आज बजेगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का बिगुल , दुबई और शारजाह में होंगे 23 मैच

जिसका सभी को इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है। UAE में आज यानी 3 अक्टूबर से महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है जिसमें पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यूएई पहली बार इस मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहले बांग्लादेश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024, 07:18 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज बजेगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का बिगुल , दुबई और शारजाह में होंगे 23 मैच
Photo: UB India News Archive

जिसका सभी को इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है। UAE में आज यानी 3 अक्टूबर से महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है जिसमें पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यूएई पहली बार इस मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहले बांग्लादेश में होना था लेकिन वहां राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा के कारण ICC इवेंट को बांग्लादेश से बाहर UAE में स्थानांतरित करना पड़ा। T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की अगुआई निगार सुल्ताना करेंगी जहां उनका लक्ष्य ICC इवेंट्स में पिछले खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ना है, जबकि स्कॉटलैंड पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबलें में पाकिस्तान की श्रीलंका से भिड़ंत होगी। ये दोनों ही मुकाबलें शारजाह में खेले जाएंगे।

10 टीमों के बीच 17 दिन में 23 मैच खेले जाएंगे। 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में है। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकबला 6 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने आज तक एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया 6 बार की टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के नाम भी 1-1 खिताब हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

भारत vs न्यूजीलैंड, दुबई (4 अक्टूबर)
भारत vs पाकिस्तान, दुबई (6 अक्टूबर)
भारत vs श्रीलंका, दुबई (9 अक्टूबर)
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, शारजाह (13 अक्टूबर)
पहला सेमीफाइनल 1 दुबई (17 अक्टूबर) दूसरा सेमीफाइनल शारजाह (18 अक्टूबर)
फाइनल दुबई (20 अक्टूबर)

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

शारजाह में बहुत से T20 मैचों का आयोजन हुआ है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस मैदान पर नवंबर 2017 के बाद पहली बार महिला T20I मैच खेला जाएगा। यह 2015 से 2017 तक पाकिस्तान महिला टीम का घरेलू मैदान था। उन्होंने इस मैदान पर 10 मैच खेले और उनमें से केवल तीन में जीत दर्ज की। कुल मिलाकर, इस मैदान पर 48 T20 मैच खेले गए हैं और पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 144 रन है। यहां की पिच आम तौर पर धीमी होती है और उम्मीद है कि इस मैदान पर 130-140 रन का स्कोर अच्छा होगा।

शारजाह से जुड़े दिलचस्प आंकड़े

  • खेले गए कुल मैच – 48
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत- 28
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत – 20
  • पहली पारी का औसत स्कोर – 144
  • सबसे ज्यादा टीम स्कोर – AFG vs ZIM- 215
  • चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य – SL vs AFG- 179/6

मैच टाइमिंग

  • BAN vs SCO– 3:30 PM (भारतीय समयानुसार)
  • PAK vs SL– 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)

कैसे देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप के मैच– महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ डिज्नी+हॉटस्टार पर ले सकेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं:- 

स्कॉटलैंड महिला टीम: सास्किया हॉर्ले, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, लोर्ना जैक, कैथरीन फ्रेजर, राचेल स्लेटर, क्लो एबेल, हन्ना राइनी, अबता मकसूद, आइल्सा लिस्टर, एबी ऐटकेन ड्रमंड , मेगन मैक्कल, ओलिविया बेल।

बांग्लादेश महिला टीम: शाति रानी, ​​दिलारा एक्टर, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), ताज नेहर, शोर्ना एक्टर, रितु मोनी, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम, फाहिमा खातून , राबेया खान, मुर्शिदा खातून, दिशा बिस्वास।

श्रीलंका महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इनोका राणावीरा, हासिनी परेरा, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी।

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा , सिदरा अमीन, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तूबा हसन, सदफ शमास, नशरा संधू, डायना बेग, इरम जावेद, ओमाइमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰