महाअष्टमी पर माता शीतला-पटनदेवी मंदिर पहुंचे सीएम,पूजा-अर्चना कर मां का लिया आशीर्वाद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार महाअष्टमी पर सुबह-सुबह शीतला माता मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से महाअष्टमी पर हर साल शीतला माता मंदिर में आराधना के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर ‘मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना’ अंतर्गत विशेष योजना मद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024, 09:25 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाअष्टमी पर माता शीतला-पटनदेवी मंदिर पहुंचे सीएम,पूजा-अर्चना कर मां का लिया आशीर्वाद
Photo: UB India News Archive

बिहार के सीएम नीतीश कुमार महाअष्टमी पर सुबह-सुबह शीतला माता मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से महाअष्टमी पर हर साल शीतला माता मंदिर में आराधना के लिए पहुंचते हैं।

इस मौके पर ‘मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना’ अंतर्गत विशेष योजना मद से मंदिर में चारदीवारी और विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया।

पुजारी ने अंग वस्त्र देकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री सुबह 8:35 बजे पर अगमकुआं स्थित माता शीतला मंदिर पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने पूजा-अर्चना की। पुजारी ने अंग वस्त्र देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का सीएम ने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं।

माता शीतला मंदिर के बाद सीएम बड़ी पटनदेवी, छोटी पटनदेवी, मारूफगंज स्थित बड़ी देवी और दलहट्टा देवी जी के दर्शन किए। मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति ने अंग वस्त्र, पाग और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, सीएम के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा मौजूद रहे।

महासप्तमी पर पूजा पंडालों में खुला पट, दर्शन के लिए पहुंचे CM नीतीश कुमार

Durga Puja: पटना में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल दिख रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी है.

दुर्गा पूजा को लेकर पटना की सड़कें जगमग हो चुकी हैं. बुधवार (09 अक्टूबर) को महासप्तमी पर पूजा-पंडालों में पट खुल गया.

दुर्गा पूजा को लेकर पटना की सड़कें जगमग हो चुकी हैं. बुधवार (09 अक्टूबर) को महासप्तमी पर पूजा-पंडालों में पट खुल गया.

पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में भी पूजा-पंडालों में दोपहर से ही पट खुलने लगे थे. कई जगहों पर शाम में पट खुला. दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल दिख रहा है.

पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में भी पूजा-पंडालों में दोपहर से ही पट खुलने लगे थे. कई जगहों पर शाम में पट खुला. दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल दिख रहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बुधवार को शहर (पटना) के पूजा-पंडालों में गए. उन्होंने दर्शन किया और राज्य की सुख-शांति की कामना की.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बुधवार को शहर (पटना) के पूजा-पंडालों में गए. उन्होंने दर्शन किया और राज्य की सुख-शांति की कामना की.

नीतीश कुमार महासप्तमी के अवसर पर खाजपुरा स्थित दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में गए. इसके अलावा वे दुर्गा आश्रम शेखपुरा भी गए. यहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया.

नीतीश कुमार महासप्तमी के अवसर पर खाजपुरा स्थित दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में गए. इसके अलावा वे दुर्गा आश्रम शेखपुरा भी गए. यहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया.

पूजा पंडाल में जाकर सीएम नीतीश कुमार ने माता का दर्शन किया. साथ ही समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं.

पूजा पंडाल में जाकर सीएम नीतीश कुमार ने माता का दर्शन किया. साथ ही समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. इस मौके पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ में दिखे.

मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. इस मौके पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ में दिखे.

सीएम नीतीश कुमार के साथ विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा आदि भी मौजूद थे.

दशहरा को लेकर पटना में  करीब डेढ़ सौ से अधिक पूजा पंडाल

दशहरा को लेकर पटना में  करीब डेढ़ सौ से अधिक पूजा पंडाल बने हैं और एक से एक आकर्षक प्रतिमा और सजावट के साथ देश से लेकर विदेश तक की थीम पर आकर्षक पंडाल बनाएं गए हैं, लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला है झांकियां और पोस्टर बैनर, जिसे देखने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. पटना के बोरिंग रोड आनंदपुरी स्थित विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति में यहां आकर्षक सजावट की गई है तो आकर्षक झांकियां भी निकाली गई है.

10000 मिट्टी के मटके से की गई सजावट

यहां करीब 10000 मिट्टी के मटके से सजावट किया गया है, जो अपने आप में एक अलग आकर्षण दिख रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा के पास पेपर लीक मामले पर आकर्षक झांकी बनाई गई है. उसके लिए एक अलग से राक्षस बनाया गया है. उस राक्षस को जंजीरों में जकड़ा गया है और उसके 10 हाथ बनाए गए हैं. उसके सभी हाथों में देश और  बिहार लेवल पर होने वाले परीक्षा रेलवे, बीपीएससी ,बीएसईबी,नीट, यूजीसी ,यूपीएससी सहित कई परीक्षा स्लोगन लगाया गया है.

खास बात यह है कि दुर्गा प्रतिमा के बगल में गणेश प्रतिमा बनाई गई उनके पास एक किसान की प्रतिमा लगाई गई है तो कार्तिक के पास कुम्हार की प्रतिमा लगाई गई है. पूजा समिति के आयोजक हर्ष ने बताया कि हम लोग हर वर्ष पूजा पंडाल में समाज को कुछ सीख देने वाला आकर्षक झांकी लगते हैं. इस बार जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है नीट पेपर लीक मामला और बिहार में अधिकांश परीक्षा जो हो रहा है उसका पेपर लीक हो रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है.

इसको देखते हुए हमने यह झांकी लगाई है कि यह जो लोग कर रहे हैं ये पूरी तरह राक्षस हैं और इनको समाप्त करना चाहिए. साथ ही मिट्टी का मटका से सजावट करके यह संदेश दिया गया है कि कुम्हार जो हम लोग पर आश्रित रहते हैं उनकी जीविका का साधन मिट्टी का बर्तन है उन्हें प्रोत्साहित करें और यही वजह है कि गणेश की प्रतिमा के पास किसान और कार्तिक के प्रतिमा के पास कुम्हार की अलग प्रतिमा बनाई गई है. सजावट के लिए 10000 से अधिक मटका खरीदा गया है जो 3 महीना पहले एक ही कुम्हार के परिवार को ऑर्डर दिया गया था. वह काफी खुश हैं. वह काफी खुश है कि पूरे साल की कमाई एक बार में हो गई. हम समाज के लोगों को जोड़ कर चल रहे हैं. हमारे पूजा पंडाल की झांकी से यही सिखाया जा रहा है.

दशहरा में रावण रूपी स्मार्ट का विनाश

वहीं दूसरी ओर राजापुर पुल के पास स्थित दुर्गा प्रतिमा के बगल में एक बैनर लगाया गया है. उस बैनर में स्मार्ट मीटर जो अभी बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है उसको रावण बनाया गया है. रावण में दस सर लगाया गया और सभी सिरों पर स्मार्ट मीटर की तस्वीर लगाई गई है. उसके बगल में राम लक्ष्मण बनाया गया है. वैसे तो तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं लेकिन इसमें तेजस्वी यादव राम बने हुए हैं. बगल में  तेज प्रताप यादव को लक्ष्मण बनाकर तस्वीर लगाई गई है. राम बने तेजस्वी यादव तीर धनुष से निशाना लगा रहे हैं. इस पोस्टर में लिखा गया है इस बार दशहरा में रावण रूपी स्मार्ट का विनाश करो. ये पोस्टर लगाने वाले आरजेडी नेता बैजनाथ यादव मित्र अमित रंजन जायसवाल और सुधीर यादव हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰