एनपीएस वात्सल्य योजना के लॉन्च के साथ नाबालिग भी आ गए पेंशन के दायरे में……

देश में अब नाबालिगों का भी पेंशन अकाउंट ( Pension Account) खोला जा सकेगा जिससे लंबी अवधि में उनके लिए बड़ा कॉरपस तैयार किया जा सके और वित्तीय तौर पर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नाबालिगों के लिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम (NPS Vatsalya Scheme) को लॉन्च कर दिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 18 सितंबर 2024, 11:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एनपीएस वात्सल्य योजना के लॉन्च के साथ नाबालिग भी आ गए पेंशन के दायरे में……
Photo: UB India News Archive

देश में अब नाबालिगों का भी पेंशन अकाउंट ( Pension Account) खोला जा सकेगा जिससे लंबी अवधि में उनके लिए बड़ा कॉरपस तैयार किया जा सके और वित्तीय तौर पर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नाबालिगों के लिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम (NPS Vatsalya Scheme) को लॉन्च कर दिया है. इस स्कीम के जरिए ऐसे उम्र के लोगों को पेंशन बेनेफिट के साथ जोड़ा जा सकेगा जो अब तक इससे वंचित थे. इस योजना के जरिए नाबालिगों को भी पेंशन बेनेफिट के साथ जोड़ा जा सकेगा.

9 बच्चों को बांटे गए PRAN कार्ड 

वित्त मंत्री सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य योजना की लॉन्चिंग के साथ कुल नौ बच्चों को पर्मांनेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (Permanent Retirement Account Number) भी वितरित किए. वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, जब भी आप किसी बच्चे के जन्मदिन समारोह में जाएं उस बच्चे के एनपीएस वात्सल्य अकाउंट के लिए कंट्रीब्यूट करें इससे बच्चे के आने वाले दिनों में बड़ा कॉरपस बनाने में मदद मिलेगी. वित्त मंत्री ने कहा पहले के दौर में एनपीएस वात्सल्य जैसी योजना होती तो आज जो लोग सीनियर सिटीजन हैं उन्हें भी पेंशन का लाभ मिल पाता. वित्त मंत्री ने कहा, एनपीएस वात्सल्य के जरिए अभिभावकों में निवेश और बचत करने की प्रवृति बढ़ेगी.

वयस्क होने पर बन जाएगा रेगुलर एनपीएस अकाउंट

एनपीएस वात्सल्य स्कीम पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के तहत चलाई जाएगी. इस मौके पर पीएफआरडीए (PFRDA) के चेयरमैन दीपक मोहंती ने अपने संबोधन में कहा, पहले मान्यता थी कि पेंशन सरकारी कर्मचारियों के लिए है. लेकिन एनपीएस के आने के बाद ये निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और सामान्य लोगों के लिए उपलब्ध हो गया. और अब बच्चों को भी एनपीएस वात्सल्य स्कीम के जरिए पेंशन के साथ जोड़ा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि, नाबालिग के वयस्क होने के बाद एनपीएस वात्सल्य रेगुलर एनपीएस अकाउंट में तब्दील हो जाएगा और रोजगार मिलने पर वर्कप्लेस के एनपीएस अकाउंट में पोर्ट किया जा सकेगा.

दीपक मोहंती ने कहा, पेंशन एसेट्स लंबी अवधि के एसेट्स होते हैं इसे पूरा भूनाया जाए तो इसका बड़ा फायदा निवेश और इकोनॉमिक ग्रोथ के रूप में देखने को मिल सकता है.  31 फीसदी आबादी 18 साल से कम उम्र की है. रिटायरमेंट प्लानिंग की जल्दी शुरुआत की जाए तो इसका बड़ा फायदा मिल सकता है. ऐसे में पेंशन स्कीम की जरूरत महसूस की जा रही थी जिससे निवेश और बचत की प्रवृति को डेवलप किया जा सके.

क्या है एनपीएस वातसल्य स्कीम

एनपीएस वात्सल्य स्कीम के तहत माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए पेंशन खाते में निवेश करके बचत कर सकेंगे जिससे लंबी अवधि में उनके लिए बड़ा कॉरपस तैयार किया जा सके. एनपीएस वात्सल्य फ्लेक्सिबल कंट्रीब्यूशन (Flexible Contributions) और निवेश का विकल्प (Investment Option) प्रदान करता है. माता-पिता बच्चे के नाम पर सालाना कम से कम1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं.

कैसे और कहां खुलेगा एनपीएस वात्सल्य अकाउंट

सालाना केवल 1000 रुपये के योगदान के साथ  एनपीएस वात्सल्य अकाउंट खोला जा सकेगा.

बैंकों के शाखाओं में जाकर या ऑनलाइन भी एनपीएस वात्सल्य अकाउंट खोला जा सकेगा.

पोस्ट ऑफिस और पीएफआरडीए के दफ्तर में भी एनपीएस वात्सल्य अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध होगी.

Categories: कानून
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?
खास खबर

क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है. हाई कोर्ट ने यह फैसला एक मुस्लिम लड़की की याचिका को खारिज करते हुए दिया, जिसमें उसने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत मांगी थी. अदालत ने कहा कि वह यह साबित करने के लिए सबूत […]

UB India News25 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….
कानून

एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….

वकीलों द्वारा सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल, पेशेवर नैतिकता, विज्ञापन, क्लाइंट बनाने की कोशिश और कानूनी पेशे के व्यावसायीकरण से जुड़े अहम सवाल खड़े करता है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से प्रमोशनल रील्स, पैसे कमाने वाले कानूनी कंटेंट, इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर काम करने, पेड विज्ञापनों और क्लाइंट बनाने के लिए […]

UB India News17 अग॰
जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………
खास खबर

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश मिलने के आरोपों के बाद उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट में कई ऐसी बातें बताईं, जिनसे उन्हें दोषी ठहराया गया। […]

UB India News12 अग॰
जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे
पटना

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. 6 अगस्त को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह फैसला लिया […]

UB India News10 अग॰
दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..
पटना

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना के गर्दनीबाग में बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। सभा में राज्यभर से जुड़े न्यायिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और करीब दो दशकों से लंबित प्रोन्नति, वेतन विसंगति, […]

UB India News9 अग॰
बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….
पटना

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा […]

UB India News8 अग॰
कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..
खास खबर

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी राजनीतिक फैसले के आधार पर वापस लिया गया, तो यह भविष्य के आंदोलनों के लिए खतरनाक मिसाल बन जाएगी। उन्होंने आगाह करते हुए कहा, कल जेनरेशन अल्फा, बीटा, डेल्टा भी आएगी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट […]

UB India News5 अग॰