यवस्था करें और शहर से सप्ताह में एक […]

UB India News19 जुल॰