पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 अगस्त 2026, 05:34 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
Photo: UB India News Archive
पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति मिल जाएगी. खासकर जब मामला रिहायशी इलाके का हो और वहां आम लोगों की सुरक्षा, शांति या स्वास्थ्य प्रभावित होने की आशंका हो, तब प्रशासन इन पहलुओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता. यानी आस्था अपनी जगह है, लेकिन सड़क और समाज की व्यवस्था भी उतनी ही जरूरी है.
यह मामला बिहार के सीवान जिले के हथुआरा गांव में हर साल निकलने वाले ‘महावीरी जुलूस’ से जुड़ा था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार याचिकाकर्ता भदई चौधरी ने एक अखाड़े की ओर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मांग थी कि करीब 300 लोगों को जुलूस निकालने की अनुमति दी जाए. याचिकाकर्ता का तर्क था कि धार्मिक जुलूस निकालना मौलिक अधिकार का हिस्सा है. लेकिन राज्य सरकार ने पुराने आयोजनों का हवाला देते हुए बताया कि पहले ऐसे जुलूसों के दौरान सार्वजनिक वाहन जलाने और उपद्रव जैसी घटनाएं हो चुकी हैं.

धार्मिक आजादी पर कोर्ट ने क्या कहा?

संविधान का अधिकार, लेकिन ‘उचित प्रतिबंध’ भी

  • कोर्ट ने अपने फैसले में धर्मनिरपेक्षता को संविधान की मूल संरचना का हिस्सा बताया. साथ ही कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता जब सामान्य नागरिक जीवन और सार्वजनिक सुविधाओं को प्रभावित करती है, तो उस पर संविधान में दिए गए ‘उचित प्रतिबंध’ लागू हो सकते हैं. इसका सीधा मतलब है कि किसी धार्मिक गतिविधि को केवल आस्था के आधार पर असीमित छूट नहीं मिल सकती. प्रशासन को यह देखना होगा कि आयोजन से आम जनता को परेशानी या खतरा तो नहीं है.
  • याचिका में जिस महावीरी जुलूस की अनुमति मांगी गई थी, वह विक्रम संवत के भाद्र महीने की 11वीं तिथि को हर साल निकाला जाता है. अखाड़े की ओर से करीब 300 लोगों के शामिल होने की बात कही गई थी. दूसरी तरफ सरकार ने अपने जवाब में पिछले अनुभवों को आधार बनाया. उसके मुताबिक पहले ऐसे आयोजनों में भीड़ से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी. इसी वजह से हाईकोर्ट ने अनुमति को मौलिक अधिकार के तौर पर स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का भी हवाला

आस्था और सार्वजनिक जीवन के बीच संतुलन जरूरी

कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस फैसले का महत्व सिर्फ एक जुलूस की अनुमति तक सीमित नहीं है. अदालत ने यह संदेश दिया है कि धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक व्यवस्था को आमने-सामने खड़ा करने के बजाय दोनों के बीच संतुलन जरूरी है. किसी आयोजन से दूसरे लोगों की आवाजाही, सुरक्षा, स्वास्थ्य या शांति प्रभावित होती है तो प्रशासन उस पर शर्तें लगा सकता है. ऐसे मामलों में अनुमति देना सिर्फ धार्मिक अधिकार का सवाल नहीं, बल्कि सार्वजनिक जिम्मेदारी का भी विषय है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना
अध्यात्म

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। देवों के देव महादेव की आराधना के लिए शिव का दरबार सज गया है। शहर के महावीर मंदिर, गर्दनीबाग ठाुकरबाड़ी, कदमकुआं चूड़ी मार्केट, खाजपुरा, पंचशिव मंदिर कंकड़बाग समेत अन्य शिव मंदिरों को […]

UB India News3 अग॰