संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 अगस्त 2026, 08:54 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
Photo: UB India News Archive

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और BJP सांसद मुकेश दलाल का भी आमना-सामना हुआ। प्रियंका के संसद पहुंचने पर BJP सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- राहुल झारखंड गए हैं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मिल भी चुके हैं।

दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ था। विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है। सरकार ने सोमवार को कहा कि शाह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को शाह की राय नहीं सुननी, बल्कि यह जानना है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया था।

20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। 13 अगस्त को सत्र का अंतिम दिन है लेकिन छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के कारण संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है।’

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सोमवार को लाठीचार्ज के बाद शाम में ही घटना की निंदा की थी। उन्होंने पीएम मोदी की तरह दो हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का इंतजार नहीं किया।

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक साथ आकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन में व्यवधान न हो। बिड़ला ने कहा कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है और प्रश्नकाल भी नहीं हो सका, जिसमें सांसद सरकार से जवाब मांगते हैं। हालांकि, उनकी अपील के बावजूद विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा, जिसके बाद उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।’

संसद परिसर में NDA सांसदों के विरोध मार्च के दौरान विपक्षी दलों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान NDA और कांग्रेस के सांसद एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा- राहुल गांधी ने चर्चा करने से इनकार कर दिया है। शुरू में उन्होंने कॉकरोच प्रोटेस्ट पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन जब उन्हें इसके लिए बुलाया गया, तो उन्होंने मना कर दिया। वे देश के साथ धोखा कर रहे हैं। वे संसद को एक दिन भी काम नहीं करने दे रहे हैं।

 

झारखंड मुद्दे पर उज्ज्वल निकम, कंगना रनौत और तरुण चुघ ने राहुल गांधी को घेरा

झारखंड में ‘विधानसभा घेराव’ के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को संसद में सियासी घमासान तेज हो गया। एनडीए सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए झारखंड की घटना पर जवाब देने की मांग की।

भाजपा सांसद उज्ज्वल निकम ने आरोप लगाया कि पिछले दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही बाधित है और न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा में जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो पा रही है। उन्होंने कहा कि बहस लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जिस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित कर रही है, वह शर्मनाक है। उज्ज्वल निकम ने कहा कि झारखंड में छात्रों की पिटाई के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा नहीं कर रहा है और राहुल गांधी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर ‘दोहरा रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन से भी भाग रहे हैं और झारखंड में बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर भी चुप हैं। चुघ के मुताबिक देश राहुल गांधी की इस दोहरी नीति को देख रहा है और उन्हें संसद में इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी झारखंड की घटना को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में छात्रों के साथ हिंसा हो रही है और इस मामले में राहुल गांधी से सवाल किया जाना चाहिए। रनौत ने दावा किया कि राहुल गांधी चर्चा से इनकार कर रहे हैं। पहले विपक्ष की ओर से कुछ अन्य विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा की मांग की गई, लेकिन चर्चा का अवसर मिलने पर भी उसे स्वीकार नहीं किया गया। रनौत ने विपक्ष पर देश और संसद के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद अरुण सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को घेरते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार है और वहां युवाओं की बेरहमी से पिटाई हुई है। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी झारखंड क्यों नहीं जाते। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे से बच रहे हैं और उन्हें मौके पर जाकर स्थिति देखनी चाहिए।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष की मानसिकता सदन को चलने देने की नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झारखंड के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता।

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰
परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..
सांसद

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

केंद्र सरकार संसद में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से जारी हंगामे को खत्म करने की पहल में जुट गई है. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उनसे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मांगी. हालांकि, सूत्रों ने बताया […]

UB India News5 अग॰