फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 19वीं फ़ीफ़ा रैंकिंग वाले नॉर्वे की ये अबतक की सबसे बड़ी जीत है. इसके साथ ही नॉर्वे से लेकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 6 जुलाई 2026, 05:04 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर
Photo: UB India News Archive

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 19वीं फ़ीफ़ा रैंकिंग वाले नॉर्वे की ये अबतक की सबसे बड़ी जीत है.

इसके साथ ही नॉर्वे से लेकर न्यूयॉर्क तक VIKING ROW पर जीत का जश्न दुनिया भर में वायरल हो गया है. नॉर्वे के लिए दोनों गोल सुपरस्टार खिलाड़ी हालेंड ने किये. ब्राज़ील के नेयमार का आखिरी लम्हों में किया गया गोल उसे टूर्नामेंट में आगे ले जाने के लिए नाकाफ़ी साबित हुआ.

एक्शन से भरपूर फ़र्स्ट हाफ़

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से लेकर न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम के बाहर जश्न वही नज़ारा दिखा जो जीत के बाद स्टेडियम के अंदर चैंपियन टीम के साथ रहा… ठक..ठक …रो..(RO- ROW)…नॉर्वे और दुनिया भर में उसके फ़ैन्स जीत की नाव पर सवार हो गए हैं.

एक्शन, ड्रॉमा और रोमांच से भरपूर इस मैच में नॉर्वे के पैट्रिक बर्ग ने चौथे मिनट में ही गोल किया जो ऑफ़ साइड की वजह से बेकार चला गया. वहीं ब्राज़ील के ब्रूनो गिमारेस ने पहले हाफ़ में पेनल्टी से गोल करने का सुनहरा मौक़ा गंवा दिया. ब्रूनो गिमारेस ने ज़िको के 1986 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ क्वार्टर फ़ाइनल में पेनल्टी के ज़रिये मिस किये गये गोल की याद ताज़ा कर दी.

7-7-7: हालेंड ने किये दोनों गोल

दूसरे हाफ़ में सुपरस्पीड वाले स्ट्राइकर हालेंड ने पहले 79 मिनट में और फिर 90 मिनट में गोल कर सांबा स्टाइल से खेलनेवाली पांच बार की चैंपियन टीम ब्राज़ील को सकते में ला दिया.हर बार की तरह हालेंड ने एक बार फिर न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में ड्रम बीट के साथ VIKIN ROW पर जीत का जश्न मनाया… ठक..ठक..रो..

मैनचेस्टर सिटी स्ट्राइकर हालैंड के नाम भी वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज़्यादा 7 गोल हो गए हैं. फ़्रांस के कप्तान किलियान एमबाप्पे और अर्जेन्टीनी कप्तान लियोनेल मेसी की तरह गोल्डन बूट की रेस में ये तीनों खिलाड़ी 7-7-7 गोलों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.

नेयमार का गोल 

वर्ल्ड नंबर 19 टीम नॉर्वे के ख़िलाफ़ एक्स्ट्रा टाइम में उतारे गए सब्स्टीट्यूट स्टार खिलाड़ी नेयमार ने ब्राज़ील के लिए इकलौता गोल पेनल्टी के ज़रिये किया. मगर 36 साल बाद ब्राज़ील की टीम पहली बार राउंड ऑफ़ 16 से बाहर हो गई. नॉर्वे की टक्कर मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच जारी मैच के विजेता टीम से होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….
खास खबर

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम कर ली. फाइनल मुकाबले में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. न्यूयॉर्क में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का फैसला सेकेंड हाफ के खेल के बाद हुआ. स्पेन की जीत के हीरो […]

UB India News20 जुल॰
फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?
फूटबाल

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब सिर्फ एक मैच बाकी है, जो तय करेगा कि फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार को मौजूदा चैंपियन […]

UB India News19 जुल॰
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?
खास खबर

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. खिताब के लिए अब स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, तो […]

UB India News17 जुल॰
फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..
खास खबर

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को मिलेगी। इंग्लैंड और अर्जेंटीना 24 साल बाद विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच आखिरी विश्व कप मुकाबला 2002 में खेला गया था। अब अटलांटा स्टेडियम में दोनों टीमें फाइनल में […]

UB India News16 जुल॰
फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?
फूटबाल

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड के साथ होगा, जो अपने स्टार गोलकीपर के दम पर आज पूरी दुनिया को हैरान कर सकती है. अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को भेद पाना भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के […]

UB India News15 जुल॰
फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..
फूटबाल

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया. इस हार के साथ ही मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है. फ्रांस के लिए इस मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे और […]

UB India News10 जुल॰
विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस
खास खबर

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब सिर्फ आठ टीमें बची हैं, जिनके बीच विश्व चैंपियन बनने की जंग होगी। 19 जुलाई को न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल तक पहुंचने के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो […]

UB India News9 जुल॰
FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…
खास खबर

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच विवाद में आ गया. इजिप्ट ने आरोप लगाया कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है, उनके स्ट्राइकर ने तो टूर्नामेंट को फिक्स बताते हुए कहा कि अर्जेंटीना को फेवर किया जा रहा है. रेफरी पर भी […]

UB India News8 जुल॰
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………
खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया. गुरुवार को ‘राउंड ऑफ 32’ के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया. इस मैच में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज के इतिहास में सबसे उम्रदराज गोल […]

UB India News3 जुल॰