गांवों तक पहुंचा ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ का संदेश, 1,338 पंच सम्मेलनों में लाखों प्रतिनिधि जुड़े

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 31 अगस्त 2026, 11:03 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गांवों तक पहुंचा ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ का संदेश, 1,338 पंच सम्मेलनों में लाखों प्रतिनिधि जुड़े
Photo: UB India News Archive

देशभर में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के व्यापक अभिमुखीकरण के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय पंच सम्मेलन अभियान को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों, उनकी भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों से अवगत कराने के लिए पंच सम्मेलन आयोजित करने का अनुरोध किया गया था।

देशभर में अब तक 1,338 पंच सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। यह संख्या विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इन सम्मेलनों के माध्यम से अब तक लगभग 5.26 लाख पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। व्यापक जनभागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि ग्राम पंचायतों की भूमिका, सहभागी योजना निर्माण, ग्रामीण विकास तथा स्थानीय शासन को लेकर जनप्रतिनिधियों में जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

अब तक 23 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने निर्धारित पंच सम्मेलन पूर्ण कर लिए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, जम्मू एवं कश्मीर तथा पुडुचेरी शामिल हैं। इन राज्यों द्वारा समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

कई राज्यों ने नवाचारपूर्ण और बहु-स्तरीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन सम्मेलनों को और अधिक व्यापक बनाया है। गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने जिला स्तर के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक स्तरों पर भी सम्मेलन आयोजित कर अधिकाधिक पंचायतराज पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच सुनिश्चित की है।

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 ग्राम पंचायतों को ग्रामीण विकास प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करता है तथा उन्हें योजना निर्माण, कार्यान्वयन, निगरानी, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान करता है। पंच सम्मेलन जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों को अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP), ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड, परिसंपत्ति निर्माण, अभिसरण, सामाजिक अंकेक्षण तथा शिकायत निवारण व्यवस्था से परिचित कराने का एक प्रभावी मंच बनकर उभरे हैं।

समग्र रूप से पंच सम्मेलन अभियान देशभर में अत्यंत सकारात्मक प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है। व्यापक जनभागीदारी और राज्यों की सक्रिय भूमिका के माध्यम से ग्रामीण विकास, सुशासन, सहभागी योजना निर्माण तथा पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
क्या है रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर, जानें भारत को क्यों है इसकी जरूरत?
कृषि

क्या है रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर, जानें भारत को क्यों है इसकी जरूरत?

भारत दुनिया भर में कृषि के मामले में अगृणी देशों की श्रेणी में आता है. भारत की कृषि लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है. बीते कुछ सालों में देश का कृषि क्षेत्र में मजबूत विकास दर्ज किया गया है. हालांकि सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए मिट्टी […]

UB India News24 अग॰
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद
खास खबर

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया है. हरियाणा, पंजाब और कई अन्य राज्यों के किसानों ने भारत-अमेरिका की प्रस्तावित ट्रेड डील दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत की घोषणा की है. किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शंभू […]

UB India News21 जुल॰
समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..
खास खबर

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की बुवाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, क्योंकि 315 जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के आसार हैं। कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि देश के 111 जिलों को सबसे अधिक संवेदनशील के […]

UB India News29 जून
उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………
पटना

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फलों को पकाने के लिए राइपनिंग चैंबर स्थापित करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मीठापुर स्थित कृषि भवन में सोमवार को उद्यान निदेशालय की योजनाओं की समीक्षा […]

UB India News23 जून
बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,
खास खबर

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से नहीं बरस रहा है। सूबे के 36 जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। 18 जिलों में तो 50% या इससे भी ज्यादा कमी है। बारिश की सर्वाधिक कमी पटना जिले में दर्ज की […]

UB India News23 जून
किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री
पटना

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पष्चिम बंगाल के तारकेष्वर, हुगली में आयोजित विष्व की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी0बी0टी0) योजनाओं में से […]

UB India News22 जून
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..
खास खबर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..

इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20 जून शनिवार को किसानों के खाते में ट्रांसफर होने वाली है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप […]

UB India News20 जून
मखाना और मशरूम उत्पादन में बिहार अग्रणी: शिवराज
पटना

मखाना और मशरूम उत्पादन में बिहार अग्रणी: शिवराज

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व बिहार सरकार के प्रयास से राज्य में कृषि का सर्वागीण विकास को नई गति मिल रही है। बिहार लीची, मखाना और मशरूम उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य है। बुधवार को वे नौबतपुर में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर […]

UB India News18 जून