भारत की जीत से पाकिस्तान को लगा झटका, सेमीफाइनल की राह हुई कठिन

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका पर 82 रनों की जीत हासिल की है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले तो 3 विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर श्रीलंकाई टीम को 19.5 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट कर दिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024, 07:40 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत की जीत से पाकिस्तान को लगा झटका, सेमीफाइनल की राह हुई कठिन
Photo: UB India News Archive

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका पर 82 रनों की जीत हासिल की है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले तो 3 विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर श्रीलंकाई टीम को 19.5 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट कर दिया।

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत 82 रनों से जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इस मैच से पहले उनका नेट रनरेट चिंता का विषय बना हुआ था। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ उनका नेट रनरेट अब +0.576 का हो गया है और उनके खाते में चार अंक हो गए हैं। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिनका नेट रनरेट ग्रुप की अन्य टीमों के मुकाबलों काफी बेहतर है। लगातार दो मैचों में दो जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेट रनरेट 2.524 का है और उनके खाते में चार अंक हैं।

Womens T20 WC Scenarios: Indias victory shocked Pakistan road to the semi-finals became difficult know
भारत की इस जीत ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, दोनों ग्रुपों की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। अब भारत को अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच 13 अक्तूबर को दुबई में ही खेला जाएगा। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करने में कामयाब होता है तो उनकी स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो जाएगी बशर्ते उन्हें यह मैच बड़े अंत से जीतना होगा।
Womens T20 WC Scenarios: Indias victory shocked Pakistan road to the semi-finals became difficult know
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के अलावा भारत को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों अपने बचे हुए दो मैचों में से कम से कम एक मैच हार जाएं। तब भारत नेट रनरेट पर निर्भर हुए बिना अंकों के आधार पर क्वालिफाई कर जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के अपने बचे हुए दोनों मैच हारने की स्थिति में भी भारत अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। उस स्थिति में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से केवल एक ही टीम छह अंक हासिल कर सकती है।
Womens T20 WC Scenarios: Indias victory shocked Pakistan road to the semi-finals became difficult know
अगर भारत अपने आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच छह अंकों के साथ त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भारत की मामूली जीत न्यूजीलैंड की दिलचस्पी बनाए रखेगी। उदाहरण के लिए, अगर भारत सिर्फ एक रन के अंतर से जीतता है, तो न्यूजीलैंड को भारत के नेट रनरेट को पार करने के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अपने दो बचे हुए मैच लगभग 38 रन के संयुक्त अंतर से जीतने होंगे। अगर भारत 10 रन के अंतर से जीतता है तो यह संयुक्त अंतर लगभग 48 रन हो जाएगा। न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग गेम खेलने का फायदा है और तब तक समीकरण साफ हो जाएंगे।
इस जीत से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ गए  

1. ऑस्ट्रेलिया: भारत, पाकिस्तान में से एक को हराना होगा ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच खेल लिए हैं। टीम के खाते में 4 अंक हैं और टीम का नेट रन रेट 2.524 सबसे ज्यादा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे मजबूत स्थिति में है।

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान और इंडिया से मैच खेलना है। टीम दोनों मैच जीतकर टेबल में नंबर-1 रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
  • भारत, पाकिस्तान में से एक को हराकर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
  • दोनों मैच हारने की स्थिति में टीम के 4 अंक ही रहेंगे। ऐसे में उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

2. भारत : ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराना होगा भारतीय टीम के 3 मैचों के बाद 4 अंक हैं। श्रीलंका पर मिली बड़ी जीत से टीम का नेट रन रेट बेहतर हुआ है। टीम 0.576 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम को ऑस्ट्रेलिया को 13 अक्टूबर को खेलना है।

  • ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि टीम इंडिया का नेट रन रेट पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर रहे।
  • ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों को अभी 2-2 मैच खेलने हैं। टीम इंडिया को दुआ करनी होगी कि हर टीम कम से कम एक मैच हार जाए। इस स्थिति में भी भारत का नेट रन रेट बेहतर रखना होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया से हारने की स्थिति में भारतीय टीम की राह और कठिन हो जाएगी।

3. पाकिस्तान: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराना होगा पाकिस्तान के पास 2 मैचों के बाद 2 अंक हैं। टीम का नेट रन रेट 0.555 भारत से कम है। ऐसे में टीम तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले खेलने हैं।

  • पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराना होगा। इन दोनों को हराने के बाद भी टीम 6 अंक तक ही पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान का रन रेट ऑस्ट्रेलिया और भारत से बेहतर रहना जरूरी है।
  • पाकिस्तान की टीम दुआ करेगी कि न्यूजीलैंड भी श्रीलंका से अपना मुकाबला हार जाएगा।

4. न्यूजीलैंड : दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में भारत पर 58 रन की जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 रन की हार झेलनी पड़ी। ऐसे में टीम 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट (-0.050) भी माइनस में है।

  • श्रीलंका और पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, ताकि नेट रन रेट भारत और पाकिस्तान से बेहतर हो सके।
  • न्यूजीलैंड की टीम चाहेगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत और पाकिस्तान दोनों को हरा दे। ऐसे में न्यूजीलैंड के मौके बनेंगे।
  • एक भी मैच हारने की स्थिति में न्यूजीलैंड की राह कठिन हो जाएगी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰