किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पष्चिम बंगाल के तारकेष्वर, हुगली में आयोजित विष्व की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी0बी0टी0) योजनाओं में से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 05:57 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री
Photo: UB India News Archive
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पष्चिम बंगाल के तारकेष्वर, हुगली में आयोजित विष्व की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी0बी0टी0) योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डी0बी0टी0 के माध्यम से 18,880 करोड़ रूपये से अधिक की सम्मान राशि सीधे हस्तांतरित की। बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों के खाते में 1,463 करोड़ रूपये की राषि डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तांतरित की गयी।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने डिजिटल कृषि मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना/ पुनर्गठित मौसम आधारित फ़सल बीमा योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं प्रधानमंत्री धन-धान्य क़ृषि योजना (पष्चिम बंगाल) का भी शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिहार के किसानों क़ो क़ृषि कार्य हेतु 64 पैसे प्रति यूनिट बिजली मुहैया कराई जा रहा है। सोलर पम्प स्टोरेज सिस्टम से किसानों क़ो बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम कुसुम योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक लगभग 55 लाख किसानों का फार्मर आई0डी0 बनकर तैयार हो गया है, इससे किसानों की जमीन चिन्हित होने के साथ-साथ उन्हें आर्गेनाइज्ड करने में मदद मिलेगी। पीएम किसान सम्मान निधि से बिहार के 73 लाख किसान लाभवित हो रहे हैं।
प्राकृतिक खेती क़ो बढ़ावा देने के लिए 800 जीविका दीदियों क़ो क़ृषि सखी बनाया गया है जो लोगों क़ो प्राकृतिक खेती करने के लिये उन्हें प्रेरित करेंगी तथा प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ के प्रति किसानों को जागरूक करेगी। बिहार में पिछले दो दशक में सिंचित भूमि 22 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 44 हजार हेक्टेयर हो गया है। राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सषक्त करने के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम के माध्यम से 3 लाख 25 हजार 551 आवदेनों में से 2 लाख 75 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। इनमें 9 हजार पदाधिकारियों को पहला नोटिस, 350 पदाधिकारियों को दूसरा नोटिस, जबकि एक पदाधिकारी को तीसरा नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि निष्पदित 7000 आवेदनों में दिए गए आदेश की समीक्षा करायी जायेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश क़ो अनुमण्डलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी के आदेश क़ो जिलाधिकारी और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश क़ो प्रमंडलीय आयुक्त समीक्षा करेंगे ताकि जनता क़ो सौ फीसदी न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि क़ृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन के साथ होर्टिकल्चर और आर्गेनिक खेती पर फोकस करना होगा। किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए हमें पारम्परिक खेती की जगह समेकित खेती क़ो बढ़ावा देना होगा। इस दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के 45,000 गांवों में किसानों के उत्पाद क़ो मार्केट उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि उन्हें उचित कीमत मिल सके।  किसानों के उत्पाद क़ो अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रति महिला 2 लाख 10 हजार रूपये की सहायता सरकार को देनी है। प्रथम किष्त के रूप में 10 हजार रुपये दिये गये हैं, जल्द ही दूसरी किष्त दी जाएगी। बिहार में 48 लाख लखपति दीदी हैं। अगले 2 वर्षाे में 1 करोड़ जीविका दीदियों क़ो लखपति दीदी बनाया जायेगा। जीविका दीदियों क़ो ऋण प्राप्त करने हेतु जीविका निधि बैंक बनाया गया है ताकि उन्हें आर्थिक मदद के लिए भटकना नहीं पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग सबसे महँगी बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं क़ो सबसे सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। बिजली उपभोक्ताओं क़ो देश में सबसे अधिक 23,000 करोड़ रुपये अनुदान देने वाला राज्य बिहार है। बिहार के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं क़ो 125 यूनिट मुफ्त बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त हो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में काफ़ी सहायता मिल रही है। राज्य में 1 जून से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाआंे के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिये किसान पंजीकरण, भू-अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को अपनी शुभकामनायंे देता हूं।
कार्यक्रम को विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेष्वर लाल ने भी संबोधित किया। कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, कृषि विभाग के निदेषक श्री सौरभ सुमन यादव, कृषि विभाग के विषेष सचिव डाॅ0 वीरेन्द्र प्रसाद यादव सहित कृषि विभाग, बामेती एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰