पेरिस पैरालिंपिक : आज 30 पदकों का आंकड़ा छू सकता है भारत, सिमरन-दीपेश और दिलीप पर रहेंगी नजरें

पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को एक ही पदक देश के खाते में आया। दृष्टिबाधित कपिल परमार ने जे1 60 किग्रा पुरुष पैरा जूडो स्पर्धा में भारत को जूडो में पहला पैरालंपिक पदक दिलाया। भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और फिलहाल देश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024, 06:18 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पेरिस पैरालिंपिक : आज 30 पदकों का आंकड़ा छू सकता है भारत, सिमरन-दीपेश और दिलीप पर रहेंगी नजरें
Photo: UB India News Archive

पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को एक ही पदक देश के खाते में आया। दृष्टिबाधित कपिल परमार ने जे1 60 किग्रा पुरुष पैरा जूडो स्पर्धा में भारत को जूडो में पहला पैरालंपिक पदक दिलाया। भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और फिलहाल देश के खाते में 25 पदक हैं। 25 पार का लक्ष्य हासिल होने वाला है। आज यानी शुक्रवार को भारत 30 पदक के आंकड़े को छू सकता है। आज कई पदक दांव पर होंगे।

पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक

  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
  • शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी
  • कपिल परमार: कांस्य पदक: जूडो
आज कौन से पदक दांव पर
शुक्रवार को सभी की निगाहें एथलेटिक्स पर होंगी जिसमें कई पदक दांव पर लगे होंगे। दीपेश कुमार (पुरुष भाला फेंक एफ54 फाइनल), प्रवीण कुमार (पुरुष ऊंची कूद टी64 फाइनल), भवनाबेन अजबाजी चौधरी (महिला भाला फेंक एफ46 फाइनल), सोमन राणा और होकाटो होटोझे सेमा (पुरुष गोला फेंक एफ57 फाइनल) की नजरें पदक पर होंगी। पैरा पावरलिफ्टिंग में कस्तूरी राजमणि महिलाओं के 67 किग्रा फाइनल में खेलेंगी।

भारत के पास पेरिस पैरालिंपिक पदक तालिका में शीर्ष 12 टीमों में शामिल होने का शानदार मौका है। हालांकि, इसके लिए भारत को प्रतियोगिता के अंतिम तीन दिनों में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की जरूरत है। 25 पदक जीतना भारत का पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इनमें पांच स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक जीते थे।

पैरा-कैनोइंग

  • दोपहर 1:30 बजे से: यश कुमार – पुरुषों की कयाक सिंगल 200 मीटर KL1 हीट
  • दोपहर 1:39 बजे से: प्राची यादव – महिलाओं की Va’a सिंगल 200 मीटर VL2 हीट
  • दोपहर 1:50 बजे से: पूजा ओझा – महिला कयाक सिंगल 200 मीटर KL1 हीट

पैरा-एथलेटिक्स

  • दोपहर 1:38 बजे से: सिमरन शर्मा – महिलाओं की 200 मीटर टी 12 राउंड 1
  • दोपहार 2:07 बजे से: दीपेश कुमार – पुरुषों की भाला फेंक F54 फाइनल
  • दोपहर 2:47 बजे से: दिलीप गावित – पुरुषों की 400 मीटर T47 राउंड 1
  • दोपहर 3:18 बजे से: प्रवीण कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T64 फाइनल
  • रात 10:30 बजे से: भवनाबेन अजाबाजी चौधरी – महिला भाला फेंक F46 फाइनल
  • रात 10:34 बजे से: सोमन राणा, हकाटो होत्जे सेमा – पुरुषों की शॉट पुट F57 फाइनल
  • रात 11:10 बजे से: सिमरन शर्मा महिला 200 मीटर टी 12 सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई किया गया हो)

पावरलिफ्टिंग के लिए

  • रात 8:30 बजे से: कस्तूरी राजमणि – महिलाओं की 67 किग्रा फाइनल
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰