हरियाणा के जाटलैंड में राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा…………

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरे दिन की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा जारी है। यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे झज्जर के बहादुरगढ़ से शुरू गुई। उन्होंने गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा। उनके साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा मौजूद हैं। यात्रा बहादुरगढ़ के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024, 07:17 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हरियाणा के जाटलैंड में राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा…………
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरे दिन की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा जारी है। यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे झज्जर के बहादुरगढ़ से शुरू गुई। उन्होंने गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा। उनके साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा मौजूद हैं।

यात्रा बहादुरगढ़ के बाद सोनीपत के पांच हलकों को कवर करते हुए गोहाना पहुंचेगी।

इस दौरान राहुल गांधी दोपहर को सोनीपत सिटी और शाम को गोहाना में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीते कल (30 सितंबर) राहुल गांधी की यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू हुई थी, जो कुरुक्षेत्र के थानेसर में जाकर खत्म हुई थी।

राहुल गांधी की ‘विजय संकल्प यात्रा’, BJP के इस नैरेटिव को तोड़ने का है प्लान?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ‘विजय संकल्प यात्रा’ की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से की. कांग्रेस ने दलित वोट में सेंध लगाने और वोट बैंक को अपनी तरफ करने के लिए यात्रा की रणनीति अपनाई है. दरअसल, हरियाणा चुनाव में बीजेपी जाट Vs नॉन जाट का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश में जुटी है. साथ ही वो जनता के बीच यह संदेश दे रही है कि वोट कांग्रेस को नहीं हुड्डा (जाट नेता) को जाएगा. इसी नैरेटिव को कांग्रेस तोड़ना चाहती है. इसलिए राहुल गांधी की यात्रा निकालने की तैयारी की गई.

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के रणनीतिकार सुनील कानूगोलू की टीम ने राहुल गांधी को इस बात की रिपोर्ट दी थी कि बीजेपी सैलजा- हुड्डा की अंतर्कलह का फायदा उठा रही है और दलितों के बीच जाट समर्थक होने का संदेश फैला रही है. वो हुड्डा विरोधी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने, हुड्डा की रैली में कथित तौर पर सैलजा के खिलाफ अपशब्दों के वायरल वीडियो को बड़ा मुद्दा बना रही है. हुड्डा सरकार के वक्त दलितों पर अत्याचार के मिर्चपुर और गोहाना कांड की याद दिला रही है.

कांग्रेस की रणनीति- दलित वोट को बिखरने से बचाया जाए

ऐसे में रिपोर्ट मिलने के बाद राहुल की टीम ने यह रणनीति बनाई कि आखिरी के तीन दिन में यात्रा कर दलित वोट को बिखरने से बचाया जाए और चुनाव को जाट Vs नॉन जाट न होने दिया जाए. राहुल ने चुनावी प्रचार की शुरुआत भी करनाल की असंध सीट से की थी, जो कि सैलजा कैंप के उम्मीदवार के लिए की गई थी. इसमें कांग्रेस मंच से एकजुटता का संदेश देने की कोशिश में दिखी.

राहुल गांधी ने अपनी हरियाणा विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत भी अंबाला से की. वो भी कुमारी सैलजा का गढ़ माना जाता है. यात्रा के पहले दिन चुनावी सभा में कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक मंच पर एक साथ मौजूद रहे. वहीं मंच से हुड्डा-सैलजा के हाथ मिलाकर राहुल ने एक बार फिर एकजुटता का संदेश दिया.

जनसभा में राहुल गांधी की बड़ी बातें

  1. अंबाला में राहुल गांधी ने किसान, पहलवान और जवान का मुद्दा उठाया. वहीं, प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा.
  2. राहुल ने एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया. ताकि दलित वोट बैंक को साधा जाए और बीजेपी के नैरेटिव को तोड़ा जाए.
  3. मंच पर राहुल गांधी ने कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हाथ मिलाकर एकजुटता की तस्वीर दिखाई.
  4. राहुल ने रैली में कहा- बीजेपी ने हरियाणा को धोखा दिया है. यहां की जनता के साथ अन्याय किया है. अब हरियाणा इस अन्याय का हिसाब करेगा और कांग्रेस को जिताएगा.

राहुल की यात्रा का रूट मैप

  • पहले दिन राहुल गांधी की यात्रा अंबाला से शुरू हुई और कुरुक्षेत्र पहुंची.
  • दूसरे दिन राहुल की यात्रा बहादुरगढ़ से शुरू होगी. इसका समापन गोहाना में होगा. ये यात्रा 14 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी.
  • दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन यात्रा में ब्रेक रहेगा.
  • 3 अक्टूबर को यात्रा अपने आखिरी चुनावी प्रचार के लिए दक्षिण हरियाणा से निकलेगी. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस हरियाणा में तमाम जातिगत समीकरण और जिताऊ सीटों पर फोकस करके अपनी जीत पक्की करना चाहती है.

Live –

11:06 AM1 अक्टूबर 2024

बहादुरगढ़ से शुरू होगी यात्रा

राहुल गांधी देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में पकौड़ा चौक से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वह बहादुरगढ़ के कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह जून के लिए वोट की अपील करेंगे। साथ ही शहर में एक रोड शो भी करेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी का गांव लडरावन और कुंडल गांव में भी स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा खरखौदा के रास्ते सोनीपत में प्रवेश कर जाएगी। सोनीपत में पहुंचने पर कालुपुर चुंगी पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

11:06 AM1 अक्टूबर 2024

सोनीपत में जनसभा करेंगे

सोनीपत के सेक्टर-15 ग्राउंड में राहुल गांधी दोपहर को कांग्रेस की एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शहर में रोड शो करते हुए जाहरी चौक से गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी कल सोनीपत जिले की खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, गोहाना विधानसभा सीट को कवर करेंगे।

इस दौरान राई हलका उम्मीदवार सोनीपत में और बरोदा हलका उम्मीदवार राहुल गांधी के स्वागत के लिए गोहाना में हाजिर होंगे।

राहुल गांधी मंगलवार को सोनीपत के जिन विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प यात्रा निकालेंगे, उनमें 2019 के चुनाव में राई व गन्नौर हलके में भाजपा जीती थी। सोनीपत में 6 विधानसभा सीटें हैं। यहां 5 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस-भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून