‘वन अर्थ, वन हेल्थ, भारत का विजन’, कैंसर मूनशॉट इवेंट में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को फिलाडेल्फि पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के गृहनगर डेलावेयर में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शिरकत की. इसके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 सितंबर 2024, 07:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘वन अर्थ, वन हेल्थ, भारत का विजन’, कैंसर मूनशॉट इवेंट में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को फिलाडेल्फि पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के गृहनगर डेलावेयर में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शिरकत की. इसके बाद पीएम मोदी और सदस्य देशों के नेता कैंसर मूनशॉट इवेंट में शामिल हुए.

इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कैंसर की रोकथाम के लिए 7.5 मिलियन डॉलर के पैकेज की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने 4 करोड़ वैक्सीन डोज का भी ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का विजन है- वन अर्थ, वन हेल्थ है.

भारत चला रहा दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना: PM मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले कहा कि मैं राष्ट्रपति बाइडेन का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘यह सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण हेल्थ केयर के लिए हमारे साझे दृढ़ निश्चय को दर्शाता है. कोविड महामारी के दौरान हमने इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव लिया था.”

पीएम मोदी ने कहा कि, “कैंसर की चुनौतियों को कम करने के लिए प्रिवेंशन, स्क्रीनिंग, जांच और इलाज की इंटीग्रेटेड एफर्ट्स बहुत जरूरी है. भारत में मास स्कैल पर बहुत ही कॉस्ट इफेक्टिव सर्वाइकल कैंसर स्क्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा है. साथ ही भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चला रहा है और सबको सस्ती कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष केंद्र बनाए गए हैं.’

‘भारत अपना अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने को तैयार’
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सर्वाइकल कैंसर के लिए अपनी वैक्सीन भी बनाई है और एआई की मदद से नए ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल भी शुरू किए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तैयार है.

पीएम मोदी ने 7.5 मिलियन डॉलर की मदद का किया ऐलान
उन्होंने कहा, ‘आज कैंसर केयर में काम करने वाले भारत के कई विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में हमारे साथ जुड़े हैं. भारत का विजन है- वन अर्थ, वन हेल्थ. इसी भावना से मैं क्वाड मूनशॉट इनिशिएटिव के तहत 7.5 मिलियन डॉलर के सैंपलिंग किट, डिटेक्शन किट और वैक्सीन का सहयोग देने की घोषणा करता हूं.’

4 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध कराएगा भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “रेडियोथेरेपी इलाज और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी भारत सहयोग करेगा. मुझे खुशी है कि इंडो-पेशेपिक देशों के लिए गावी और और क्वाड की पहलों के अंतर्गत भारत से 40 मिलियन वैक्सीन डोज का योगदान दिया जाएगा. ये 40 करोड़ वैक्सीन डोज करोड़ों लोगों के जीवन में आशा की किरणें बनेंगी. जैसा कि आप देख सकते हैं कि जब क्वाड कार्रवाई करता है, तो यह सिर्फ देशों के लिए नहीं होता है, यह लोगों के लिए होता है. यह हमारे मानव-केंद्रित दृष्टिकोण का सच्चा सार है.”

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰