फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को मिलेगी। इंग्लैंड और अर्जेंटीना 24 साल बाद विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच आखिरी विश्व कप मुकाबला 2002 में खेला गया था। अब अटलांटा स्टेडियम में दोनों टीमें फाइनल में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 16 जुलाई 2026, 08:43 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..
Photo: UB India News Archive

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को मिलेगी। इंग्लैंड और अर्जेंटीना 24 साल बाद विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच आखिरी विश्व कप मुकाबला 2002 में खेला गया था। अब अटलांटा स्टेडियम में दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच मुकाबले सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं रहे हैं।

विश्व कप में अब तक दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं।
यानी जीत के मामले में इंग्लैंड का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है, लेकिन अर्जेंटीना ने विश्व कप के सबसे अहम मौकों पर इंग्लैंड को हराकर अपनी छाप छोड़ी है। आइए अब जानते हैं कि दोनों टीमें विश्वकप में कब-कब आमने-सामने आईं और उस मुकाबले में क्या हुआ था…

1962: इंग्लैंड ने की थी जीत से शुरुआत

  • विश्व कप में दोनों टीमों की पहली भिड़ंत 1962 में चिली में हुई थी। ग्रुप चरण के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराया।
  • रॉन फ्लावर्स ने पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि बॉबी चार्लटन और रोजर हंट ने भी गोल दागे। अर्जेंटीना के लिए जोसे सैनफिलिपो ने एकमात्र गोल किया।

1966: इंग्लैंड ने रास्ते से हटाया और बना विश्व चैंपियन

  • चार साल बाद इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमें फिर भिड़ीं। मेजबान इंग्लैंड ने ज्योफ हर्स्ट के गोल की बदौलत 1-0 से जीत दर्ज की।
  • इस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान एंटोनियो रैटिन को रेड कार्ड मिला था, जिसने मैच को काफी विवादित बना दिया। इंग्लैंड ने इसके बाद पहली और अब तक की अपनी इकलौती विश्व कप ट्रॉफी जीती।

1986: ‘हैंड ऑफ गॉड’ और ‘गोल ऑफ द सेंचुरी’

  • मेक्सिको विश्व कप 1986 का क्वार्टर फाइनल आज भी फुटबॉल इतिहास के सबसे चर्चित मुकाबलों में गिना जाता है।
  • डिएगो माराडोना ने पहले हाथ से गोल कर विवाद खड़ा किया, जिसे बाद में ‘हैंड ऑफ गॉड’ कहा गया।
  • इसके कुछ ही मिनट बाद उन्होंने आधे मैदान से ड्रिब्लिंग करते हुए कई खिलाड़ियों को छकाकर ऐसा गोल किया, जिसे ‘गोल ऑफ द सेंचुरी’ का दर्जा मिला।
  • अर्जेंटीना ने यह मुकाबला 2-1 से जीता और बाद में विश्व कप खिताब भी अपने नाम किया।
1998: बेकहम का रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट का दर्द

  • फ्रांस विश्व कप 1998 के प्री-क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला हुआ।
  • निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 रहा, लेकिन दूसरे हाफ में डेविड बेकहम को डिएगो सिमियोने को किक मारने पर रेड कार्ड दिखा दिया गया।
  • इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत दर्ज की। इंग्लैंड के पॉल इंस और डेविड बैटी पेनल्टी चूक गए।

2002: बेकहम ने लिया हिसाब

  • 2002 विश्व कप में दोनों टीमें फिर ग्रुप चरण में आमने-सामने आईं।
  • चार साल पहले के रेड कार्ड का जवाब देते हुए डेविड बेकहम ने पेनल्टी पर मैच का इकलौता गोल किया और इंग्लैंड को 1-0 से जीत दिलाई।
  • यह जीत इंग्लैंड के अगले दौर में पहुंचने में निर्णायक साबित हुई, जबकि अर्जेंटीना ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया।

अब बारी 2026 की, कौन मारेगा बाजी?

  • 24 साल बाद विश्व कप में दोनों टीमें फिर आमने-सामने हैं। एक ओर मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना है, जिसकी कमान लियोनल मेसी के हाथों में है।
  • दूसरी ओर इंग्लैंड है, जो जूड बेलिंगहम और हैरी केन जैसे सितारों के दम पर 1966 के बाद पहली बार विश्व कप जीतने का सपना देख रहा है।
  • अटलांटा में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ फाइनल का टिकट नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल की सबसे ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विताओं में एक नया अध्याय भी लिखेगा।
ओवरऑल हेड टु हेड में कौन आगे
इंग्लैंड और अर्जेंटीना अब तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 14 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इन मुकाबलों में इंग्लैंड ने छह मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना को तीन जीत मिली हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के पक्ष में है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अर्जेंटीना ने कई यादगार जीत दर्ज की हैं। खासकर 1986 का ‘हैंड ऑफ गॉड’ और 1998 का पेनल्टी शूटआउट आज भी इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल हैं।

इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना: सभी 14 मैच

तारीख जगह टूर्नामेंट नतीजा
9 मई 1951 लंदन फ्रेंडली इंग्लैंड 2-1 अर्जेंटीना
14 मई 1953 ब्यूनस आयर्स फ्रेंडली अर्जेंटीना 3-1 इंग्लैंड
17 मई 1953 ब्यूनस आयर्स फ्रेंडली अर्जेंटीना 0-0 इंग्लैंड (ड्रॉ)
2 जून 1962 रानकागुआ फीफा विश्व कप इंग्लैंड 3-1 अर्जेंटीना
6 जून 1964 रियो डी जेनेरियो टाका दास नाकोएस अर्जेंटीना 1-0 इंग्लैंड
23 जुलाई 1966 लंदन फीफा विश्व कप इंग्लैंड 1-0 अर्जेंटीना
22 मई 1974 लंदन फ्रेंडली इंग्लैंड 2-2 अर्जेंटीना (ड्रॉ)
12 जून 1977 ब्यूनस आयर्स फ्रेंडली अर्जेंटीना 1-1 इंग्लैंड (ड्रॉ)
13 मई 1980 लंदन फ्रेंडली इंग्लैंड 3-1 अर्जेंटीना
22 जून 1986 मेक्सिको सिटी फीफा विश्व कप अर्जेंटीना 2-1 इंग्लैंड
25 मई 1991 लंदन चैलेंज कप इंग्लैंड 2-2 अर्जेंटीना (ड्रॉ)
30 जून 1998 सेंट-एटियेन फीफा विश्व कप अर्जेंटीना 2-2 इंग्लैंड
(पेनल्टी शूटआउट 4-3)
23 फरवरी 2000 लंदन फ्रेंडली अर्जेंटीना 0-0 इंग्लैंड (ड्रॉ)
7 जून 2002 सप्पोरो फीफा विश्व कप इंग्लैंड 1-0 अर्जेंटीना
12 नवंबर 2005 जिनेवा फ्रेंडली इंग्लैंड 3-2 अर्जेंटीना
15 जुलाई 2026 अटलांटा फीफा विश्व कप ?
दोनों टीमों का अब तक का सफर

  • 1990 और 2018 में सेमीफाइनल में हारने के बाद इंग्लैंड एक बार फिर फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है। हालांकि इस बार उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा चैंपियन और चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना की है।
  • इंग्लैंड ने ग्रुप चरण में क्रोएशिया को 4-2 और पनामा को 2-0 से हराया, जबकि घाना से मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। इसके बाद टीम ने नॉकआउट में कांगो डीआर, मेक्सिको और क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। जूड बेलिंघम अब तक 6 गोल कर चुके हैं।
  • वहीं अर्जेंटीना ने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत अल्जीरिया पर 3-0 की जीत से की। कप्तान लियोनेल मेसी ने उस मैच में हैट्रिक लगाई और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। टीम ने ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, केप वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड को हराकर लगातार छठी बार विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

  • इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी केन और जूड बेलिंगहम सबसे बड़े हथियार हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस विश्व कप में 6-6 गोल किए हैं और पहली बार किसी एक देश के दो खिलाड़ियों ने एक ही विश्व कप में छह-छह गोल दागे हैं।
  • दूसरी ओर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी टीम के सबसे बड़े मैच विनर बने हुए हैं। हालांकि उनकी टीम सिर्फ मेसी पर निर्भर नहीं रही। सात अन्य खिलाड़ी भी गोल कर चुके हैं, जबकि डिफेंस में क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज और गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

फाइनल का टिकट दांव पर
अटलांटा में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का विजेता 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में विश्व कप फाइनल में स्पेन का सामना करेगा।

हैरी केन और लियोनल मेसी
हैरी केन और लियोनल मेसी
संभावित स्टार्टिंग इलेवन

इंग्लैंड (4-2-3-1)

  • गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड
  • डिफेंडर: रीस जेम्स, एज़री कॉन्सा, मार्क गुएही, ओ’राइली
  • मिडफील्डर: इलियट एंडरसन, डेक्लान राइस
  • अटैकिंग मिडफील्डर: बुकायो साका, जूड बेलिंगहम, एंथनी गॉर्डन
  • स्ट्राइकर: हैरी केन (कप्तान)

अर्जेंटीना (4-4-2)

  • गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज
  • डिफेंडर: नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको
  • मिडफील्डर: रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीस
  • फॉरवर्ड: लियोनल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज
केन, मेसी, एमबाप्पे और यमाल
केन, मेसी, एमबाप्पे और यमाल
अटलांटा स्टेडियम में होना है मैच
300 फीट से अधिक ऊंचा अटलांटा स्टेडियम अपनी अनोखी खुलने-बंद होने वाली छत (रिट्रैक्टेबल रूफ) और 360 डिग्री हेलो वीडियो डिस्प्ले के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसे दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल स्टेडियमों में भी गिना जाता है। फीफा विश्व कप 2026 का यह यहां आठवां और अंतिम मुकाबला होगा। इस मैदान पर केप वर्डे ने स्पेन को ड्रॉ पर रोका, मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराया, जबकि कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी की थी। इंग्लैंड और अर्जेंटीना भी इसी मैदान पर पिछड़ने के बाद जीत दर्ज कर चुके हैं। 2017 में शुरू हुए इस स्टेडियम में सुपर बाउल, एमएलएस ऑल-स्टार गेम और फीफा क्लब विश्व कप जैसे बड़े आयोजन भी हो चुके हैं।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰