पीएम मोदी: जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है

हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. मतदान से पहले सभी दल जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं, फिर चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या फिर कोई और दल. प्रचार अभियान के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा जाएंगे. यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. खास बात है कि पीएम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 25 सितंबर 2024, 06:43 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी: जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है
Photo: UB India News Archive

हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. मतदान से पहले सभी दल जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं, फिर चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या फिर कोई और दल. प्रचार अभियान के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा जाएंगे. यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. खास बात है कि पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा से भारत लौटे हैं. भारत पहुंचते ही हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे हैं। उससे पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। राज्य की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिगं होगी। इससे पहले सभी प्रमुख सियासी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में चुनावी रैली की। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी रैली थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सारे बुजुर्गों, भाई-बहनों, नौजवान साथियों को राम-राम। सोनीपत की इस धरती से मैं देश के महान सपूत सर छोटू रामजी को प्रणाम करता हूं। सर छोटू रामजी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा।

पीएम मोदी ने कहा, “आज 25 सितंबर को हमारे पथ प्रदर्शक दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी है। गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वो बीजेपी कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ है। उनकी प्रेरणा से बीजेपी भारत को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा रही है। गरीबों का उत्थान कर रही है। मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है।”

“मैं जो कुछ भी हूं, हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान”

उन्होंने कहा, “बीजेपी के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा का ये प्यार तो मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी अमानत है। मैं बड़े गर्व के साथ कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार। आज जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान भी हो रहा है। ये मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं। पहले चरण में जिस तरह जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा वो भी दुनिया ने देखा। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा, उन्हें बधाई दूंगा कि वो इस लोकतंत्र के इस पर्व में इतने उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।”

औद्योगीकरण को लेकर बाबा साहेब का किया जिक्र

उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है। बाबा साहेब आम्बेडकर मानते थे कि दलितों की सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। वो देखते थे कि गरीब के पास, दलितों के पास, वंचितों के पास प्रर्याप्त जमीन नहीं होती। वो जानते थे कि बहुत से गरीब भूमिहीन होते थे, इसलिए बाबा साहेब कहते थे कि जब फैक्ट्रियां लगती हैं तो गरीबों, दलितों और वंचितों को अवसर मिलता है, इसलिए बाबा साहेब फैक्ट्री स्किल्स सीखने को कहते थे। बीजेपी के विचारों में आपको बाबा साहेब की यही सोच दिखाई देगी।”

“वंचित समाज को उद्योगों में अवसर देकर ही सच्चा सशक्तिकरण”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “दलित और वंचित समाज को उद्योगों में अवसर देकर ही सच्चा सशक्तिकरण संभव है। आज हमारे भारत में एक और चुनौती है जिस पर सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही बात करती है। हमारे देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है। जैसे-जैसे परिवार बढ़ता है जमीन के टुकड़े होते हैं। आबादी बढ़ रही है, लेकिन खेत छोटा हो रहा है, ऐसे में खेती से जुड़े सभी अर्थशास्त्री भी मानते हैं कि कमाने के लिए खेती के अलावा दूसरा जरिया भी होना चाहिए, इसलिए जब उद्योगों का विस्तार होता है तो इससे किसानों का जीवन बेहतर होता है। किसान परिवारों के बच्चे को अच्छी नौकरियां मिलती हैं, अच्छे अवसर मिलते हैं, इसलिए बीजेपी खेती को बढ़ावा देती है और व्यापार व कारोबार को भी बढ़ावा देता है।”

“बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेशे के लिए फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर”

उन्होंने कहा, “कल मैं अमेरिका से लौटा हूं। अमेरिका में मेरी मुलाकात दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं और बड़ी-बड़ी कंपनियां चलाने वालों से हुईं। इन कंपनियों के सीईओ से मिला। एक-एक कंपनी लाखों-करोड़ों रुपये का कारोबार करती है। मैंने उन्हें भारत के युवाओं के टैलेंट के बारे में बताया है। पिछले 10 साल में पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है। अब भारत भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है। दुनिया को लगता है कि आने वाले समय में ये देश सबसे तेज आगे बढ़ेगा। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेशे के लिए अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। इतनी बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करेगी, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा मेरे हरियाणा को होगा।”

“मेक इन इंडिया के 10 सालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश से निर्यात होने वाले 35% से अधिक कालीन और करीब 20% कपड़े हरियाणा में ही बनते हैं। यहां बीजेपी औद्योगिक शहर बना रही है। यहां के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिले, रोजगार मिले। अभी मारुति का कारखाना भी लगना यहां तय हो गया है। ऐसे कई बड़े-बड़े कारखाने यहां लगने वाले हैं। मेक इन इंडिया के 10 सालों ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। मोबाइल फोन से लेकर लड़ाकू विमान और विमान वाहक पोत तक भारत में बना रहे हैं। तीन सालों के भीरत ही मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सेक्टर में लाखों नए रोजगार बने हैं। आज भारत में बनी चीजें हम उन देशों में भी बेच रहे हैं जहां से पहले मंगवाया करते थे। भारत में बनी सुजुकी गाड़ियां मूलत: जापान की कंपनी है और गाड़िया यहां बनती है। जापान यहां से मंगवाता है।”

“जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, एक काम पक्का- करप्शन, भाई-भतीजावाद”

उन्होंने कहा, “आप खुद सोचिए हरियाणा में कैसी सरकार होनी चाहिए। हरियाणा में औद्योग और नौकरियों को बढ़ावा देने वाली बीजेपी सरकार चाहिए। जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा वहां एक काम पक्का- करप्शन, भाई-भतीजावाद। कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। 10 साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार थी तो क्या होता था। हरियाणा को कैसे लूटा गया, किसानों की जमीन को जमकर लूटा गया। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेता पर आरोप लगे हैं, आप अच्छे से जानते हैं। हरियाणा में 10 साल पहले एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी जिसमें खर्ची और पर्ची नहीं चलती हो।”

“आरक्षण का विरोध और इससे नफरत कांग्रेस के डीएनए में है”

पीएम ने कहा, “हरियाणा की बेटियां-बेटे दुनिया भर में जाकर मेडल लाए उसमें बीजेपी सरकार मदद कर रही है। आर्टिकल 370 को वापस लाना उन वीरों की कुर्बानी का अपमान होगा, जिन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आजकल कांग्रेस के भीतर यहां जो सिर फुटव्वल हो रही है यह पुराने पापों का ही परिणाम है। आरक्षण का विरोध और इससे नफरत इस कांग्रेस के डीएनए में है, इसलिए आज भी देखते हैं कि कांग्रेस के शाही परिवार की चौथी पीढ़ी भी आरक्षण हटाने का बात करती है। बीजेपी ने दलित, ओबीसी और आदिवासियों को सही मायने में भागीदारी दी है। गलती से भी कांग्रेस आ गई तो अपने झगड़ों में ही हरियाणा को बर्बाद कर छोड़ेंगे। कांग्रेस को वोट देना यानी हरियाणा की स्थिरता और विकास को दांव पर लगाना है। बर्बादी के दरवाजे खोलना है। हर काम ठप्प कर देगी। यहां निवेश और नौकरी दोनों पर असर होगा।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में निर्णायक जीत देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने एक्स पर आगे लिखा कि हरियाणा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताने का पक्का इरादा कर लिया है. लोकतंत्र के उत्सव में उत्साह और उमंग का माहौल है. इसी माहौल के बीच में कल दोपहर 12 बजे सोनीपत जाऊंगा. यहां रैली में मुझे जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा.

भाजपा सत्ता में वापसी का कर रही प्रयास
बता दें, 10 साल से सत्ता में काबिज भाजपा तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. भाजपा को कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी, जजपा-आजाद समाज पार्टी और इनेलो-बसपा कड़ी टक्कर दे रही है. हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनके लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और आठ अक्टूबर को मतगणना होगी.

2019 में ऐसा था सीटों का गणित
हरियाणा में 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. भाजपा पिछली बार 40 सीटें जीत पाई थी. जबकि, बहुमत का आंकड़ा 45 है. कांग्रेस ने महज 31 सीटें जीतीं थीं. सरकार बनाने के लिए भाजपा ने दुष्यंत चौटाला की जजपा के साथ गठबंधन किया. 10 विधायकों वाली जजपा सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गई. हालांकि, भाजपा इस बार सत्ता विरोधी लहर और अंदरूनी कलह से जूझ रही है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰