अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 27 अगस्त 2026, 08:03 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
Photo: UB India News Archive

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल चीन के दौरे पर हैं, जिसे बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा भारत और चीन सीमा विवाद और सीमा पर शांति बनाए रखना है.

अजीत डोभाल बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत और चीन सीमा प्रश्न पर 25वें दौर की स्पेशल रिप्रजेंटेटिव वार्ता में हिस्सा लिया. दोनों पक्षों ने सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान की दिशा में बातचीत जारी रखने और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया. ये दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब भारत और चीन 2020 के गलवान संघर्ष के बाद रिश्तों को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा, BRICS शिखर सम्मेलन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा के वजह से भी इस बातचीत का रणनीतिक महत्व बढ़ गया है.

भारत-चीन सीमा विवाद आखिर है क्या?

भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर दशकों पुराना विवाद है. दोनों देशों के बीच करीब 3488 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर मतभेद सामने आए हैं. पूरी सीमा का एक बड़ा हिस्सा साफ नहीं है, जिस वजह से दोनों देश कई स्थानों पर असल नियंत्रण को लेकर अलग-अलग तरह के दावे करते हैं. यही वजह है कि दोनों देशों की सेनाएं कई इलाकों में एक-दूसरे के सामने तैनात रहती हैं.

बता दें, सीमा पर जहां-जहां वास्तविक स्थिति को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग समझ है, उसे Line of Actual Control यानी LAC कहा जाता है. LAC कोई अंतिम इंटरनेशनल सीमा नहीं है. यह मूल रूप से वह रेखा है, जहां तक दोनों देशों की सेनाओं का वास्तविक नियंत्रण है. इसी वजह से एलएसी पर पेट्रोलिंग, बुनियादी ढांचे के निर्माण और सैनिकों की तैनाती को लेकर अक्सर तनाव होता रहता है.

विवाद का सबसे बड़ा मोड़ बना गलवान संघर्ष

भारत-चीन संबंधों में साल 2020 सबसे निर्णायक मोड़ साबित हुआ. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं. घटना में भारतीय सैनिकों की जान गई और दोनों देशों के बीच लंबे वक्त तक सैन्य तनाव बना रहा. गलवान के बाद LAC के कई इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती हुई. सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की बातचीत चली. इस दौरान सीमा विवाद केवल एक स्थानीय सैन्य मुद्दा नहीं रहा, बल्कि भारत-चीन के पूरे राजनीतिक और आर्थिक रिश्ते पर इसका असर पड़ा.

भारत का लगातार रुख रहा है कि सीमा पर शांति और स्थिरता के बिना दोनों देशों के संबंध सामान्य तरीके से आगे नहीं बढ़ सकते. अजीत डोभाल ने भी हालिया वार्ता में इसी बात को रेखांकित किया कि सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों में आगे की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है.

2024 के बाद रिश्तों में क्यों आई नरमी?

2020 के बाद कई वर्षों तक भारत और चीन के बीच तनाव बना रहा. लेकिन अक्टूबर 2024 में दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समझ बनी. इसके बाद उच्चस्तरीय राजनीतिक संपर्क और बातचीत धीरे-धीरे फिर शुरू हुई. दोनों देशों ने सीमा पर तनाव कम करने और सामान्य संपर्क बहाल करने की दिशा में कदम उठाए. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भी उच्चस्तरीय मुलाकात हुई और दोनों पक्षों ने संबंधों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि सीमा विवाद पूरी तरह खत्म हो गया है. वास्तविक सीमा का अंतिम समाधान अभी भी एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है. यही वजह है कि स्पेशल रिप्रजेंटेटिव्स वार्ता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

स्पेशल रिप्रजेंटेटिव्स टॉक्स क्या हैं?

भारत और चीन ने सीमा विवाद के समाधान के लिए वर्ष 2003 में स्पेशल रिप्रजेंटेटिव्स तंत्र स्थापित किया था. इसका उद्देश्य केवल सैन्य स्तर पर तनाव कम करना नहीं होता बल्कि सीमा प्रश्न का व्यापक राजनीतिक समाधान तलाशना है. भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी इस प्रक्रिया के प्रमुख प्रतिनिधि हैं. 25वां दौर इसी तंत्र के तहत हुआ. हालांकि इतने वर्षों की बातचीत के बावजूद सीमा विवाद का अंतिम समाधान नहीं निकल पाया. हालांकि, ये तंत्र दोनों देशों को संवेदनशील मुद्दों पर सीधे और उच्चस्तरीय संवाद का मंच देता है.

अजीत डोभाल की भूमिका क्यों खास है?

अजीत डोभाल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. चीन के साथ सीमा विवाद केवल विदेश नीति का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य तैयारी और क्षेत्रीय रणनीति से है. इसलिए डोभाल की भागीदारी यह संकेत देती है कि भारत सीमा विवाद को केवल सामान्य राजनयिक बातचीत के रूप में नहीं, बल्कि व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण से देख रहा है. बीजिंग में डोभाल ने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात की. दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता मजबूत करने और आर्थिक, राजनीतिक तथा बहुपक्षीय स्तर पर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.

चीन के लिए भी यह बातचीत क्यों जरूरी है?

भारत और चीन एशिया की दो बड़ी शक्तियां है. दोनों देशों के बीच लंबे वक्त तक तनाव रहने की वजह से सिर्फ द्विपक्षीय रिश्तों पर असर नहीं पड़ता. इसका असर पूरे एशिया की रणनीतिक स्थिति पर पड़ता है. भारत के साथ चीन को भी स्थिर संबंध चाहिए, खासतौर पर ऐसे वक्त में जब वैश्विक राजनीति में तेजी से बदलाव आ रहा है. व्यापार, निवेश, क्षेत्रीय सुरक्षा और BRICS जैसे बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच संवाद महत्वपूर्ण है. हालिया वार्ता के दौरान, चीनी पक्ष ने भारत और चीन संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखने और मतभेदों को उचित तरीके से संभालने पर जोर दिया.

BRICS और शी जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा का कनेक्शन

अजीत डोभाल का चीन दौरा ऐसे समय हुआ है जब सितंबर में नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा की संभावना के बीच दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद का महत्व और बढ़ जाता है.

यदि शी जिनपिंग भारत आते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी संभावित मुलाकात भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है. ऐसे में डोभाल-वांग यी वार्ता को उस बड़े कूटनीतिक माहौल की तैयारी के तौर पर भी देखा जा सकता है. हालांकि किसी भी संभावित यात्रा और उसके कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि को ही अंतिम माना जाना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
नेपाल को सबसे पहले मदद भेजकर भारत बना सच्चा दोस्त……….
खास खबर

नेपाल को सबसे पहले मदद भेजकर भारत बना सच्चा दोस्त……….

नेपाल में आई भीषण बाढ़ वाली आपदा के कुछ घंटों के भीतर ही भारत ने आनन-फानन में मदद पहुंचा दी है। पहली खेप में रूप में दवाएं और राशन समेत मदद के रूप में पहली 10 टन की खेप काठमांडू पहुंच भी गई। अब तक 47 टन से ज्यादा मदद नेपात को पहुंच चुकी है। […]

UB India News27 अग॰