पेरिस पैरालिंपिक-2024- भारत ने पहली बार 7 गोल्ड सहित 29 मेडल जीते

पेरिस पैरालिंपिक-2024 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड समेत 29 मेडल जीतकर सफर समाप्त किया। 10वें दिन शनिवार, 7 सितंबर को देश को 3 मेडल मिले। गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी आज (8 सितंबर को) रात 11:30 बजे से होगी। भारत मेडल टैली में 16वें नंबर पर रहा। देश ने 7 गोल्ड, 9 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 08:02 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पेरिस पैरालिंपिक-2024- भारत ने पहली बार 7 गोल्ड सहित 29 मेडल जीते
Photo: UB India News Archive

पेरिस पैरालिंपिक-2024 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड समेत 29 मेडल जीतकर सफर समाप्त किया। 10वें दिन शनिवार, 7 सितंबर को देश को 3 मेडल मिले। गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी आज (8 सितंबर को) रात 11:30 बजे से होगी।

भारत मेडल टैली में 16वें नंबर पर रहा। देश ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते। यह भारत का ऑलटाइम बेस्ट प्रदर्शन है, इससे पहले टोक्यो में देश ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।

आखिरी दिन भारत के जेवलिन थ्रोअर नवदीप ने मेंस F41 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता, हालांकि ईरानी एथलीट बेइत सायाह सादेग के अयोग्य होने के बाद नवदीप को गोल्ड दिया गया। नवदीप के अलावा, सिमरन ने विमेंस टी-12 कैटेगरी की 200 मीटर रेस में और नगालैंड के होकातो सेमा ने मेंस शॉटपुट में एक-एक ब्रॉन्ज मेडल जीते। उन्होंने 22 साल पहले एक आतंकी मुठभेड़ में बायां पैर गंवा दिया था।

आखिरी दिन के मेडलिस्ट… 1. ईरानी एथलीट के डिसक्वालिफाई होने के बाद नवदीप को गोल्ड मिला मेंस F41 कैटेगरी के फाइनल में भारत के नवदीप ने सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन ईरानी एथलीट के डिसक्वालिफाई होने के बाद उन्हें गोल्ड मेडल मिल गया। नवदीप ने अपने तीसरे अटेम्प्ट में 47.32 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका। यह पैरालिंपिक रिकॉर्ड रहा, लेकिन फिर ईरान के सादगेह सायाह ने अपने 5वें अटेम्प्ट में 47.64 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंक दिया।

नवदीप ने मेंस F41 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
नवदीप ने मेंस F41 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

ईरानी एथलीट के डिसक्वालिफाई हो जाने के बाद नवदीप को गोल्ड मेडल मिल गया। ईरानी एथलीट को आतंकी संगठन से जुड़ा फ्लैग दिखाने के कारण डिसक्वालिफाई किया गया। ब्रॉन्ज जीतने वाले चीन के पेंगजियांग सुन का मेडल सिल्वर में बदल गया। F41 कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिनकी हाईट कम होती है।

ईरान के सादगेह सायाह को आतंकी संगठन से जुड़ा झंडा दिखाने के कारण गोल्ड मेडल नहीं दिया गया।
ईरान के सादगेह सायाह को आतंकी संगठन से जुड़ा झंडा दिखाने के कारण गोल्ड मेडल नहीं दिया गया।

2. सिमरन ने 200 मीटर में कामयाबी दिलाई विमेंस टी-12 कैटेगरी में भारत की सिमरन ने 200 मीटर रेस में आखिरकार ब्रॉन्ज मेडल जीत ही लिया। सिमरन 100 मीटर रेस में मेडल जीतने से चूक गई थीं। 4 प्लेयर्स के फाइनल में उन्होंने 24.75 मीटर के टाइम के साथ रेस पूरी की। क्यूबा की एथलीट ने गोल्ड और वेनेजुएला की एथलीट ने सिल्वर मेडल जीता। T12 कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिन्हें देखने में समस्या होती है। इसलिए ट्रैक इवेंट्स में उनके साथ एक गाइड भी दौड़ता है।

सिमरन ने विमेंस टी-12 कैटेगरी की 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सिमरन ने विमेंस टी-12 कैटेगरी की 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विमेंस टी-12 कैटेगरी में मेडल जीतने वाले तीनों एथलीट्स।
विमेंस टी-12 कैटेगरी में मेडल जीतने वाले तीनों एथलीट्स।

3. स्पेशल फोर्स में जाने का सपना टूटा, तो होकातो सेमा खेलों का दमन थमा 40 साल के होकातो सेमा ने 14.65 मीटर के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट में ईरान के खोसरावी (15.96 मीटर) को गोल्ड और ब्राजीत के थियागो पॉलिनो डॉस सैंटोस (15.06) को सिल्वर मिला।

22 साल पहले 2002 में होकातो सेमा असम रेजीमेंट में हवलदार थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में बारूदी सुरंग विस्फोट में घुटने से नीचे बायां पैर गंवा दिया था। इससे स्पेशल फोर्स में शामिल होने का उनका सपना अधूरा रह गया। निराश सेमा ने खेलों का दामन थामा। उन्होंने पुणे में सेना के पैरालिंपिक नोड में ट्रेनिंग ली और खुद को इंटरनेशनल खिलाड़ी के रूप में तैयार किया।

इंटरनेशनल लेवल पर सेमा का पहला मेडल मोरक्को ग्रां प्री में 2022 में आया था। उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया। फिर सेमा ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज हासिल किया। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे।

ब्रॉन्ज मेडल के साथ नगालैंड के होकातो सेमा। उन्होंने 14.59 मीटर स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता।
ब्रॉन्ज मेडल के साथ नगालैंड के होकातो सेमा। उन्होंने 14.59 मीटर स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता।

6 प्लेयर मेडल नहीं जीत सके विमेंस C1-3 कैटेगरी के रोड साइक्लिंग इवेंट में ज्योति गडेरिया रेस पूरी नहीं कर सकीं। वे 15वें नंबर पर रहीं। मेंस रोड साइक्लिंग इवेंट में अरशद शेख भी रेस पूरी नहीं कर सके, वह 28वें नंबर पर रहे। मेंस की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 कैटेगरी में भारत के सुयश जाधव 5वें नंबर पर रहे।

विमेंस में V2 कैटेगरी की 200 मीटर विमेंस पैरा कनोइंग फाइनल में भारत की प्राची यादव 8वें नंबर पर रहीं। उन्होंने 1.08.55 मिनट में रेस पूरी की। मेंस KL1 कैटेगरी के 200 मीटर कैनो स्प्रिंट सेमीफाइनल में यश कुमार 5वें नंबर पर रहे। वह फाइनल में जगह नहीं बना सके। मेंस 400 मीटर में दिलीप महादु मेडल जीतने से चूक गए।

मेंस KL1 कैटेगरी के 200 मीटर कैनो स्प्रिंट सेमीफाइनल में यश कुमार 5वें नंबर पर रहे
मेंस KL1 कैटेगरी के 200 मीटर कैनो स्प्रिंट सेमीफाइनल में यश कुमार 5वें नंबर पर रहे

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

US ओपन…मेंस फाइनल सिनर vs फ्रिट्ज:विमेंस सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में पेगुला का सामना सबालेंका से; दोनों कैटेगरी में मिलेगा नया चैंपियन

US ओपन 2024 के मेंस और विमेंस सिंगल्स के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 इटली के जैनिक सिनर का सामना खिताबी मुकाबले में रविवार को अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज से होगा। वहीं विमेंस सिंगल्स का फाइनल अमेरिका की जेसिका पेगुला और बेलारूस की अरिना सबालेंका के बीच खेला जाएगा। दोनों कैटेगरी में नया चैंपियन मिलेगा। इस चारों खिलाड़ियों ने अब तक US ओपन का टाइटल नहीं जीता है

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा
खास खबर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया कि साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होने वाला है. क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्कॉटलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया, जिसके साथ ही ये ऑफिशियल हो गया […]

UB India News3 अग॰
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स के समापन का जश्न नहीं होगा, बल्कि भारत के लिए भी यह ऐतिहासिक पल साबित होगा। इसी समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा […]

UB India News2 अग॰
भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….
खास खबर

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा कर दिया गया है. इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. टीम की जर्सी का रंग ‘भगवा’ करने पर पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा ने गंभीर […]

UB India News30 जुल॰
कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और अपने गृह क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल बिहार और नालंदा बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू […]

UB India News25 जुल॰
राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी। पहले दिन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही पदक पक्का कर लिया, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन […]

UB India News24 जुल॰
आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..
खास खबर

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 खेलों में 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। भारत 125 सदस्यीय दल के साथ इन खेलों में हिस्सा ले रहा है और उसकी शुरुआत लॉन बॉल्स […]

UB India News23 जुल॰
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?
खास खबर

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. खिताब के लिए अब स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, तो […]

UB India News17 जुल॰