सीरीज IC 814 विवाद, नेटफ्लिक्स ने बदलाव किए

विवादों के बीच नेटफ्लिक्स ने अपनी सीरीज IC 814- द कंधार हाईजैक के ओपनिंग डिस्क्लेमर में हाईजैकर्स के रियल और कोड नामों को शामिल करने का फैसला किया है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ”1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के हाईजैक से अनभिज्ञ दर्शकों के लिए, ओपनिंग डिस्क्लेमर में हाईजैकर्स के रियल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 3 सितंबर 2024, 11:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सीरीज IC 814 विवाद, नेटफ्लिक्स ने बदलाव किए
Photo: UB India News Archive

विवादों के बीच नेटफ्लिक्स ने अपनी सीरीज IC 814- द कंधार हाईजैक के ओपनिंग डिस्क्लेमर में हाईजैकर्स के रियल और कोड नामों को शामिल करने का फैसला किया है।

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ”1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के हाईजैक से अनभिज्ञ दर्शकों के लिए, ओपनिंग डिस्क्लेमर में हाईजैकर्स के रियल और कोड नामों को शामिल करने का फैसला किया गया है। सीरीज में कोड नाम रियल घटना के दौरान उपयोग किए गए नामों को दर्शाते हैं। भारत में कहानी कहने की एक समृद्ध संस्कृति है और हम इन कहानियों और उनके ऑथेंटिक रिप्रेजेंटेशन को दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सामने कंटेंट की समीक्षा करने की बात कही थी। नेटफ्लिक्स की इंडिया कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सामने पेश हुई थीं।

द कंधार हाईजैक में आतंकियों के हिंदू नामों पर विवाद हुआ था और इसे बैन करने की मांग उठी। इसके बाद मंत्रालय ने मोनिका को जवाब देने के लिए बुलाया था।

मोनिका ने मंत्रालय को भरोसा दिलाया कि हम सीरीज के कंटेंट का रिव्यू करेंगे। उन्होंने गारंटी दी कि नेटफ्लिक्स पर भविष्य में भी कंटेंट लाते वक्त देश की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा।

मंत्रालय ने कहा था, “किसी को भी देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हक नहीं है। भारत की संस्कृति और सभ्यता का सम्मान हमेशा सर्वोपरि है। किसी भी चीज को गलत तरीके से दिखाने से पहले आपको सोचना चाहिए। सरकार इसके प्रति बेहद सख्त है।’

29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर IC 814 सीरीज रिलीज हुई है, जो कि कंधार विमान हाईजैक पर बेस्ड है। इसमें आतंकियों के नाम भोला और शंकर रखे गए हैं। इसी पर विवाद है।

सीरीज में विजय वर्मा ने कैप्टन देवी शरण की भूमिका निभाई है। (फोटो में देवी शरण के साथ विजय)
सीरीज में विजय वर्मा ने कैप्टन देवी शरण की भूमिका निभाई है। (फोटो में देवी शरण के साथ विजय)

सीरीज पर विवाद, 3 पॉइंट

1. हाईकोर्ट में बैन की याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को एक जनहित याचिका के जरिए OTT सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ को बैन करने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने फिल्म मेकर पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया गया। यह याचिका हिंदू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने दायर की है।

2. आतंकियों के हिंदू नाम

सुरजीत सिंह ने कहा कि कि सीरीज में आतंकवादियों के हिंदू नाम दिखाए गए हैं, जिनमें भगवान शिव के अन्य नाम ‘भोला’ और ‘शंकर’ शामिल हैं, जबकि उनके असली नाम कुछ और थे। याचिका में कहा गया है कि इससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। हाईजैक करने वाले आंतकियों के नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर थे, लेकिन वेबसीरीज में इनके नाम बदल भोला, शंकर, चीफ, डॉक्टर और बर्गर किए गए हैं।

3. BJP बोली- गलत काम छिपाने का वामपंथी एजेंडा
सीरीज रिलीज होने के बाद पिछले दिनों भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इसके कंटेंट पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने गलत काम को छिपाने के लिए वामपंथियों के एजेंडे का सहारा लिया। IC 814 के हाईजैकर्स खूंखार आतंकी थे। उन्होंने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाने के लिए काल्पनिक नाम अपनाए थे।

सीरीज की कहानी क्या है?
इस सीरीज की कहानी 24 दिसंबर 1999 की सत्य घटना पर आधारित है। जब पांच आतंकियों ने इंडियन एयरलाइंस के विमान IC 814 को काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरते वक्त हाईजैक कर लिया था। जिसमें 176 यात्री सफर कर रहे थे।

इस सीरीज में दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और पंकज कपूर जैसे कलाकार हैं।
इस सीरीज में दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और पंकज कपूर जैसे कलाकार हैं।

आतंकवादी प्लेन को अमृतसर, लाहौर, दुबई होते हुए कंधार में ले जाते हैं। यात्रियों को सात दिन तक बंधक बना कर रखा गया था। इस दौरान प्लेन के अंदर यात्रियों का क्या हाल होता है। उनके परिवार वालों पर क्या बीतती है। सरकार के सामने इन यात्रियों को छुड़ाने के लिए क्या शर्त रखी जाती है। यह सब इस सीरीज में दिखाया गया है।

किताब फ्लाइट इन टु फियर से ली गई सीरीज की कहानी
इस सीरीज की कहानी सीनियर जर्नलिस्ट श्रींजॉय चौधरी और देवी शरण की किताब ‘फ्लाइट इन टु फियर- द कैप्टंस स्टोरी’ से ली गई है। सीरीज के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा हैं। 6 एपिसोड की इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा, दीया मिर्जा, पत्रलेखा,अरविंद स्वामी और कुमुद मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..
खास खबर

केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..

23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो […]

UB India News24 अग॰
Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….
मनोरंजन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने […]

UB India News19 जुल॰
क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?
मनोरंजन

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी से घर पर ही शादी रचाई. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए. आमिर और गौरी की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनपर लोग तमाम तरह के […]

UB India News6 जुल॰
बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………
पटना

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने ऐसे गीतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष के गाने […]

UB India News17 जून
पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त
मनोरंजन

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही […]

UB India News1 मई
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..
खास खबर

‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..

कोई भी राष्ट्र, जो खुद को अपनी ही वीरता की कहानियां सुनाने से कतराता है, वह इससे ज्यादा ईमानदार नहीं बन जाता, बल्कि वह और भी ज्यादा कमजोर हो जाता है-दूसरों के गढ़े हुए मिथकों, लगातार खुद पर संदेह करने की जड़ता, और इस खोखले विश्वास के सामने कि अपनी नियति खुद तय करने की […]

UB India News28 मार्च