यूपी में गाजियाबाद के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के एक विवादित बयान से बवाल मच गया है. शुक्रवार को इस बवाल का असर बुलंदशहर में भी देखने को मिला. यहां शाम के वक्त मुस्लिम समाज के लोग भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया. इसके जिला कलेक्टर, एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे.
उत्तर प्रदेश की जनपद बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गाड़ी वाडा में नरसिंहानंद के बयान को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश है. गुस्साए लोगों ने जुम्मे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. इसके बाद से पुलिस करने निकली थी तभी मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस टीम पर जमकर पत्थर किया. वहीं, रोड से गुजर रही रोडवेज की बस पर भी पत्थराव किया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएम-एसएसपी सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक आलाधिकारी मौके पर पहुंचे.
हालात बेकाबू हुए तो रात में PAC को बुलाया गया। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, गाजियाबाद में भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। डासना मंदिर का घेराव कर लिया। पुलिस ने किसी तरह रात 12 बजे तक भीड़ को मंदिर के बाहर से हटाया। नरसिंहानंद इसी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। घेराव के समय वे मंदिर के अंदर ही थे।
इधर, मेरठ, मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। SSP रात को सड़क पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बवाल के बाद पश्चिम यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया है। साथ ही डासना मंदिर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। दरअसल, यति नरसिंहानंद ने 29 सितंबर को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था।
यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने कहा- प्रदेश का माहौल खराब करने की छूट किसी को नहीं है, चाहे कोई भी हो। नरसिंहानंद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गाजियाबाद पुलिस की एडिशनल कमिश्नर कल्पना सक्सेना ने बताया–नरसिंहानंद गिरी को डिटेन किया गया है। सूत्रों ने बताया कि यति को मंदिर से ले जाकर पुलिस लाइन में रखा गया है।
मुरादाबाद में रात 3 बजे सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। आजाद नगर से लेकर शहर इमाम के घर तक करीब 5 किमी का जुलूस निकाला। इस घटना के बाद से SSP सतपाल अंतिल ने पूरे जिले की फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है।
8 लोग पुलिस हिरासत में
डीएम और एसएसपी ने मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं को समझा बूझाकर मामला शांत कराया. वहीं पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में भी लिया. जांच पड़ताल में की जा रही है. पुलिस का दावा है कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम है. भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि सेक्टर और जॉन में इलाके को बांटा गया है. पुलिस प्रशासनिक आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे. इस दौरान पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने क्या बताया
बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पत्थराव किया. फिलहाल क्षेत्र में पुलिस को तैनात किया गया है. शांति व्यवस्था कायम है, सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगाहें बनाए हुए है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है.








