वायु प्रदूषण: पहाड़ों को भी जद में ले रहा है मैदान का ‘जहर’…………….

देश में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता तो लंबे समय से जताई जाती रही है, लेकिन हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन जिन संकेतों की तरफ इशारा करता है, उसे सिर्फ चिंता नहीं, बल्कि गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए। कोलकाता स्थित बोस इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं का यह अध्ययन, जो एटमॉस्फेरिक एन्वॉयरन्मेंट पत्रिका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 27 मई 2026, 03:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वायु प्रदूषण: पहाड़ों को भी जद में ले रहा है मैदान का ‘जहर’…………….
Photo: UB India News Archive

देश में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता तो लंबे समय से जताई जाती रही है, लेकिन हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन जिन संकेतों की तरफ इशारा करता है, उसे सिर्फ चिंता नहीं, बल्कि गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए। कोलकाता स्थित बोस इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं का यह अध्ययन, जो एटमॉस्फेरिक एन्वॉयरन्मेंट पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, बताता है कि गंगा के मैदान, हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में 2010-19 के दौरान पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) का स्तर 2000-2009 की तुलना में 20 फीसदी से अधिक बढ़ गया है।

वैसे तो, दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों में सर्दी के दौरान जहरीली हवा का संकट हर वर्ष चर्चा का विषय बनता है। लेकिन यह नया अध्ययन इस धारणा को तोड़ता है कि प्रदूषण केवल महानगरों या औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित है। रिपोर्ट का चिंताजनक तथ्य है कि हिमालय व पूर्वोत्तर के संवेदनशील क्षेत्र जो अपेक्षाकृत कम प्रदूषित माने जाते थे, वे भी अब मैदानी इलाकों के प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं।

भारत पहले ही दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में गिना जाता है। ऐसे में प्रदूषण का भौगोलिक विस्तार स्थिति को और गंभीर बना रहा है। इस अध्ययन का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह भी है कि प्रदूषण के प्रमुख स्रोत केवल उद्योग या वाहन नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जीवाश्म ईंधन का उपयोग, फसल अवशेषों का जलना, लकड़ी और अन्य कार्बनिक पदार्थों का दहन तथा शहरी ठोस कचरे को जलाने जैसी गतिविधियां भी प्रदूषण बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। पार्टिकुलेट मैटर या सूक्ष्म कण ऐसे प्रदूषक होते हैं, जो सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर फेफड़ों, हृदय और रक्त संचार प्रणाली को प्रभावित करते हैं।

राहत की बात है कि 2019 में शुरू किए गए भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के बाद की अवधि में बिहार, पश्चिम बंगाल और असम सहित कई राज्यों में सूक्ष्म कणों के स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। ऐसे में, इस कार्यक्रम का विस्तार करते हुए पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्रों को भी इसके दायरे में लाने की बात जो रिपोर्ट में उठाई गई है, उस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कचरा प्रबंधन की समस्या पर सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता प्रशंसनीय है। सरकारों को भी बहुस्तरीय रणनीति अपनाते हुए जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने, स्वच्छ ऊर्जा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और प्रदूषण निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत है। हालांकि नागरिकों की जागरूक भागीदारी के बगैर ये प्रयास शायद ही अपने उद्देश्यों में सफल हो सकेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
पटना

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 19 जिलों में ऑरेंज तो बाकी 19 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल […]

UB India News17 अग॰
बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे
पटना

बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया […]

UB India News15 अग॰
पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती […]

UB India News14 अग॰
बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….
पटना

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर भी वर्षा के आसार हैं. वहीं, कैमूर, […]

UB India News9 अग॰
बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी
पटना

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित […]

UB India News7 अग॰
पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..
जिलावार

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

UB India News5 अग॰
पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट
पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने भी आज यहां बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मुजफ्फरपुर, सुपौल में भी बारिश हुई है। बगहा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया […]

UB India News3 अग॰
बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..
पटना

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और उमस भरी गर्मी […]

UB India News25 जुल॰
पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट
पटना

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा और सहरसा में तेज बारिश हो रही है। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री […]

UB India News22 जुल॰