फिर सुर्खियों में है बिंदेश्वरी यादव का परिवार ………..

बिहार में गुरुवार को NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. गया और कैमूर में अलग-अलग लोगों के पांच ठिकानों को खंगाला गया है. गया में एनआइए की एक टीम ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर में भी धावा बोला और छापेमारी की. भाकपा-माओवादी से सांठगांठ, हथियार सप्लाइ व फडिंग को लेकर एनआइए ने ये […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 सितंबर 2024, 05:10 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फिर सुर्खियों में है बिंदेश्वरी यादव का परिवार ………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में गुरुवार को NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. गया और कैमूर में अलग-अलग लोगों के पांच ठिकानों को खंगाला गया है. गया में एनआइए की एक टीम ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर में भी धावा बोला और छापेमारी की. भाकपा-माओवादी से सांठगांठ, हथियार सप्लाइ व फडिंग को लेकर एनआइए ने ये छापेमारी की. मनोरमा देवी के घर से चार करोड़ तीन लाख कैश, अलग-अलग बोर के 10 हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बरामद किये गये. जिसे लेकर एनआइए और मनोरमा देवी के अपने-अपने दावे हैं.

गया की पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी के घर 20 घंटे तक एनआईए टीम की कार्रवाई करती रही। करीब 12 बजे रात्रि एनआईए टीम कार्रवाई कर घर से बाहर निकली। इस दौरान एनआईए की टीम ने जदयू नेत्री के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। उक्त कार्रवाई में चार करोड़ तीस लाख कैश, दस हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ है। काफी संख्या में रुपयों का बंडल मिलने के बाद एनआईए की टीम ने नोट गिनने वाला मशीन और दो बड़ी-बड़ी पेटियां मंगवाई और सभी नोटों को अपने साथ ले गए। वहीं एनआईए की कार्रवाई समाप्त होने के बाद जदयू नेत्री मनोरमा देवी घर से बाहर निकली और पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि अचानक 6:00 बजे सुबह में एनआईए के टीम के अधिकारी आ पहुंचे और तलाशी लेने लगे। हमलोगों ने उनका पूरा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जो रुपये छापामारी के दौरान जप्त किए गए हैं, वे बैंक से लोन लिए गए थे, उसका पूरा हिसाब किताब है, जिसका डिटेल हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट दे देंगे। वही हथियार के बारे में उन्होंने कहा कि ये हथियार हमारे गार्डों के हैं, उसके भी कागजात हमारे पास मौजूद हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी से इंकार किया। उन्होंने कहा कि एनआईए के टीम की जांच में हमलोगों ने उनका पूरा सहयोग किया है।

उपचुनाव की तैयारी में है राॅकी यादव 
एनआईए की कार्रवाई के दौरान राॅकी यादव के समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी। समर्थकों ने बताया कि बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव में जदयू नेत्री मनोरमा देवी के पुत्र राॅकी यादव चुनाव लड़ने की योजना बन रही है। गुरुवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जाना था। उससे पहले एनआईए की कार्रवाई शुरू हो गई।

भाकपा माओवादी से सांठ-गांठ, फंडिंग और हथियार सप्लाई को लेकर हुई कार्रवाई 
भाकपा माओवादी संगठन से सांठ-गांठ, फंडिंग और हथियार सप्लाई को लेकर गुरुवार को एनआईए ने गया शहर के एपी काॅलनी में स्थित जदयू नेत्री मनोरमा देवी के घर पर कार्रवाई की है। वहीं उक्त टीम ने जदयू नेत्री के तीन ठिकानों पर भी छापेमारी की।

एक बार फिर से चर्चा में आया बिंदी यादव का परिवार 

हालांकि जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन स्व. बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव का परिवार फिर चर्चा में आया है। यह नाम सबसे पहले उस समय चर्चा में आया था, जब बिंदी यादव को गया पुलिस ने नक्सलियों को कारतूस सप्लाई के लिए जाते समय गिरफ्तार किया था। उस वक्त भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ था। उस मामले में उस वक्त बिंदी यादव पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी बार बिंदी यादव के बड़े बेटे राॅकी यादव ने गया शहर के स्वराजपुरी रोड के रहने वाले आदित्य सचदेवा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बार जदयू नेत्री मनोरमा देवी के घर पर एनआईए की कार्रवाई से फिर तीसरी बार बिंदी यादव का परिवार चर्चा में आया है।

जदयू नेत्री के करीबी के यहां पहले हुई थी छापेमारी 
मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल 2023 में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के नजदीकी राजू जाट के घर एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान उनके घर से एक मोबाइल बरामद हुआ था। एनआईए ने दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज किया था। बरामद मोबाइल के आधार पर एनआईए की टीम कार्रवाई की थी।बता दें कि जदयू नेता और पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के ठिकानों सहित एनआईए की टीम बिहार में पांच जगह पर छापेमारी कर रही थी. इनमें गया जिले में तीन लोकेशन पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की. इनमें गया के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित आवास पर रेड की गई. साथ ही इनके बोधगया स्थित प्लांट पर भी पूछताछ की गयी. वहीं तीसरी जगह गया जिले के बांके बाजार में स्थित द्वारिका यादव उर्फ मोहन मुखिया के घर और दुकान पर भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की. द्वारिका यादव उर्फ मोहन मुखिया पर भी नक्सली के साथ कनेक्शन का आरोप लगा है.

वहीं, एनआइए की टीम ने दिल्ली से एक प्रेस रिलीज जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि बिहार के 5 जिले गया और कैमूर में एनआईए की टीम छापेमारी की. इस दौरान कुल 4 करोड़ 3 लख रुपए कैश बरामद किए गए हैं, जबकि 10 हथियार के साथ कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. एनआईए ने बताया है कि वर्ष 2023 में औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र से दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया था, जहां इसके केस एनआईए को सौंपा गया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰