क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

U
By UB India News Desk Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 07:56 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
Photo: UB India News Archive

हाल ही में देखने में आया है कि टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल की संख्या खासी तेजी से बढ़ी है. हमने श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में देखा कि रवींद्र जडेजा और सारांश जैन ने अच्छी-खासी नोबबॉल फेंकी. इससे इतर इस तरह के सुझाव विद्धानों ने आईसीसी को दिए थे कि टेस्ट में भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट की तर्ज पर नो-बॉल होने पर बैटिंग वाली टीम को फ्री-हिट दिया जाए. लेकिन अब महान गावस्कर ने इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया है. गावस्कर ने कहा कि खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और आसान नहीं बनाया जाना चाहिए.दरअसल भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले ने भी मजाक में सुझाव दिया था कि नो-बॉल के बाद फ्री-हिट देने से गेंदबाज पैर आगे निकालने (ओवरस्टेपिंग) की गलती करने से बच सकते हैं. 

क्या गावस्कर की बात मानी जाएगी?

इसी पर गावस्कर ने मैकजीन के लिए लेख में कहा, 'भारतीय टीम के स्पिन कोच ने मजाक में कहा कि नो-बॉल के बाद फ्री-हिट देने से इस अपराध (गलती) को रोका जा सकता है. लेकिन कृपया, टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने को और आसान मत बनाइए. खेल का यह प्रारूप पहले ही बल्लेबाजों के बहुत ज्यादा मुफीद हो चुका है.'  फ्री-हिट का समर्थन करने के बजाय, गावस्कर ने नो-बॉल की समस्या पर लगाम लगाने के लिए एक कड़ा समाधान प्रस्तावित किया. उन्होंने सुझाव दिया कि नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाजों के साथ-साथ टीम के गेंदबाजी कोच पर भी आर्थिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए. 

क्या सनी के सुझाव व्यावहारिक है?

गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा, 'इस समस्या से निपटने का सबसे व्यावहारिक तरीका यह है कि प्रत्येक नो-बॉल पर गेंदबाज पर जुर्माना लगाया जाए. इतना ही नहीं हर नो-बॉल के लिए गेंदबाजी कोच पर भी जुर्माना होना चाहिए. जब बात जेब पर आएगी, तो गेंदबाज क्रीज के पीछे से गेंदबाजी करना सीख जाएंगे और गेंदबाजी कोच भी नेट सत्रों में इस पर अधिक ध्यान देना शुरू कर देंगे.'

फ्रंट-फुट का नो-बॉल नियम 

21.5.वैधानिक रूप से सही गेंद: आईसीसी की प्लेइंग कंडीशन के इस नियम के तहत पैर की स्थिति पैरों के संबंध में किसी गेंद को वैधानिक रूप से सही मानने के लिए बॉलर की डिलीवरी स्ट्राइड इस प्रकार होनी चाहिए.  गेंदबाजी की स्ट्राइड के दौरान:

21.5.2. गेंदबाज का अगला पैर इस प्रकार उतरना चाहिए कि पैर का कुछ हिस्सा, चाहे वह जमीन पर टिका हो या हवा में उठा हो:

दोनों मध्य स्टंप्स को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा के उसी तरफ हो, जिस तरफ खंड 21.5.1 में वर्णित रिटर्न क्रीज है. साथ ही, यह पॉपिंग क्रीज  के भी पीछे हो

टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट देने के सुझाव पर सुनील गावस्कर की क्या प्रतिक्रिया है?

सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट देने के सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट पहले से ही बल्लेबाजों के बहुत मुफीद हो चुका है, इसलिए इसमें बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और ज्यादा आसान नहीं बनाया जाना चाहिए।

टेस्ट में नो-बॉल रोकने के लिए टीम इंडिया के स्पिन कोच सैराज बहुतुले ने क्या सुझाव दिया था?

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले ने मजाक में सुझाव दिया था कि वनडे और टी20 (व्हाइट-बॉल क्रिकेट) की तर्ज पर टेस्ट में भी नो-बॉल के बाद फ्री-हिट देने से गेंदबाज पैर आगे निकालने (ओवरस्टेपिंग) की गलती करने से बच सकते हैं।

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किन भारतीय गेंदबाजों द्वारा ज्यादा नो-बॉल फेंकने का जिक्र है?

श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा और सारांश जैन द्वारा अच्छी-खासी संख्या में नो-बॉल फेंकी गई थी.

सुनील गावस्कर ने नो-बॉल की समस्या को रोकने के लिए क्या व्यावहारिक सुझाव दिया है?

गावस्कर ने सुझाव दिया है कि प्रत्येक नो-बॉल फेंकने पर संबंधित गेंदबाज के साथ-साथ टीम के गेंदबाजी कोच पर भी आर्थिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए.

गावस्कर के अनुसार गेंदबाजों और कोचों पर जुर्माना लगाने से क्या बदलाव आएगा?

गावस्कर का मानना है कि जब जेब पर बात आएगी, तो गेंदबाज क्रीज के पीछे रहकर गेंदबाजी करना सीख जाएंगे और गेंदबाजी कोच भी नेट प्रैक्टिस के दौरान नो-बॉल की समस्या पर अधिक ध्यान देना शुरू कर देंगे

U

UB India News Desk

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा
खास खबर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया कि साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होने वाला है. क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्कॉटलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया, जिसके साथ ही ये ऑफिशियल हो गया […]

UB India News3 अग॰
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स के समापन का जश्न नहीं होगा, बल्कि भारत के लिए भी यह ऐतिहासिक पल साबित होगा। इसी समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा […]

UB India News2 अग॰
भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….
खास खबर

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा कर दिया गया है. इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. टीम की जर्सी का रंग ‘भगवा’ करने पर पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा ने गंभीर […]

UB India News30 जुल॰
कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और अपने गृह क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल बिहार और नालंदा बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू […]

UB India News25 जुल॰
राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी। पहले दिन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही पदक पक्का कर लिया, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन […]

UB India News24 जुल॰
आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..
खास खबर

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 खेलों में 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। भारत 125 सदस्यीय दल के साथ इन खेलों में हिस्सा ले रहा है और उसकी शुरुआत लॉन बॉल्स […]

UB India News23 जुल॰
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?
खास खबर

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. खिताब के लिए अब स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, तो […]

UB India News17 जुल॰
भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………
केंद्रीय राजनीती

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग बैश लीग का 2026-27 सीजन भारत में शुरू होगा. इस लीग का पहला मैच दिसंबर में खेला जाएगा. चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम मैच की मेजबानी करेगा. प्रधानमंत्री ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते […]

UB India News10 जुल॰