अहमदाबाद-भुज के बीच देश की पहली वंदे भारत मेट्रो फर्राटा भरने को तैयार, क्‍या है खासियत, शेड्यूल?

भारतीय रेलवे ने बीते एक दशक में तेजी से अपने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत किया है. वंदे भारत ट्रेन में तो शायद हम सभी कभी ना कभी सफर कर ही चुके होंगे. रेलवे एक कदम और आगे बढ़ते हुए अब वंदे भारत मेट्रो की शुरुआत करने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी देश की पहली वंदे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 सितंबर 2024, 06:22 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अहमदाबाद-भुज के बीच देश की पहली वंदे भारत मेट्रो फर्राटा भरने को तैयार, क्‍या है खासियत, शेड्यूल?
Photo: UB India News Archive

भारतीय रेलवे ने बीते एक दशक में तेजी से अपने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत किया है. वंदे भारत ट्रेन में तो शायद हम सभी कभी ना कभी सफर कर ही चुके होंगे. रेलवे एक कदम और आगे बढ़ते हुए अब वंदे भारत मेट्रो की शुरुआत करने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी देश की पहली वंदे भारत मेट्रो का उद्घाटन 16 सितंबर को करेंगे. यह गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी. यह ट्रेन लगभग दिल्‍ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो की तरह ही होगी. हालांकि यह लंबी दूरी का सफर तक करेगी. महज 5 घंटे 45 मिनट में यह मेट्रो 334 किलोमीटर का सफर तय करेगी. यह पहला मौका है जब देश में वंदे भारत मेट्रो की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में लोगों के मन में इस ट्रेन को लेकर सवाल होना लाजमी है. आइये हम आपको इसके बारे में विस्‍तार में बताते हैं.

ट्रेन का शेड्यूल
वंदे भारत मेट्रो ट्रेन सुबह 5:50 बजे भुज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी. इसके बाद अपने रिटर्न ट्रिप के लिए यह अहमदाबाद से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और रात 11:10 बजे भुज पहुंचेगी. लोगों के लिए इस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध होगी. भुज-अहमदाबाद वंदे भारत मेट्रो के रूट पर कुल नौ स्टेशन होंगे. भारतीय रेलवे का कहना है क‍ि यह ट्रेन हर स्‍टेशन पर करीब दो मिनट के लिए ही रुकेगी.

वंदे भारत मेट्रो की स्‍पीड
वंदे मेट्रो मेट्रो एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है जो 100 से 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. ट्रेन के डिजाइन की बात करें तो इस मेट्रो ट्रेन में 3 x 3 बेंच-टाइप सीट लगाई गई है, जिसका मकसद ज्‍यादा से ज्‍यादा यात्रियों को आरामदायक यात्रा देना है. साथ ही विकालांग यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे मेट्रो मेट्रो के कोच में व्हीलचेयर-शौचालय उपलब्‍ध है. सुरक्षा के लिहाज से देखें तो वंदे मेट्रो ट्रेन के कोच में टॉक-बैक सिस्टम लगाया गया है, जिसकी मदद से कोई भी यात्री किसी इमरजेंसी की स्थिति में ट्रेन के ड्राइवर से सीधे बातचीत कर सकता है.

आधुनिक सेंसर से लेस है वंदे भारत मेट्रो
इसके अलावा वंदे भारत मेट्रो के हर कोच में आग और धुएं का पता लगाने वाला सेंसर सिस्टम भी लगा है. 14 सेंसर की मदद से झटपट वंदे भारत मेट्रो में किसी भी धुएं का तुरंत पता लगा जाएगा. नई मेट्रो सेवा से हजारों यात्रियों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह ने हाल ही में कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री का दौरा किया था. अपने दौरे के दौरान उन्होंने अमृत भारत कोच के उत्पादन का उद्घाटन किया और वंदे मेट्रो कोच की निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰