BJP का आज से सदस्यता अभियान, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च, जानें कैसे बन सकते हैं मेंबर

भारतीय जनता पार्टी सोमवार को देश भर में अपना सदस्यता अभियान लॉन्च करने जा रही है, देश भर में शुरू हो रहे इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पूरे देश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के 18 करोड़ सदस्य हैं, जोकि सोमवार को शून्य पर आ जाएंगे और फिर एक नए सिरे से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 सितंबर 2024, 07:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
BJP का आज से सदस्यता अभियान, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च, जानें कैसे बन सकते हैं मेंबर
Photo: UB India News Archive

भारतीय जनता पार्टी सोमवार को देश भर में अपना सदस्यता अभियान लॉन्च करने जा रही है, देश भर में शुरू हो रहे इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पूरे देश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के 18 करोड़ सदस्य हैं, जोकि सोमवार को शून्य पर आ जाएंगे और फिर एक नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का काम शुरू होगा.

इस अभियान के तहत सबसे पहले खुद पीएम मोदी पार्टी के सदस्य बनेंगे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. इस अभियान के तहत अगर किसी को पार्टी का सदस्य बनना है तो वो घर बैठे ही ऑनलाइन मोड से सदस्य बन सकता है.

कौन बन सकता है सदस्य?
बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू किया जा रहा है. इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है. भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है, 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है. बीजेपी के इस मेगा अभियान में पीएम के 2 सितंबर को शपथ लेने के बाद, 3 सितंबर को मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शपथ दिलाएंगे, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सदस्यता दिलाएंगे.

बीजेपी के पास सदस्य की होगी पूरी कुंडली
इस स्कीम के तहत जो शख्स भी पूरे देश में से बीजेपी का सदस्य बनेगा उसकी पूरी कुंडली पार्टी के पास होगी. हालांकि इस स्कीम के तहत हर राज्य को सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है, जिसके तहत राजस्थान में 1 करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है. इस अभियान में एआई का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जिससे एक ही व्यक्ति को दो बार पार्टी का सदस्य बनने से रोका जा सके. इस स्कीम के तहत पार्टी का मिशन पार्टी को मजबूत करना है और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ना है. जिसके तहत बीजेपी पार्टी के लोग घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे.

2014 और 2019 में कितने सदस्य बने
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी के संविधान का हवाला देते हुए बताया, पार्टी के संविधान के मुताबिक, हर पांच से छह साल में सदस्यता अभियान चलाना जरूरी है और जैसे ही नया सदस्यता अभियान चलाया जाता है उसी समय से पुरानी सदस्यता रद्द कर दी जाती है. 2014 में लगभग 110 मिलियन लोग बीजेपी के सदस्य बने थे और 2019 में लगभग 70 मिलियन लोग सदस्य बने थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰