यूपी एसटीएफ ने 2017 से अब तक किये 208 एनकाउंटर…………

सुल्तानपुर लूटकांड इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में लगातार नेताओं के निशाने पर है. एक तरफ जहां योगी सरकार की पुलिस, एसटीएफ और एटीएस लूट की वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ रही है और ढेर कर रही है. वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन एनकाउंटर्स पर सवाल उठा रहे हैं. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 सितंबर 2024, 05:26 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी एसटीएफ ने 2017 से अब तक किये 208 एनकाउंटर…………
Photo: UB India News Archive

सुल्तानपुर लूटकांड इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में लगातार नेताओं के निशाने पर है. एक तरफ जहां योगी सरकार की पुलिस, एसटीएफ और एटीएस लूट की वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ रही है और ढेर कर रही है. वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन एनकाउंटर्स पर सवाल उठा रहे हैं. इस लूट के मामले में जब यूपी एसटीएफ ने पहला एनकाउंटर मंगेश यादव का किया तो अखिलेश यादव ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यादव जाति का था इसलिए एनकाउंटर हो गया. लेकिन सोमवार सुबह यूपी एटीएस ने इस लूट के तीसरे आरोपी अनुज प्रताप सिंह को भी मार गिराया. यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई से ये अखिलेश यादव को सीधा जवाब है कि योगी सरकार में पुलिस की गोली यादव-ठाकुर नहीं देखती है.

STF को बताया था स्पेशल ठाकुर फोर्स
हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने यूपी एसटीएफ का फुल फॉर्म बताते हुए कहा था कि ये स्पेशल ठाकुर फोर्स है. बता दें कि यूपी एसटीएफ ने अब तक सुल्तानपुर लूटकांड में दो लोगों को ढेर किया है और एक को गिरफ्तार किया है, जिसमें अजय यादव शामिल है. अखिलेश यादव ने जब मामले को लेकर सवाल उठाया तो यूपी पुलिस ने लूटकांड का सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दिया.

किस जाति के सबसे अधिक बदमाश एनकाउंटर में मारे गए
यूपी पुलिस द्वारा सोमवार को एनकाउंटर करने के बाद अबतक कुल 208 एनकाउंटर हो गए, जिसमें बदमाश की मौत हुई है. इनमें सबसे अधिक 66 अपराधी मेरठ जोन के मारे गए हैं. वहीं वाराणसी जोन में 21 और आगरा जोन में कुल 16 अपराधी ढेर हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक जो है सबसे अधिक मुस्लिम अपराधी मारे गए हैं, जिनकी संख्या 67 है. वहीं ब्राह्मण जाति के 20 अपराधी, ठाकुर जाति के 18 अपराधी और यादव जाति के 16 अपराधी ढेर किए गए.

अनुज पर रखा गया था 1 लाख का इनाम
उन्नाव जनपद के अचलगंज थाना के बेथर में सोमवार तड़के यूपी STF की लखनऊ यूनिट और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में डकैत अनुज प्रताप सिंह के सिर में गोली लगी. उसे जिला अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मारे गए बदमाश के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था.

यूपी एसटीएफ ने अब तक किये 208 एनकाउंटर
मार्च 2017 से अब तक एसटीएफ ने 50 माफिया, शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया. एसटीएफ ने अबतक कुल 872 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके अलावा 7015 से ज्यादा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ ने 559 से अधिक वारदातें होने से पहले ही रोक ली और साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया है.  प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने में भी 926 को गिरफ्तार किया. 379 साइबर अपराधियों को भी जेल भेजा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰