आईफा रॉक्स को लेकर एक खास ऐलान: संगीत और जश्न की होगी अनोखी रात

मुंबई, सितंबर 2024: संगीत की बेहतरीन त्रिमूर्ती के रूप में अपनी पहचान रखने वाले शंकर-एहसान-लॉय जल्द ही सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स (को-प्रेजेंटेड बाय नेक्सा) में अपनी संगीत का जादू बिखेरेंगे। भारतीय सिनेमा में अपने‌ 30 साल के अद्भुत संगीतमय सफर को पूरा करने वाली यह त्रिमूर्ति आईफा के मंच पर अपनी जोशीली, रूह को सुकून […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 06:51 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आईफा रॉक्स को लेकर एक खास ऐलान: संगीत और जश्न की होगी अनोखी रात
Photo: UB India News Archive

मुंबई, सितंबर 2024: संगीत की बेहतरीन त्रिमूर्ती के रूप में अपनी पहचान रखने वाले शंकर-एहसान-लॉय जल्द ही सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स (को-प्रेजेंटेड बाय नेक्सा) में अपनी संगीत का जादू बिखेरेंगे। भारतीय सिनेमा में अपने‌ 30 साल के अद्भुत संगीतमय सफर को पूरा करने वाली यह त्रिमूर्ति आईफा के मंच पर अपनी जोशीली, रूह को सुकून पहुँचाने वाली और अविस्मरणीय परफॉर्मेंस से लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए बरकरार है। सब जानते हैं कि शंकर-एहसान-लॉय ने अपने जादुई संगीत के ज़रिए बॉलीवुड में तमाम यादगार गाने दिए हैं। इस विशेष महोत्सव में संगीत और ग्लैमर के अनोखे संगम के ज़रिए भारतीय संगीत और भारतीय सिनेमा जगत में तीनों संगीतकार की जोड़ी द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में आईफा रॉक्स के इस यादगार महोत्सव को किसी भी कीमत पर देखने से ना चूकें।

इस ऐलान के बाद शंकर-एहसान-लॉय ने सामूहिक रूप से अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “भारतीय सिनेमा में अपने 30 साल के सफर के बाद इस तरह से आईफा रॉक्स में परफॉर्म करने का मौका मिलना और अपनी गौरवशाली संगीतमय विरासत को अनोखे अंदाज़ में लोगों के सामने पेश करना हमारे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। इस बेमिसाल जश्न में संगीत और सिनेमा का ऊर्जामय फ्यूज़न लोगों को जोश से भर देगा। यह संगीतमय पेशकश हमारे करियर को परिभाषित करने वाले हमारे जुनून और रचनात्मकता का अनोखा अक्स साबित होगा। आईफा रॉक्स वह अनूठी जगह है, जहाँ भारतीय सिनेमा और संगीत की आत्मा जीवंत हो उठती है। हमारे लिए यह एक ऐसा खास मौका होगा, जहाँ हमारी तीन दशक की तमाम यादों, हमारी सफलता और लोगों द्वारा हमें दिए गए भरपूर प्यार की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। आप भी संगीत और ग्लैमर के इस अविस्मरणीय व शानदार जश्न में हमारे साथ जुड़ें और हमारे साथ मिलकर आप भी अविस्मरणीय स्मृतियों का निर्माण करें।”

गौरतलब है कि बहुप्रतीक्षत आईफा महोत्सव 2024 के आयोजन से अबू धाबी के यास आइलैंड का आसमान 27 से 29 सितम्बर के बीच जश्न की रोशनी से जगमगा उठेगा।

इस भव्य महोत्सव का समापन रविवार, 29 सितम्बर को सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स के साथ होगा, जिसे नेक्सा द्वारा को-प्रेज़ेंट किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वही गणमान्य अतिथि शामिल हो सकेंगे, जिन्हें निजी तौर पर आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि रॉक्स को सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बैनर्जी जैसे बेहद प्रतिभाशाली कलाकार होस्ट करने जा रहे हैं।

सोभा आईफा रॉक्स, को-प्रेजेंटेड बाय नेक्सा, सितम्बर 29, 2024
• नेक्सा: आईफा अवॉर्ड्स का प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर और आईफा वीकएंड व रॉक्स का को-प्रेज़ेंटिंग स्पॉन्सर
• ⁠⁠सोभा रियल्टी: आईफा वीकएंड और रॉक्स का प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर और आईफा अवॉर्ड्स का को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर

नेक्सा के सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) पार्थो बैनर्जी ने इस मौके पर कहा, “इस सितम्बर में अबू धाबी के यास आइलैंड में नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स में अपनी वापसी के ज़रिए हमने 8 साल की अपनी पुरानी साझेदारी को बरकरार रखने के प्रति अपना समर्पण दिखाया है। नेक्सा और आईफा दोनों की ही पहचान नवीनता और नई अनुभूतियों के निर्माण के लिए यथास्थिति को चुनौती देने वाले ब्रांड के रूप में होती रही है। ग्लोबल डिज़ाइन, उम्दा शैली और नवीन टेक्नोलॉजी की मदद से नेक्सा अद्वितीय व अद्भुत अनुभवों के निर्माण के लिए जाना जाता रहा है, जो आईफा द्वारा दीर्घकालिक स्मृतियों के निर्माण और वैश्विक रूप से भारतीय सिनेमा की उत्कृष्टता का‌ जश्न मनाने के उद्देश्य से बिल्कुल मेल खाता है।”

इस भव्य‌ महोत्सव को लेकर अपनी साझेदारी के बारे में बात करते हुए सोभा ग्रुप के को-चेयरमैन रवि मेनन कहते हैं, “आईफा के साथ हमारी यह साझेदारी दो ऐसे आइकॉनिक ब्रांड की साझेदारी है, जो विलासिता, गुणवत्ता और अविस्मरणीय अनुभव मुहैया कराने के लिए जाने जाते हैं। जिस तरह से आईफा ने वैश्विक रूप से भारतीय सिनेमा को पुनर्भाषित करने में अहम भूमिका निभाई है, ठीक उसी तरह से सोभा ग्रुप ने अनोखे डिज़ाइन और विलासितापूर्ण जीवनशैली के लिए प्रेरित करने वाले घरों के निर्माण से नए मानक स्थापित किए हैं। उल्लेखनीय है कि यह दूसरा साल है, जब हमें आईफा का टाइटल स्पॉन्सर बनने का सुनहरा अवसर मिला है। ऐसा कर हमने साझा रूप से अद्वितीय किस्म की गुणवत्ता और वैश्विक रूप से वैभवशाली फिल्म महोत्सव के प्रति फिर से अपनी प्रतिबद्धा दिखाई है। हमारे ब्रांड का मूलमंत्र है ‘द आर्ट ऑफ द डीटेल’, जो सिनेमाई उत्कृष्टता के प्रति आईफा के समर्पण भाव से काफी मेल खाता है। हम सभी इस साल भी अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित किये जा रहे आईफा महोत्सव 2024 के बेमिसाल होने की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही हमें इस बात का भी पूरा यकीन है कि हम अगले साल असाधारण रूप से 25वें आईफा महोत्सव का जश्न साझा रूप से मना रहे होंगे।

आईफा रॉक्स के ग्रैंड फिनाले में संगीत, ग्लैमर और स्टार पावर का ऐसा अनोखा संगम देखने को मिलेगा जहां इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाएँ इस जश्न को और भी हसीन बना देंगी। यह महोत्सव अविस्मरणीय यादों का ऐसा कारवां साबित होगा, जहाँ भारतीय सिनेमा को आकार देने वाली रचनात्मकता, कलात्मकता और नवीनता को शानदार ढंग से सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव में इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वाली हस्तियों के उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित किया जाएगा और तकनीकी उत्कृष्टता में पारंगत लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कुछ इस तरह से अबू धाबी के यास आइलैंड में भव्य अंदाज़ में होने जा रहे आईफा महोत्सव 2024 का समापन होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..
खास खबर

केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..

23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो […]

UB India News24 अग॰
Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….
मनोरंजन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने […]

UB India News19 जुल॰
क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?
मनोरंजन

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी से घर पर ही शादी रचाई. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए. आमिर और गौरी की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनपर लोग तमाम तरह के […]

UB India News6 जुल॰
बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………
पटना

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने ऐसे गीतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष के गाने […]

UB India News17 जून
पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त
मनोरंजन

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही […]

UB India News1 मई
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..
खास खबर

‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..

कोई भी राष्ट्र, जो खुद को अपनी ही वीरता की कहानियां सुनाने से कतराता है, वह इससे ज्यादा ईमानदार नहीं बन जाता, बल्कि वह और भी ज्यादा कमजोर हो जाता है-दूसरों के गढ़े हुए मिथकों, लगातार खुद पर संदेह करने की जड़ता, और इस खोखले विश्वास के सामने कि अपनी नियति खुद तय करने की […]

UB India News28 मार्च