शेयर बाजार में आई भारी गिरावट , सेंसेक्स 1344 अंक टूटा, तो निफ्टी भी धड़ाम ,6 लाख करोड़ डूबे

ईरान का इजराइल पर मिसाइल हमला, इजराइल द्वारा बड़े पलटवार की आशंका या सेबी के नये नियम.. क्या है आज मार्केट गिरने की वजह? भारतीय शेयर बाजार के करोड़ों निवेशकों के मन में इस समय यही सवाल है। मार्केट आज जबरदस्त गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 1264 अंक गिरकर 83,002.09 पर खुला। शुरुआती कारोबार में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024, 07:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेयर बाजार में आई भारी गिरावट , सेंसेक्स 1344 अंक टूटा, तो निफ्टी भी धड़ाम ,6 लाख करोड़ डूबे
Photo: UB India News Archive

ईरान का इजराइल पर मिसाइल हमला, इजराइल द्वारा बड़े पलटवार की आशंका या सेबी के नये नियम.. क्या है आज मार्केट गिरने की वजह? भारतीय शेयर बाजार के करोड़ों निवेशकों के मन में इस समय यही सवाल है। मार्केट आज जबरदस्त गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 1264 अंक गिरकर 83,002.09 पर खुला। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 1.03 फीसदी या 869 अंक गिरकर 83,396 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, निफ्टी 1.03 फीसदी या 265 अंक गिरकर 25,531 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस गिरावट से बाजार में निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गये हैं। आइए जानते हैं कि बाजार में मचे इस कोहराम के पीछे क्या वजह है।

ईरान-इजराइल संघर्ष

स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में आज दिख रही इस बड़ी गिरावट के पीछे प्रमुख वजह ईरान-इजराइल के बीच युद्ध जैसी स्थिति का होना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियानों के दौरान अपने एक टीम कमांडर समेत 8 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले मंगलवार रात ईरान ने इजराइल के कई शहरों पर करीब 200 मिसाइलों से हमला किया था। इसके बाद इजराइल की तरफ से तगड़ा पलटवार किया जा सकता है। इन स्थितियों ने मिडिल ईस्ट में बड़ी अस्थिरता पैदा कर दी है।

कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण क्रूड ऑयल के प्रमुख उत्पादकों से सप्लाई को खतरा पैदा हो सकता है। ईरान के मिसाइल अटैक के बाद ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। वहीं, WTI क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अगर इजराइल ईरान के किसी भी तेल प्रतिष्ठान पर हमला करता है, तो क्रूड ऑयल के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। यह भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए बुरी खबर होगी। शेयर बाजार में निवेशकों को इसको लेकर भी एक चिंता है।

सेबी ने कड़े किये F&O नियम

बाजार नियामक सेबी द्वारा फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) सेगमेंट के नियमों को कड़ा करने के हालिया फैसले पर आज बाजार में प्रतिक्रिया देखने को मिली है। डॉ रवि के अनुसार, इन नियमों में वीकली एक्सपायरी को प्रति एक्सचेंज एक तक सीमित करना और कॉन्ट्रैक्ट साइज को बढ़ाना शामिल है। इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम में गिरावट आ सकती है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

भारत में निवेशक चीनी शयरों में तेजी से चिंतित हैं। डॉ रवि ने बताया कि जेफरीज के क्रिस वुड ने भारत पर अपना वेटेज 1% कम कर दिया है और चीन पर अपना वेटेज 2% बढ़ा दिया है। बीते सप्ताह चीनी सरकार द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन उपायों की घोषणा के बाद विश्लेषकों ने चीनी शेयरों में लगातार तेजी की भविष्यवाणी की है, जिससे भारत से फंड्स का आउटफ्लो हो सकता है। एसएसई कंपोजिट इंडेक्स मंगलवार को 8% बढ़ी और पिछले सप्ताह में 15% से अधिक बढ़ी है। इसके परिणामस्वरूप, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारतीय इक्विटी से 15,370 करोड़ रुपये निकाले हैं। विदेशी निवेशकों से बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। FIIs ने मंगलवार को भी कैश में 5579 करोड़ बेचे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰