पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज चौथा दिन ,भारत ने अब तक जीता का सात पदक

पेरिस पैरालंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को निषाद कुमार ने मेंस हाई जंप में T47 में सिल्वर दिलाया है. निषाद ने 2.04 मीटर के सीजन बेस्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया है. यह भारत का सातवां पदक है. इससे पहले प्रीति पाल ने एथलेटिक्स में एक और मेडल दिलाया है. प्रीति पाल ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 सितंबर 2024, 07:28 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज चौथा दिन ,भारत ने अब तक जीता का सात पदक
Photo: UB India News Archive

पेरिस पैरालंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को निषाद कुमार ने मेंस हाई जंप में T47 में सिल्वर दिलाया है. निषाद ने 2.04 मीटर के सीजन बेस्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया है. यह भारत का सातवां पदक है. इससे पहले प्रीति पाल ने एथलेटिक्स में एक और मेडल दिलाया है. प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है. प्रीति ने फाइनल में 30.01 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य जीता है. बता दें, प्रीति ने इससे पहले 100 मीटर रेस में कांस्य जीता था. प्रीति एथलेटिक्स में भारत के लिए एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली एथलीट हैं.

पैरा शटलर नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल 3 के सेमीफाइनल में जापान के डाइसुके फुजिहारा को सीधे गेमों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक और मेडल पक्का किया है. नितेश ने पहला गेम 21-16 और दूसरा गेम 21-12 से जीता है. वहीं पुरुष एकल SL4 स्पर्धा के सेमीफाइनल में सुहास यतिराज ने सुकांत कदम को 21-17, 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. बैडमिंटन में ही, नित्या श्री सुमति सिवान को महिला एकल एसएच6 सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. वो अब ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी. जबकि तीरंदाज राकेश को ब्रॉन्ज मेडल मैच में एक अंक से हार का सामना करना पड़ा है.

चौथे दिन पैरा शटलर मंदीप कौर और पलक कोहली ने रविवार को भारत के अभियान की शुरुआत की, लेकिन दोनों क्वार्टर फाइनल में हार गईं. व्यक्तिगत राउंड में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा, सिद्धार्थ बाबू के साथ मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1 इवेंट के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं. वहीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास ने एसयू5 वर्ग में महिलाओं के एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई है. सेमीफाइनल में उनका सामना हमवतन तुलसीमति मुरुगेसन से होगा जिससे भारत का इस स्पर्धा में पदक पक्का हो गया.

Nishad Kumar Won Silver

निषाद कुमार ने मेंस हाई जंप में जीता सिल्वर जीत है…निषाद ने मेंस हाई जंप में T47 स्पर्धा का सिल्वर अपने नाम किया है…निषाद ने 2.04 मीटर के सीजन बेस्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया है…बता दें, निषाद ने शुरुआत से ही गोल्ड मेडल रेस में बने हुए थे…लेकिन उन्हें आखिर में सिल्वर से संतोष करना पड़ा…निषाद ने टोक्यो में भी सिल्वर जीता था…

Nishad Kumar Won Silver

निषाद कुमार ने मेंस हाई जंप में जीता सिल्वर जीत है…निषाद ने मेंस हाई जंप में T47 स्पर्धा का सिल्वर अपने नाम किया है…निषाद ने 2.04 मीटर के सीजन बेस्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया है…बता दें, निषाद ने शुरुआत से ही गोल्ड मेडल रेस में बने हुए थे…लेकिन उन्हें आखिर में सिल्वर से संतोष करना पड़ा…निषाद ने टोक्यो में भी सिल्वर जीता था…

Para Archery, Rakesh Kumar: ब्रॉन्ज मेडल मैच में हारे राकेश कुमार

पैरा आर्चर राकेश कुमार को ब्रॉन्ज मेडल मैच में चीन के हे जिहाओ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है…राकेश एक अंक से कांस्य से चूक गए…राकेश ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में 146 का स्कोर किया, जबकि हे जिहाओ ने 147 का स्कोर किया…राकेश को पुरुषों की कंपाउड ओपन ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार मिली…राकेश काफी निराश होंगे…

Preethi Pal Live: प्रीति ने जीता कांस्य पदक

भारत की प्रीति पाल ने रविवार को 30.01 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ महिलाओं की 200 मीटर टी35 श्रेणी में कांस्य पदक जीता जो पेरिस पैरालंपिक का उनका दूसरा पदक है.  प्रीति (23 वर्ष) का कांस्य पेरिस में भारत का दूसरा पैरा एथलेटिक्स पदक भी है. टी35 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनमें हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस जैसी समन्वय संबंधी विकार होते हैं. शुक्रवार को उन्होंने पैरालंपिक ट्रैक स्पर्धा में भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीता था. उन्होंने महिलाओं की टी35 100 मीटर प्रतियोगिता में 14.21 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता था.

Para Archery, Rakesh Kumar SemiFinal Live: सेमीफाइनल में हारे राकेश कुमार

सेमीफाइनल में राकेश कुमार को चीन के अल शिनलियांग से हार का सामना करना पड़ा है…राकेश अब ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए खेलेंगे…शिनलियांग ने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीता था और क्वार्टर फाइनल में राकेश को हराया था…राकेश के पास एक बेहतर मौका था…लेकिन वो चूक गए…पुरुषों की कंपाउड ओपन सेमीफाइनल में राकेश को 143-145 से हार का सामना करना पड़ा है…राकेश पहले ही राउंड से पिछड़ गए थे…राकेश सेमीफाइनल का दबाव नहीं झेल पाए और एक भी परफेक्ट 30 का स्कोर नहीं कर पाए…जबकि अल शिनलियांग ने पहले और तीसरे राउंड में परफेक्ट 30 का स्कोर किया…

Para Badminton, Suhas vs Sukant Semifinal Live: सुहास यतिराज फाइनल में

IAS सुहास यतिराज ने पुरुष एकल SL4 स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत के ही सुकांत कदम को 21-17, 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है…ऐसे में सुहास ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है…फाइनल में सुहास का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी लुकास मजूर से होगा…यह मुकाबला कल शाम 6 बजे के बाद निर्धारित है…सुकांत कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे..वह कांस्य पदक मैच में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से भिड़ेंगे…

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰