क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है. हाई कोर्ट ने यह फैसला एक मुस्लिम लड़की की याचिका को खारिज करते हुए दिया, जिसमें उसने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत मांगी थी. अदालत ने कहा कि वह यह साबित करने के लिए सबूत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 अगस्त 2026, 08:28 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?
Photo: UB India News Archive

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है. हाई कोर्ट ने यह फैसला एक मुस्लिम लड़की की याचिका को खारिज करते हुए दिया, जिसमें उसने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत मांगी थी. अदालत ने कहा कि वह यह साबित करने के लिए सबूत पेश नहीं कर पाई कि हिजाब पहनना इस्लाम की एक जरूरी प्रथा है.

यह फैसला जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की बेंच ने दिया. बेंच ने यह भी कहा कि कोई छात्रा तय ड्रेस कोड में बदलाव की जिद नहीं कर सकती, अगर वह ड्रेस कोड एक जैसा, सही नीयत वाला, बिना भेदभाव वाला और संस्थान की पहचान बनाए रखने के मकसद से बनाया गया हो.

ऐसा ही फैसला 2022 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी सुनाया था. इसका हवाला देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि उसके पास कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से अलग राय रखने का कोई ‘कारण’ नहीं है. उस फैसले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में कोई जरूरी प्रथा नहीं है

क्या था ये पूरा केस?

सुकैना रिजवी नाम की स्कूली छात्रा ने अपनी मां के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. सुकैना प्रयागराज के एक CBSE स्कूल में पढ़ती है. 10वीं पास करने के बाद वह इसी स्कूल से 11वीं करना चाहती है. उसने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि अदालत स्कूल को आदेश दे कि वह उसे यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत भी दे.

अदालत में किसके-क्या थे दावे?

  • छात्रा के दावे: याचिका में छात्रा ने कहा कि उसने इसी स्कूल से 6वीं से 10वीं तक की पढ़ाई की और इस दौरान वह हिजाब पहनकर जाती थी. लेकिन अब स्कूल ने उसे हिजाब पहनकर आने पर 11वीं में एडमिशन देने से मना कर दिया है. उसने दावा किया कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है और उसे हिजाब पहनने से मना करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 19(1)(a) के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.
  • स्कूल के दावे: स्कूल का कहना था कि यहां सभी छात्रों के लिए एक जैसा यूनिफॉर्म ड्रेस कोड लागू है. स्कूल के प्रिंसिपल का कहना था कि उसी धार्मिक समुदाय की दूसरी लड़कियां तय ड्रेस कोड का पालन कर रही हैं और याचिकाकर्ता को छूट देने से स्कूल के प्रशासन और अनुशासन पर असर पड़ सकता है. वहीं, सरकारी वकील ने भी कहा था कि यूनिफॉर्म तय करना स्कूल का मामला है.

हाई कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

हाई कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया कि अगर पहले की क्लासेस में उसे हिजाब की इजाजत मिल गई तो उसे हिजाब पहनने का कानूनी अधिकार मिल गया था.

कोर्ट ने साफ किया कि हो सकता है कि किसी कारण से स्कूल ने पहले इस पर आपत्ति न जताई हो लेकिन इस आधार पर ये दावा नहीं किया जा सकता कि स्कूल अब आगे भी नहीं रोक सकता.

कोर्ट ने कहा कि ‘जब तक ड्रेस कोड एक जैसा, नेक नीयत वाला, बिना भेदभाव वाला, अनुशासन और संस्थागत पहचान बनाए रखने के मकसद से बनाया गया है, तब तक यूनिफॉर्म चुनने का अधिकार स्कूल का ही होता है.’

कोर्ट ने कहा कि एक जैसी यूनिफॉर्म अलग-अलग धर्मों के छात्रों के बीच ‘सेकुलर माहौल’ को बढ़ावा देती है.

हिजाब को इस्लाम का जरूरी हिस्सा बताने वाले छात्रा के दावे को कोर्ट ने सिर्फ एक बयान माना. कोर्ट ने कहा कि ‘ऐसा कोई ठोस तर्क या धार्मिक प्रमाण नहीं था जिससे यह साबित हो सके कि क्लासरूम के अंदर स्कार्फ पहनना जरूरी था या इसे न पहनने से उसके धर्म का मूल स्वरूप बदल जाएगा.’

इस मामले पर अलग-अलग हाई कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए बेंच ने कहा कि जहां भी यह मुद्दा उठा है, वहां हाई कोर्ट की राय एक रही है कि महिलाओं के लिए हिजाब पहनना इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है.

राजनीतिक पार्टियों और मौलानाओं ने क्या कहा?

इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले पर राजनीतिक पार्टियों और मौलानाओं की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

  • कांग्रेस: पार्टी के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि पूरे देश में एक ही कानून है और सभी को धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की आजादी है. हालांकि, स्कूल यूनिफॉर्म स्कूल प्रशासन के नियमों के तहत आती है. इसलिए स्कूल के नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए, ताकि सभी छात्र एकरूपता बनाए रखें.
  • बीजेपी: प्रवक्ता संजय सरावगी ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट का यह फैसला सही है. स्कूल में धार्मिक कपड़े क्यों पहनने चाहिए? हिजाब क्यों पहनना चाहिए? इसलिए यह बिल्कुल सही फैसला है. कोर्ट का जो भी फैसला होगा, उत्तर प्रदेश सरकार उसे मानेगी और लागू करेगी.
  • जेडीयू: पार्टी के राष्ट्रीय महासिचव श्याम रजक ने कहा कि ऐसे आदेश लोगों की धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक आजादी को ध्यान में रखकर दिए जाएं. सुप्रीम कोर्ट जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे. लेकिन स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने में क्या समस्या है? अगर कोई व्यक्ति अपनी आस्था के तहत हिजाब पहनता है तो इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.
  • मौलाना: इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि हमारा मानना है कि हिजाब को लेकर कोर्ट के फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है. जो लड़कियां हिजाब पहनकर स्कूल जाना चाहती हैं, उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए. जहां तक स्कूल यूनिफॉर्म की बात है, अगर कोई उस स्कूल में पढ़ना चाहता है तो उसे यूनिफॉर्म पहननी ही होगी. उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाएंगे.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰